Site icon News1India

लखनऊ में एलडीए की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, रायबरेली रोड पर 14 मंजिला अवैध अपार्टमेंट ध्वस्त

LDA

Lucknow News: लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने शनिवार तड़के अपनी अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए रायबरेली रोड पर मोहनलालगंज क्षेत्र में एक 14 मंजिला अवैध अपार्टमेंट को ध्वस्त कर दिया। यह इमारत बिना अनुमोदित नक्शे के बनाई गई थी जिसके बावजूद निर्माण कार्य जारी रहा। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हलचल मच गई है और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में एलडीए के जोनल अधिकारी शशि भूषण पाठक ने ध्वस्तीकरण की निगरानी की।

डिमोलिशन ऑर्डर के बाद भी नहीं रुका काम

LDA के अनुसार यह 14 मंजिला अपार्टमेंट जोन-2 में रायबरेली रोड (Lucknow News) पर मोहनलालगंज क्षेत्र में अवैध तरीके से बनाया गया था। बिल्डर ने नक्शे को अनुमोदन के लिए प्रस्तुत करने के बजाय बिना अनुमति के निर्माण शुरू कर दिया। एलडीए ने इस इमारत को कई बार सील करने की कार्रवाई की लेकिन सीलिंग के बावजूद निर्माण कार्य जारी रहा और इमारत पूरी तरह बनकर तैयार हो गई। डिमोलिशन ऑर्डर जारी होने के बाद भी बिल्डर ने काम रोकने से इनकार कर दिया जिसके चलते यह सख्त कदम उठाना पड़ा।

एलडीए ने की बड़ी कार्रवाई

शुक्रवार देर रात से शुरू हुई इस कार्रवाई (Lucknow News) के लिए LDA ने भारी पुलिस बल तैनात किया ताकि किसी भी तरह की अराजकता को रोका जा सके। जोनल अधिकारी शशि भूषण पाठक ने बताया, “यह इमारत बिना मंजूरी के बनाई गई थी और कई बार नोटिस देने के बावजूद बिल्डर ने नियमों का उल्लंघन जारी रखा। एलडीए की साख को बचाने और अवैध निर्माण पर लगाम लगाने के लिए यह कार्रवाई आवश्यक थी।” बुलडोजरों की मदद से सुबह तक इमारत को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया।

यह भी पढ़े: यूपी में सुन्नी और शिया वक्फ की 1,32,140 संपत्तियां, जानें अब इनके साथ होगा क्या?

Exit mobile version