Wednesday, January 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Lucknow News: लखनऊ में दो फ्लाईओवर का उद्घाटन, सीएम योगी ने एआई सिटी की घोषणा

लखनऊ: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में दो नए फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। इस मौके पर नितिन गडकरी ने यूपी में 5 लाख करोड़ की सड़क परियोजनाओं की घोषणा की।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
February 14, 2025
in Latest News, लखनऊ
Lucknow
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Lucknow flyover inauguration: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 270 करोड़ रुपये की लागत से बने खुर्रमनगर-कल्याणपुर मार्ग फ्लाईओवर और 170 करोड़ रुपये की लागत से पॉलिटेक्निक-मुंशी पुलिया फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर 588 करोड़ रुपये की अन्य 114 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया गया। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस मौके पर कहा कि आने वाले वर्षों में भारत का सड़क नेटवर्क अमेरिका से भी बेहतर होगा। वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में बुनियादी ढांचे के विकास को लेकर बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि जल्द ही फ्रांस और अमेरिका से आने वाले विमान भी लखनऊ में उतरेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर लखनऊ में ‘एआई सिटी’ विकसित करने की भी घोषणा की।

यूपी को मिलेगा 5 लाख करोड़ का प्रोजेक्ट

Lucknow कार्यक्रम के दौरान नितिन गडकरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के विकास के बिना भारत का विकास अधूरा है। उन्होंने बताया कि राज्य में 5 लाख करोड़ रुपये की नई सड़क परियोजनाएं जल्द शुरू होंगी। उन्होंने कहा, “हमने अब तक 50 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं पूरी कर ली हैं। अगले दो वर्षों में उत्तर प्रदेश का नेशनल हाईवे नेटवर्क अमेरिका से भी बेहतर होगा।” उन्होंने ईंधन के विकल्पों की बात करते हुए कहा कि देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री 30% तक बढ़ी है और किसान अब सिर्फ अन्नदाता नहीं, बल्कि ऊर्जादाता भी बन रहे हैं।

RELATED POSTS

Lucknow train rescheduling

लखनऊ रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: आगरा इंटरसिटी समेत कई ट्रेनों के टर्मिनस बदले, देखें पूरी सूची

January 18, 2026
Lucknow Harauni Railway Crossing

लखनऊ वालों को बड़ी सौगात: मार्च से दौड़ेगी हरौनी पुल पर गाड़ियां, बचेगा 6 किमी का चक्कर!

January 14, 2026

Lucknow में हाईवे और फ्लाईओवर का विस्तार

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि Lucknow में यातायात के दबाव को कम करने के लिए 15 नए फ्लाईओवर बनाए गए हैं। इसके अलावा आउटर रिंग रोड का निर्माण भी लगभग पूरा हो चुका है। उन्होंने घोषणा की कि चारबाग से बसंतकुंज के बीच मेट्रो प्रोजेक्ट जल्द शुरू होगा। उन्होंने कहा, “लखनऊ में पिछले 20 सालों में वाहनों की संख्या 5 लाख से बढ़कर 29 लाख हो गई है, जिससे नए फ्लाईओवर और सड़कें आवश्यक हो गई हैं।”

गडकरी ने विभिन्न हाईवे प्रोजेक्ट्स की घोषणा करते हुए बताया कि—

  • लखनऊ में इंजीनियरिंग कॉलेज पर 2 किमी लंबा फ्लाईओवर बनेगा।
  • आगरा-अलीगढ़ हाईवे के लिए 3100 करोड़ रुपये स्वीकृत।
  • बदायूं-बरेली हाईवे के लिए 3100 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट।
  • रायबरेली-जौनपुर हाईवे के लिए 1300 करोड़ रुपये।
  • प्रयागराज से वाराणसी के बीच 12,000 करोड़ रुपये की लागत से सिक्स लेन हाई स्पीड कॉरिडोर बनेगा।
  • प्रयागराज में यमुना पर 12,000 करोड़ रुपये की लागत से नया पुल बनाया जाएगा।

Lucknow में एआई सिटी और डिफेंस प्रोजेक्ट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में एआई सिटी विकसित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह परियोजना प्रदेश की राजधानी को स्मार्ट सिटी में बदलने का एक बड़ा कदम है। उन्होंने बताया कि लखनऊ में डिफेंस कॉरिडोर के तहत ब्रह्मोस मिसाइल प्रोजेक्ट भी शुरू किया गया है।

इसके अलावा, कुंभ मेले को लेकर योगी ने कहा कि अब तक 50 करोड़ श्रद्धालु त्रिवेणी में स्नान कर चुके हैं, जिससे यूपी को 3 लाख करोड़ रुपये की आर्थिक आय हुई है।

राजनाथ सिंह ने बताया कि लखनऊ एयरपोर्ट के रनवे को अपग्रेड किया जा रहा है, जिससे फ्रांस और अमेरिका से आने वाले विमान भी यहां उतर सकेंगे। उन्होंने कहा कि लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का लोकार्पण मई-जून में किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नेता, अधिकारी और जनता मौजूद रही।

यहां पढ़ें: Ghazipur News: महाकुंभ पर अफजाल अंसारी की विवादित टिप्पणी: गाजीपुर सांसद के खिलाफ फिर केस दर्ज
Tags: lucknow
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Lucknow train rescheduling

लखनऊ रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: आगरा इंटरसिटी समेत कई ट्रेनों के टर्मिनस बदले, देखें पूरी सूची

by Mayank Yadav
January 18, 2026

Lucknow train rescheduling: लखनऊ के रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर है। राजधानी के लखनऊ जंक्शन (LJN) पर चल...

Lucknow Harauni Railway Crossing

लखनऊ वालों को बड़ी सौगात: मार्च से दौड़ेगी हरौनी पुल पर गाड़ियां, बचेगा 6 किमी का चक्कर!

by Mayank Yadav
January 14, 2026

Lucknow Harauni Railway Crossing: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में करीब 5 लाख निवासियों के लिए राहत भरी खबर है।...

Lucknow Housing Scheme

सेना और अर्धसैनिक बलों के लिए आवास विकास की बड़ी सौगात, लखनऊ समेत कई शहरों में फ्लैट्स पर 20% तक की भारी छूट

by Mayank Yadav
January 13, 2026

Lucknow Housing Scheme: उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद (UPAVP) ने सशस्त्र सेनाओं और अर्धसैनिक बलों के जवानों के लिए 'पहले...

Lucknow

लखनऊ में महा-घोटाला: भूमाफियाओं ने डकारी 2 अरब की सरकारी जमीन, प्रशासन बना तमाशबीन

by Mayank Yadav
January 9, 2026

Lucknow land scam: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से भ्रष्टाचार और प्रशासनिक लापरवाही का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,...

Lucknow

ग्रीन कॉरिडोर के लिए चौराहों का बदलेगा स्वरूप; जाम मुक्त होगी राजधानी

by Mayank Yadav
December 11, 2025

Lucknow Green Corridor: राजधानी लखनऊ को ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाने और एक 'स्मार्ट और ग्रीन सिटी' के रूप में...

Next Post
Delhi Mohalla Clinics

'आरोग्य मंदिर' कहलाएंगे दिल्ली के मोहल्ला क्लिनिक, कितने लोगों को मिलेगा आयुष्मान भारत कार्ड ?

CEC

New CEC: 17 फरवरी को पीएम मोदी और राहुल गांधी करेंगे नए चुनाव आयुक्त का चयन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist