Saturday, April 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home लखनऊ

IPL मैच को लेकर बड़ा ट्रैफिक डायवर्जन,शहीद पथ पर कमर्शियल वाहनों की एंट्री बंद

Indian Premier League मैच के चलते 12 अप्रैल को Ekana Cricket Stadium के आसपास विशेष ट्रैफिक प्लान लागू रहेगा। दोपहर 12 बजे से मैच खत्म होने तक शहीद पथ पर कमर्शियल वाहनों की एंट्री बंद रहेगी, ऑटो-ई-रिक्शा पर रोक रहेगी और ओला-ऊबर व निजी वाहनों के लिए तय रूट और पार्किंग व्यवस्था लागू रहेगी।

Sadaf Farooqui by Sadaf Farooqui
April 11, 2026
in लखनऊ
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

IPL Match: राजधानी लखनऊ में 12 अप्रैल को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैच के आयोजन को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने Shaheed Path और आसपास के इलाकों के लिए विशेष यातायात व्यवस्था लागू कर दी है। यह ट्रैफिक प्लान दोपहर 12 बजे से मैच समाप्ति तक प्रभावी रहेगा। यातायात पुलिस द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, मैच के दौरान शहीद पथ पर रोडवेज बसें, प्राइवेट बसें और अन्य सभी कमर्शियल वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। इन वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा। हालांकि निजी वाहन और किराये की टैक्सी सेवाओं जैसे ओला-ऊबर पर पूर्ण प्रतिबंध नहीं रहेगा, लेकिन उनके लिए भी विशेष नियम तय किए गए हैं।

भारी वाहनों के लिए डायवर्जन प्लान लागू

सुल्तानपुर रोड की ओर से आने वाली बसों और भारी वाहनों को अमूल तिराहा से डायवर्ट किया जाएगा। वहीं अर्जुनगंज और कैंट की दिशा से आने वाले वाहनों को कटाई पुल के रास्ते भेजा जाएगा।सिटी बसों का संचालन जारी रहेगा, लेकिन वे शहीद पथ पर हुसड़िया और सुशांत गोल्फ सिटी के बीच कहीं भी नहीं रुकेंगी, ताकि ट्रैफिक का दबाव कम किया जा सके।

RELATED NEWS

IPL 2026 का इंतजार खत्म, फैंस के लिए बड़ी खबर,शेड्यूल हुआ ज़ारी, जानिए कब कहां होगा कौन सा मैच

IPL 2026 का इंतजार खत्म, फैंस के लिए बड़ी खबर,शेड्यूल हुआ ज़ारी, जानिए कब कहां होगा कौन सा मैच

March 11, 2026
बांग्लादेश में हुई घटना के बाद बढ़े विवाद के बीच , BCCCI ने KKR को किस खिलाड़ी को रिलीज़ करने का दिया निर्देश

बांग्लादेश में हुई घटना के बाद बढ़े विवाद के बीच , BCCCI ने KKR को किस खिलाड़ी को रिलीज़ करने का दिया निर्देश

January 3, 2026

ओला-ऊबर के लिए भी लागू रहेंगे नियम

ओला-ऊबर और अन्य टैक्सी सेवाओं के लिए भी यही नियम लागू रहेंगे। इन वाहनों को शहीद पथ के कुछ हिस्सों में सवारी उठाने की अनुमति नहीं होगी और उन्हें तय किए गए रूट का ही पालन करना होगा।

पार्किंग की विशेष व्यवस्था

मैच देखने आने वाले दर्शकों के लिए विशेष पार्किंग प्लान तैयार किया गया है। जिन लोगों के पास पार्किंग पास होगा, वे अहिमामऊ से एचसीएल होते हुए प्लासियो मॉल तक जाकर अपने वाहन पार्क कर सकेंगे। जिनके पास पास नहीं होगा, उन्हें निर्धारित वैकल्पिक पार्किंग स्थलों पर वाहन खड़ा करना होगा। दोपहिया वाहनों के लिए प्लासियो मॉल के पीछे अलग पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

अवैध पार्किंग पर होगी सख्त कार्रवाई

यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि स्टेडियम के आसपास अवैध पार्किंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बिना टिकट या पास के किसी भी व्यक्ति को स्टेडियम परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।स्टेडियम में प्रवेश मैच शुरू होने से तीन घंटे पहले शुरू होगा और दूसरी पारी के मध्य तक ही एंट्री की अनुमति रहेगी।

पुलिस की जनता से अपील

यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और अनावश्यक रूप से स्टेडियम क्षेत्र में जाने से बचें, ताकि मैच के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और दर्शकों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Tags: Ekana Stadium LucknowIPL 2026
Share196Tweet123Share49
Sadaf Farooqui

Sadaf Farooqui

Related Posts

IPL 2026 का इंतजार खत्म, फैंस के लिए बड़ी खबर,शेड्यूल हुआ ज़ारी, जानिए कब कहां होगा कौन सा मैच

IPL 2026 का इंतजार खत्म, फैंस के लिए बड़ी खबर,शेड्यूल हुआ ज़ारी, जानिए कब कहां होगा कौन सा मैच

by SYED BUSHRA
March 11, 2026

IPL 2026 First Phase Schedule Announced: आईपीएल 2026 का इंतजार कर रहे क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई...

बांग्लादेश में हुई घटना के बाद बढ़े विवाद के बीच , BCCCI ने KKR को किस खिलाड़ी को रिलीज़ करने का दिया निर्देश

बांग्लादेश में हुई घटना के बाद बढ़े विवाद के बीच , BCCCI ने KKR को किस खिलाड़ी को रिलीज़ करने का दिया निर्देश

by SYED BUSHRA
January 3, 2026

BCCI on Mustafizur Rahman:भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को बांग्लादेश के तेज़ गेंदबाज़ मुस्तफ़िज़ुर रहमान...

India South Africa T20 match cancelled

T20 Match Cancelled: लखनऊ इकाना स्टेडियम में भारत–दक्षिण अफ्रीका टी20 मैच रद्द, फैंस का फूटा गुस्सा

by SYED BUSHRA
December 18, 2025

T20 Match Cancelled at Lucknow Ekana Stadium: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में भारत और दक्षिण...

IPL 2026

IPL 2026 Mini Auction: डिकॉक की चौंकाने वाली एंट्री, ग्रीन पहली सेट में शामिल; 350 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली

by Mayank Yadav
December 9, 2025

IPL 2026 Mini Auction: आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने वाला है, जिसके लिए कुल...

IPL 2026 के रिटेन खिलाड़ियों की जारी हुई सूची, जडेजा-तेंदुलकर के साथ ये क्रिकेटर अब इन टीमों के साथ जुड़े

IPL 2026 के रिटेन खिलाड़ियों की जारी हुई सूची, जडेजा-तेंदुलकर के साथ ये क्रिकेटर अब इन टीमों के साथ जुड़े

by Vinod
November 15, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल 2026 का शंखनाद हो चुका है। लीग से जुड़ी...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist