Friday, January 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home लखनऊ

Lucknow News: हेरिटेज कॉरिडोर, LDA से जुड़ेगी लखनऊ की तहजीब, लज़ीज़ खाना और ऐतिहासिक शान

लखनऊ का हुसैनाबाद हेरिटेज कॉरिडोर अब और भी खूबसूरत बनने जा रहा है, जहां आपको लखनऊ की ऐतिहासिक धरोहर, लज़ीज़ खाना और नए पार्क का मज़ा मिलेगा। इस परियोजना में म्यूजियम और फूड कोर्ट जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं, जिनकी निगरानी एक हेरिटेज कमेटी करेगी।

Ahmed Naseem by Ahmed Naseem
February 12, 2025
in लखनऊ
Heritage corridor
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Lucknow News: लखनऊ का हुसैनाबाद अब एक खूबसूरत हेरिटेज कॉरिडोर बनने जा रहा है, जो शहर की पुरानी धरोहर के साथ-साथ यहां के लज़ीज़ खाने का भी मजा लेने का मौका मिलेगा। लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने इस इलाके में कई शानदार योजनाएं बनाई हैं, जो न सिर्फ लखनऊ की संस्कृति और तहजीब को संजोएंगी, बल्कि यहां आने वाले पर्यटकों को एक नया अनुभव भी देंगी।

फूड कोर्ट और रेस्टोरेंट्स

हुसैनाबाद में बने नए फूड कोर्ट का उद्घाटन हो चुका है, जिसमें 9.75 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। यहां के ग्राउंड फ्लोर पर लखनऊ के मशहूर रेस्टोरेंट्स अपना स्वादिष्ट खाना परोस रहे हैं। वहीं, गोल्डन सैफरॉन रेस्टोरेंट और रूमी कैफे टेरेस पर हैं, जहां पर्यटक लखनऊ के खास पकवानों का लुत्फ ले सकते हैं।

RELATED POSTS

Lucknow train rescheduling

लखनऊ रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: आगरा इंटरसिटी समेत कई ट्रेनों के टर्मिनस बदले, देखें पूरी सूची

January 18, 2026
Lucknow Harauni Railway Crossing

लखनऊ वालों को बड़ी सौगात: मार्च से दौड़ेगी हरौनी पुल पर गाड़ियां, बचेगा 6 किमी का चक्कर!

January 14, 2026

म्यूजियम ब्लॉक और टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर

यहां एक नया म्यूजियम ब्लॉक भी बन रहा है, जिसकी लागत 21.61 करोड़ रुपए है और यह लगभग तैयार हो चुका है। इस म्यूजियम में प्रदेश के इतिहास को एलईडी पैनल के जरिए प्रदर्शित किया जाएगा, ताकि हर कोई लखनऊ के इतिहास को और करीब से जान सके। इसके अलावा, एक टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर भी बनाया जा रहा है, जहां पर्यटकों को आराम से जानकारी मिल सकेगी।

फ्रैगरेंस पार्क और घंटा घर का नया रूप

लखनऊ के ऐतिहासिक घंटा घर के पास एक खूबसूरत फ्रैगरेंस पार्क भी बनकर तैयार हो चुका है। पार्क में एनबीआरआई द्वारा हॉर्टीकल्चर का काम किया जा रहा है, जिससे पार्क फूलों की खुशबू से महक उठेगा। इसके अलावा, हुसैनाबाद क्षेत्र को और भी खूबसूरत बनाने के लिए फुटपाथ और प्लेसमेकिंग का काम भी चल रहा है।

कैसरबाग और बेगम हजरत महल पार्क में बदलाव

एलडीए ने कैसरबाग चौराहे को और सुंदर बनाने के लिए 2.50 करोड़ रुपए खर्च किए हैं, जिससे चौराहे का हेरिटेज लुक फिर से वापस आ गया है। वहीं, बेगम हजरत महल पार्क में भी 8.54 करोड़ रुपए से कई सुंदर बदलाव किए गए हैं, जिनमें नए फाउंटेन और आकर्षक ग्लोब शामिल हैं।

बटलर झील और बटलर पैलेस

बटलर झील का पुनर्विकास भी अंतिम चरण में है और यहां के फाउंटेन और बटलर पैलेस कॉम्पलेक्स के संरक्षण कार्य में भी तेजी से काम हो रहा है। इन सब बदलावों से लखनऊ और भी खूबसूरत और आकर्षक बन जाएगा।

हेरिटेज कमेटी का निगरानी कार्य

इन सभी योजनाओं की निगरानी के लिए एक हेरिटेज कमेटी बनाई गई है, जिसमें विशेषज्ञों की एक टीम शामिल है। यह कमेटी यह सुनिश्चित करेगी कि सभी काम समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरे हों।

Tags: Heritage Corridorlucknowtourism
Share196Tweet123Share49
Ahmed Naseem

Ahmed Naseem

Related Posts

Lucknow train rescheduling

लखनऊ रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: आगरा इंटरसिटी समेत कई ट्रेनों के टर्मिनस बदले, देखें पूरी सूची

by Mayank Yadav
January 18, 2026

Lucknow train rescheduling: लखनऊ के रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर है। राजधानी के लखनऊ जंक्शन (LJN) पर चल...

Lucknow Harauni Railway Crossing

लखनऊ वालों को बड़ी सौगात: मार्च से दौड़ेगी हरौनी पुल पर गाड़ियां, बचेगा 6 किमी का चक्कर!

by Mayank Yadav
January 14, 2026

Lucknow Harauni Railway Crossing: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में करीब 5 लाख निवासियों के लिए राहत भरी खबर है।...

Lucknow Housing Scheme

सेना और अर्धसैनिक बलों के लिए आवास विकास की बड़ी सौगात, लखनऊ समेत कई शहरों में फ्लैट्स पर 20% तक की भारी छूट

by Mayank Yadav
January 13, 2026

Lucknow Housing Scheme: उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद (UPAVP) ने सशस्त्र सेनाओं और अर्धसैनिक बलों के जवानों के लिए 'पहले...

Lucknow

लखनऊ में महा-घोटाला: भूमाफियाओं ने डकारी 2 अरब की सरकारी जमीन, प्रशासन बना तमाशबीन

by Mayank Yadav
January 9, 2026

Lucknow land scam: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से भ्रष्टाचार और प्रशासनिक लापरवाही का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,...

Lucknow

ग्रीन कॉरिडोर के लिए चौराहों का बदलेगा स्वरूप; जाम मुक्त होगी राजधानी

by Mayank Yadav
December 11, 2025

Lucknow Green Corridor: राजधानी लखनऊ को ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाने और एक 'स्मार्ट और ग्रीन सिटी' के रूप में...

Next Post
Vastu tips

Vastu Tips: घर की सुख शांति चाहिए,तो महिलाओं को शाम के वक्त नहीं करना चाहिए ये काम

Mahakumbh 2025: क्या महाकुंभ में स्नान करने से केवल मन ही नहीं तन को भी मिलती है शक्ति, जानिए क्या है वैज्ञानिक मान्यता

Mahakumbh 2025: महाकुंभ के अंतिम चरण पर साधु संतों ने कुशल प्रबंधन के लिए जताया सीएम योगी का आभार, कहा "सनातन का गर्व है योगी"

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist