Sunday, January 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Lucknow : मलिहाबाद में अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, 68 वर्षीय सलाउद्दीन उर्फ लाला गिरफ्तार

लखनऊ के मलिहाबाद में पुलिस ने अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर 68 वर्षीय सलाउद्दीन उर्फ लाला को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से बड़ी संख्या में अवैध हथियार, कारतूस और प्रतिबंधित हिरन की खाल बरामद हुई है।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
June 27, 2025
in Latest News, लखनऊ
Lucknow
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Lucknow illegal arms factory: लखनऊ के मलिहाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियारों की एक बड़ी फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए 68 वर्षीय सलाउद्दीन उर्फ लाला को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में असलहे, जिंदा कारतूस, असलहा निर्माण के उपकरण और प्रतिबंधित हिरन की खाल बरामद हुई है। सलाउद्दीन लंबे समय से पेशेवर हकीम की आड़ में अवैध हथियारों का निर्माण कर रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह बड़ी कार्रवाई की, जिसमें माल, मलिहाबाद और रहीमाबाद थाना क्षेत्र की संयुक्त पुलिस टीम शामिल थी। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और इस मामले से जुड़े अन्य नेटवर्क को भी खंगालने में जुटी है।

गुप्त सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Lucknow पुलिस को सूचना मिली थी कि कस्बा मिर्जागंज में एक व्यक्ति अवैध असलहा बनाकर बेचने की फिराक में है। इस सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से सलाउद्दीन उर्फ लाला को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी के पास से 8 जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपी ने खुलासा किया कि वह अपने घर में अवैध असलहे बनाता है। इसके बाद पुलिस टीम आरोपी के घर पहुंची, जहां पुराने सिनेमा हॉल के पास से भारी मात्रा में अवैध असलहा और अन्य सामग्रियां मिलीं।

RELATED POSTS

Lucknow train rescheduling

लखनऊ रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: आगरा इंटरसिटी समेत कई ट्रेनों के टर्मिनस बदले, देखें पूरी सूची

January 18, 2026
Lucknow Harauni Railway Crossing

लखनऊ वालों को बड़ी सौगात: मार्च से दौड़ेगी हरौनी पुल पर गाड़ियां, बचेगा 6 किमी का चक्कर!

January 14, 2026

अवैध हथियारों का जखीरा बरामद

Lucknow पुलिस ने सलाउद्दीन के घर से 7 एयरगन, एक रायफल (.22 बोर), 4 अर्धनिर्मित बट, असलहा निर्माण के उपकरण, एक देशी तमंचा (.315 बोर), 3 पिस्टल, दो देशी तमंचा (.22 बोर), 10 कारतूस (.315 बोर), 68 कारतूस (.22 बोर), 30 कारतूस (12 बोर), 40 खोखा कारतूस (.22 बोर), 2 जिंदा कारतूस (.32 बोर), 1 खोखा कारतूस (.32 बोर), 6 बांका, 2 छुरी, 1 आरी सहित अन्य सामग्री बरामद की।

वन्यजीव अपराध का भी खुलासा

छापेमारी के दौरान Lucknow पुलिस को आरोपी के पास से प्रतिबंधित वन्यजीव हिरन की खाल भी मिली, जो वन्य जीव संरक्षण अधिनियम का उल्लंघन है। इस बरामदगी के आधार पर पुलिस ने सलाउद्दीन के खिलाफ दो मामले दर्ज किए हैं। पुलिस अधिकारी मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं ताकि पता लगाया जा सके कि आरोपी के नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं। आरोपी के अन्य राज्यों से भी संपर्क होने की संभावना जताई जा रही है।

उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर योगी सरकार का प्रहार, 8 जिलों में 11 बदमाश गिरफ्तार

Tags: lucknow
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Lucknow train rescheduling

लखनऊ रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: आगरा इंटरसिटी समेत कई ट्रेनों के टर्मिनस बदले, देखें पूरी सूची

by Mayank Yadav
January 18, 2026

Lucknow train rescheduling: लखनऊ के रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर है। राजधानी के लखनऊ जंक्शन (LJN) पर चल...

Lucknow Harauni Railway Crossing

लखनऊ वालों को बड़ी सौगात: मार्च से दौड़ेगी हरौनी पुल पर गाड़ियां, बचेगा 6 किमी का चक्कर!

by Mayank Yadav
January 14, 2026

Lucknow Harauni Railway Crossing: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में करीब 5 लाख निवासियों के लिए राहत भरी खबर है।...

Lucknow Housing Scheme

सेना और अर्धसैनिक बलों के लिए आवास विकास की बड़ी सौगात, लखनऊ समेत कई शहरों में फ्लैट्स पर 20% तक की भारी छूट

by Mayank Yadav
January 13, 2026

Lucknow Housing Scheme: उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद (UPAVP) ने सशस्त्र सेनाओं और अर्धसैनिक बलों के जवानों के लिए 'पहले...

Lucknow

लखनऊ में महा-घोटाला: भूमाफियाओं ने डकारी 2 अरब की सरकारी जमीन, प्रशासन बना तमाशबीन

by Mayank Yadav
January 9, 2026

Lucknow land scam: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से भ्रष्टाचार और प्रशासनिक लापरवाही का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,...

Lucknow

ग्रीन कॉरिडोर के लिए चौराहों का बदलेगा स्वरूप; जाम मुक्त होगी राजधानी

by Mayank Yadav
December 11, 2025

Lucknow Green Corridor: राजधानी लखनऊ को ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाने और एक 'स्मार्ट और ग्रीन सिटी' के रूप में...

Next Post
Kolkata

पैर पकड़कर गिड़गिड़ाती रही, लेकिन दरिंदे नहीं माने, पीड़िता ने सुनाई दिल दहलाने वाली आपबीती

UP Police Mathura UP

Shamli में पत्नी ने पति पर देश विरोधी गतिविधियों में संदेह जताया, पुलिस जांच में जुटी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist