Site icon News1India

राहुल गांधी की नागरिकता पर मचा घमासान, आज लखनऊ हाईकोर्ट में सुनवाई…

Lucknow High Court Today

Lucknow High Court Today : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की कथित दोहरी नागरिकता के मामले में दाखिल जनहित याचिका पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में अहम सुनवाई होने जा रही है। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को 10 दिनों के भीतर याचिका से संबंधित प्रतिवेदन का अंतिम निस्तारण करने का निर्देश दिया था। कोर्ट ने यह भी कहा था कि केंद्र सरकार इस संबंध में अपना विस्तृत जवाब प्रस्तुत करे। आज की सुनवाई में केंद्र की ओर से वही जवाब दाखिल किया जाएगा। इससे पहले केंद्र ने इस मामले में स्टेटस रिपोर्ट सौंप दी थी।

कर्नाटक के निवासी ने राहुल पर लगाया आरोप 

यह याचिका कर्नाटक निवासी एस. विग्नेश शिशिर द्वारा जनहित के तहत दाखिल की गई है। याची का दावा है कि उनके पास ऐसे दस्तावेज और ब्रिटिश सरकार से प्राप्त ईमेल मौजूद हैं जो यह साबित करते हैं कि राहुल गांधी ब्रिटेन की नागरिकता भी रखते हैं। इस आधार पर याचिका में कहा गया है कि भारतीय संविधान और नागरिकता कानूनों के अनुसार, राहुल गांधी चुनाव लड़ने के अयोग्य हैं और लोकसभा सदस्य के रूप में उनका कार्यकाल अमान्य ठहराया जाना चाहिए।

याची ने की CBI जांच की मांग 

याची का यह भी आरोप है कि राहुल गांधी की दोहरी नागरिकता भारतीय नागरिकता अधिनियम (BNS) और पासपोर्ट अधिनियम का उल्लंघन करती है, जिसे अपराध की श्रेणी में रखा गया है। इसके अलावा, याचिका में CBI जांच की मांग करते हुए कहा गया है कि इस गंभीर मुद्दे पर जांच करवाई जाए।

यह भी पढ़ें : सोने की कीमतों में आई गिरावट! क्या आज है खरीदारी का सुनहरा मौका? जानिए…

एस. विग्नेश शिशिर का यह भी कहना है कि उन्होंने दो बार इस मामले में संबंधित प्राधिकरणों को शिकायतें भेजीं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जब प्रशासनिक स्तर पर कोई पहल नहीं हुई, तो उन्होंने न्यायिक रास्ता अपनाते हुए हाईकोर्ट का रुख किया। अब इस पूरे विवाद पर कोर्ट की निगाहें केंद्र सरकार की ओर से दाखिल होने वाले जवाब पर टिकी हैं, जिस पर आगे की न्यायिक प्रक्रिया निर्भर करेगी।

Exit mobile version