Site icon News1India

‘ग्राउंड फ्लोर पर बैग से मिला बम…’ लखनऊ में कई नामी होटलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी

Lucknow Bomb Threat

Lucknow Bomb Threat : लखनऊ में कई होटलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।​ यह धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई है, जिसमें धमकी देने वाले ने 55 हजार डॉलर (46,25,623 रुपये) की मांग की है। इस धमकी का सामना होटल फॉर्च्यून, होटल लेमन ट्री और होटल मैरियट सहित 10 प्रमुख होटलों ने किया है।

पिछले कुछ महीनों से देश भर में फ्लाइट्स, स्कूल-कॉलेज और होटलों को बम से उड़ाने की धमकियाँ मिल रही हैं। होटल संचालकों ने इस धमकी की जानकारी पुलिस को दे दी है। शहर के कुल 10 होटलों को यह धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ है, जिसमें होटल मैरियट, सराका होटल, पिकैडिली होटल, कम्फर्ट होटल विस्टा, फॉर्च्यून होटल, लेमन ट्री होटल, क्लार्क अवध होटल, होटल कासा, दयाल गेटवे होटल और होटल सिलवेट शामिल हैं।

काले बैग से मिले बम

धमकी देने वाले ने ईमेल में लिखा, “होटल के ग्राउंड फ्लोर पर काले बैग में बम छिपाए गए हैं। मुझे 55,000 डॉलर की ज़रूरत है, वरना मैं बम विस्फोट कर दूंगा और चारों ओर खून बह जाएगा। बमों को डिफ्यूज करने की किसी भी कोशिश में वे विस्फोट कर देंगे।”

आपको बता दें कि, कुछ दिन पहले तिरुपति के कई होटलों को बम धमकी वाले ईमेल प्राप्त हुए थे। इन ईमेल में कथित ड्रग तस्करी नेटवर्क के सरगना जाफर सादिक का नाम था, जिसे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और ईडी ने गिरफ्तार किया था। इन धमकियों के जवाब में, पुलिसकर्मियों और खोजी कुत्तों ने होटलों की गहन तलाशी ली, जिससे यह साबित हुआ कि यह धमकी केवल एक अफवाह थी।

यह भी पढ़ें : होटल धमकी मामले ने मचाई खलबली, बम धमाकों की धमकी के बाद होटलों की सुरक्षा बढ़ी

पहले भी कई जगह मिली धमकियां 

​तिरुपति के लीलामहल, कपिलतीर्थम और अलीपिरी के पास स्थित तीन निजी होटलों को ईमेल के माध्यम से धमकियां मिली थीं।​ इस ईमेल में कथित तौर पर ड्रग माफिया जाफर सादिक का भी नाम उल्लेखित किया गया है। पिछले कई महीनों से इस प्रकार के बम धमकी वाले ईमेल फ्लाइट्स और स्कूल-कॉलेजों को भी मिल रहे हैं, और अब ये होटलों को भी मिलने लगे हैं।

Exit mobile version