Site icon News1India

 Lucknow News : लखनऊ में माहौल बिगाड़ने की साजिश! मंदिर के सामने फेंके गए मांस के टुकड़े, इलाके में बवाल

Lucknow News : लखनऊ से एक शर्मशार कर देने वाली खबर सामने आई है, बता दें, कि लखनऊ के हसनगंज क्षेत्र में स्थित लंबेश्वर मंदिर के गेट के पास मांस के टुकड़े पाए गए हैं। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में आक्रोश फैल गया। जैसे ही यह खबर इलाके में फैली, बड़ी संख्या में लोग मंदिर के पास इकट्ठा होने लगे और मंदिर के बहार जमकर  विरोध किया।

घटना की जानकारी

बता दें, कि यह घटना बुधवार सुबह की है, जब स्थानीय लोग मंदिर में पूजा-अर्चना करने जा रहे थे। तभी मंदिर के गेट के पास मांस के टुकड़े बिखरे हुए देखे गए। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों में गुस्सा भड़क गया। लोगों ने इसे एक सुनियोजित साजिश करार देते हुए, माहौल बिगाड़ने की कोशिश बताया है।

पुलिस का हस्तक्षेप

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास में जुट गई। पुलिस अधिकारियों ने तुरंत मामले की गंभीरता को समझते हुए जांच शुरू कर दी है। आस-पास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि दोषियों का पता लगाया जा सके।

प्रशासन की अपील

पुलिस और प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और माहौल को बिगाड़ने की किसी भी साजिश को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।

धार्मिक संगठनों का विरोध

इस घटना के बाद विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने विरोध प्रदर्शन की योजना बनाई है। संगठनों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोशिश की जा रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

लखनऊ के लंबेश्वर मंदिर के पास हुए इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में तनाव का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और उम्मीद है कि जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। प्रशासन ने लोगों से संयम बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

Exit mobile version