Saturday, November 14, 2026 5:39 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » लखनऊ » Hospital Bill : बुखार के इलाज का ढाई लाख बिल, पैसे नहीं मिले तो किशोरी को बनाया बंधक

Hospital Bill : बुखार के इलाज का ढाई लाख बिल, पैसे नहीं मिले तो किशोरी को बनाया बंधक

लखनऊ के दुबग्गा स्थित निजी अस्पताल पर सीतापुर की 13 वर्षीय किशोरी को इलाज के बाद तीन दिन तक रोकने का आरोप लगा है। परिवार ने भारी-भरकम बिल और बंधक बनाने की शिकायत पुलिस से की है।

by Kirtika Tyagi
14/11/2026

लखनऊ के दुबग्गा स्थित हरदोई रोड पर बने लखनऊ तुलसी हॉस्पिटल पर दिमागी बुखार से पीड़ित एक 13 वर्षीय किशोरी को बिल का पूरा भुगतान न होने के कारण तीन दिन तक बंधक बनाने का गंभीर आरोप लगा है।बुखार से पीड़ित किशोरी के इलाज के नाम पर करीब ढाई लाख रुपये का बिल बनाने का आरोप लगा है। सीतापुर निवासी मजदूर मौना अपनी करीब 13 वर्षीय बेटी सोनम को 3 नवंबर को इलाज के लिए केजीएमयू लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि वहां से एक दलाल अच्छे इलाज का भरोसा देकर उन्हें दुबग्गा के यादव बाजार स्थित लखनऊ तुलसी हॉस्पिटल ले गया। परिवार का कहना है कि उन्होंने इलाज के खर्च के लिए आयुष्मान कार्ड दिखाया, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने सर्वर नहीं चलने की बात कहकर कार्ड स्वीकार नहीं किया।

जांच के नाम पर 70 हजार

मौना के मुताबिक, बेटी की जांच के नाम पर उन्होंने 70 हजार रुपये नकद जमा किए। 10 नवंबर को किशोरी की हालत ठीक होने पर डिस्चार्ज के समय अस्पताल ने करीब 1 लाख 53 हजार रुपये का बिल थमा दिया। परिवार का आरोप है कि इतनी बड़ी रकम का भुगतान नहीं कर पाने के कारण अस्पताल प्रबंधन ने बेटी को तीन दिन तक रोककर रखा। शुक्रवार शाम को मौना गांव के अन्य लोगों के साथ दुबग्गा पुलिस के पास पहुंचे और अधिक बिल बनाने तथा बेटी को बंधक रखने की शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस कर रही जांच

दुबग्गा के अपराध निरीक्षक मोहम्मद अकरम ने बताया कि बिल का भुगतान नहीं होने के कारण मरीज को अस्पताल में रोका गया था। अधिक बिल को लेकर अस्पताल प्रशासन से बातचीत की जा रही है। वहीं, अस्पताल संचालक देशराज यादव ने किशोरी को बंधक बनाने के आरोप से इनकार किया है। उनका कहना है कि अस्पताल में आयुष्मान कार्ड की सुविधा नहीं है और किशोरी दिमागी बुखार से पीड़ित थी, जिसका इलाज करके उसे ठीक किया गया। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से मिली जानकारी के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

RELATED NEWS

Medical Delay: एम्स में इलाज में देरी का आरोप, 16 साल की लड़की की मौत, क्यों सालों तक टलता रहा ऑपरेशन

Medical Delay: एम्स में इलाज में देरी का आरोप, 16 साल की लड़की की मौत, क्यों सालों तक टलता रहा ऑपरेशन

September 2, 2026

Related Posts

Next Post
Political Surprise : वोट के लिए कुछ भी करेगा, BJP के दिग्गज नेता ने मंच से पढ़ा इस्लाम का पहला कलमा

Political Surprise : वोट के लिए कुछ भी करेगा, BJP के दिग्गज नेता ने मंच से पढ़ा इस्लाम का पहला कलमा

POPULAR POST

Kaushambi Bus Accident:  दिल्ली से बनारस जा रही लग्जरी बस की ट्रैंकर से हुई टक्कर, चालक समेत चार लोग घायल

Kaushambi Bus Accident: दिल्ली से बनारस जा रही लग्जरी बस की ट्रैंकर से हुई टक्कर, चालक समेत चार लोग घायल

November 10, 2026
Microsoft Outage : किसका सर्वर ठप, दुनिया भर में मचा कोहराम, आउटलुक से कोपायलट तक, स्पाइसजेट  उड़ानों पर असर

Microsoft Outage : किसका सर्वर ठप, दुनिया भर में मचा कोहराम, आउटलुक से कोपायलट तक, स्पाइसजेट उड़ानों पर असर

November 13, 2026
UP Diwali Road Accidents

Road Accident:यूपी में दिवाली की खुशियां बदलीं मातम में , मुजफ्फरनगर-चित्रकूट में भीषण हादसे, 10 लोगों की दर्दनाक मौत

November 8, 2026
Divyanka Tripathi की बिल्डिंग में लगी आग से गयी गार्ड की जान, दिव्यांका-विवेक ने भावुक पोस्ट में बयां किया दर्द

Divyanka Tripathi की बिल्डिंग में लगी आग से गयी गार्ड की जान, दिव्यांका-विवेक ने भावुक पोस्ट में बयां किया दर्द

November 10, 2026
Barabanki News

Barabanki News: बाराबंकी में महिला ने तीन बेटियों के साथ ट्रेन के सामने दी जान, परिवार में मचा कोहराम

November 14, 2026
Eye Care Tips: क्या कंप्यूटर पर काम करते समय आपको भी आंखों में होती है जलन? तो अपनाएं ये आसान फॉर्मूला

Eye Care Tips: क्या कंप्यूटर पर काम करते समय आपको भी आंखों में होती है जलन? तो अपनाएं ये आसान फॉर्मूला

November 9, 2026

LATEST

Political Surprise : वोट के लिए कुछ भी करेगा, BJP के दिग्गज नेता ने मंच से पढ़ा इस्लाम का पहला कलमा

Political Surprise : वोट के लिए कुछ भी करेगा, BJP के दिग्गज नेता ने मंच से पढ़ा इस्लाम का पहला कलमा

November 14, 2026
Hospital Bill : बुखार के इलाज का ढाई लाख बिल, पैसे नहीं मिले तो किशोरी को बनाया बंधक

Hospital Bill : बुखार के इलाज का ढाई लाख बिल, पैसे नहीं मिले तो किशोरी को बनाया बंधक

November 14, 2026
Test Squad :न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया में हुए बड़े बदलाव, किस खिलाड़ी की हुई एंट्री और किसकी छुट्टी?

Test Squad :न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया में हुए बड़े बदलाव, किस खिलाड़ी की हुई एंट्री और किसकी छुट्टी?

November 14, 2026
US Flight Crisis : 9/11 की तरह, अचानक क्यों ग्राउंडिंग हुए विमान, मची अफरातफरी कितनी उड़ानें पर पड़ा असर

US Flight Crisis : 9/11 की तरह, अचानक क्यों ग्राउंडिंग हुए विमान, मची अफरातफरी कितनी उड़ानें पर पड़ा असर

November 14, 2026
Spy Scandal : किस तस्वीरों के बदले दुश्मन को दिए वायुसेना के राज, कौन-कौन सी खुफिया जानकारी हुई लीक?

Spy Scandal : किस तस्वीरों के बदले दुश्मन को दिए वायुसेना के राज, कौन-कौन सी खुफिया जानकारी हुई लीक?

November 14, 2026
Mushtaq Ali Trophy : मैदान पर SKY का तूफान, 15 गेंदों में तूफानी अर्धशतक ठोक दी दस्तक, क्या टीम इंडिया में होगी वापसी?

Mushtaq Ali Trophy : मैदान पर SKY का तूफान, 15 गेंदों में तूफानी अर्धशतक ठोक दी दस्तक, क्या टीम इंडिया में होगी वापसी?

November 14, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India