बुधवार, जुलाई 15, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home लखनऊ

Lucknow के नोवोटेल होटल में युवा वैज्ञानिक राहुल सिंह की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला शव, फॉरेंसिक जांच जारी

लखनऊ के नोवोटेल होटल में युवा वैज्ञानिक राहुल सिंह संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए। चेकआउट के समय कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर पुलिस पहुंची। फॉरेंसिक जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

by SYED BUSHRA
जुलाई 15, 2026
in लखनऊ
Share on FacebookShare on Twitter

Lucknow Novotel Scientist Death:उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विभूतिखंड स्थित नोवोटेल होटल में मंगलवार को एक युवा वैज्ञानिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया। मृतक की पहचान महराजगंज जिले के सिसवा बाजार क्षेत्र के बीजापार आसमान छपरा गांव निवासी 22 वर्षीय राहुल सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही विभूतिखंड पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और कमरे की बारीकी से जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

चेकआउट के समय नहीं खुला दरवाजा

पुलिस के अनुसार राहुल सिंह सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे नोवोटेल होटल में ठहरे थे। मंगलवार सुबह उनका चेकआउट निर्धारित था, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी वह कमरे से बाहर नहीं आए। होटल कर्मचारियों ने कई बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। संदेह होने पर होटल प्रबंधन ने तुरंत विभूतिखंड पुलिस को सूचना दी।

RELATED NEWS

Road Infrastructure Review: यूपी में सड़क नेटवर्क को मिलेगी नई रफ्तार, गडकरी-योगी ने करी कई परियोजनाओं  की समीक्षा

Road Infrastructure Review: यूपी में सड़क नेटवर्क को मिलेगी नई रफ्तार, गडकरी-योगी ने करी कई परियोजनाओं की समीक्षा

जुलाई 14, 2026
Tragic River Drowning: प्रयागराज में दर्दनाक हादसा, मां शीतला धाम मेले में यमुना में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत

Tragic River Drowning: प्रयागराज में दर्दनाक हादसा, मां शीतला धाम मेले में यमुना में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत

जुलाई 13, 2026

पुलिस टीम मौके पर पहुंची और होटल कर्मचारियों की मदद से कमरे का दरवाजा खोला। अंदर राहुल सिंह बेड पर अचेत अवस्था में पड़े मिले। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके से मिले मोबाइल फोन और दस्तावेजों के आधार पर परिजनों को घटना की जानकारी दी।

फॉरेंसिक टीम जुटी, मौत के कारणों की जांच

घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने कमरे से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच हर पहलू को ध्यान में रखकर की जा रही है और किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया गया है।

कम उम्र में हासिल की थीं कई बड़ी उपलब्धियां

राहुल सिंह प्रतिभाशाली युवा वैज्ञानिक और इनोवेटर थे। उन्होंने गोरखपुर के एबीसी पब्लिक स्कूल, दिव्यनगर से शिक्षा प्राप्त की थी। 12वीं कक्षा में पढ़ाई के दौरान उन्होंने बैटरी से चलने वाला ट्रैक्टर बनाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था।

वह मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के डिजाइन इनोवेशन एंड इन्क्यूबेशन सेंटर से जुड़े थे, जहां रिसर्च और नवाचार के क्षेत्र में कार्य कर रहे थे। महज 13 वर्ष की उम्र से लगातार तीन वर्षों तक इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल में पहला स्थान हासिल करना उनकी सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल रहा।

रोटी मेकर से लेकर छोटे ड्रोन तक किए विकसित

राहुल सिंह ने वर्ष 2018 में रोटी मेकर, 2019 में बैटरी से चलने वाली इको-फ्रेंडली साइकिल और 2020 में कोरोना काल के दौरान बैटरी चालित ट्रैक्टर तैयार किया था। बताया जाता है कि उनके ट्रैक्टर की बैटरी को बार-बार चार्ज करने की आवश्यकता नहीं पड़ती थी। इसके अलावा उन्होंने कई छोटे ड्रोन भी विकसित किए थे। उनकी असामयिक मौत से परिवार, शिक्षकों और विज्ञान जगत में शोक की लहर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags: Lucknow NewsScientist DeathUttar Pradesh News
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Road Infrastructure Review: यूपी में सड़क नेटवर्क को मिलेगी नई रफ्तार, गडकरी-योगी ने करी कई परियोजनाओं  की समीक्षा

Road Infrastructure Review: यूपी में सड़क नेटवर्क को मिलेगी नई रफ्तार, गडकरी-योगी ने करी कई परियोजनाओं की समीक्षा

by SYED BUSHRA
जुलाई 14, 2026

Road Infrastructure Review: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को उत्तर प्रदेश...

Tragic River Drowning: प्रयागराज में दर्दनाक हादसा, मां शीतला धाम मेले में यमुना में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत

Tragic River Drowning: प्रयागराज में दर्दनाक हादसा, मां शीतला धाम मेले में यमुना में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत

by SYED BUSHRA
जुलाई 13, 2026

Tragic River Drowning: प्रयागराज के यमुनापार क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। घूरपुर थाना क्षेत्र के सारीपुर...

Lucknow Kanpur Expressway Inauguration

UP News: आज जनता को समर्पित होगा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सफर होगा तेज और आसान

by SYED BUSHRA
जुलाई 12, 2026

Lucknow Kanpur Expressway Inauguration:उत्तर प्रदेश के दो प्रमुख शहर लखनऊ और कानपुर के बीच यात्रा करने वाले लाखों लोगों का...

Lucknow Kanpur Expressway Inauguration

Inauguration: घंटे का सफर तय होगा मिनट में, एक्सप्रेसवे का इंतजार खत्म, 13 जुलाई को योगी और राजनाथ करेंगे उद्घाटन

by SYED BUSHRA
जुलाई 11, 2026

Lucknow Kanpur Expressway Inauguration: लखनऊ और कानपुर के बीच सफर करने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। 13 जुलाई...

U P Plantation Drive: एक पेड़ मां के नाम’ पौधारोपण अभियान, स्कूलों, कॉलेजों में लगाए जाएंगे 32 लाख से ज्यादा पौधे बनेगा रिकॉर्ड

U P Plantation Drive: एक पेड़ मां के नाम’ पौधारोपण अभियान, स्कूलों, कॉलेजों में लगाए जाएंगे 32 लाख से ज्यादा पौधे बनेगा रिकॉर्ड

by SYED BUSHRA
जुलाई 11, 2026

Uttar Pradesh Plantation Drive: उत्तर प्रदेश में 12 जुलाई को बड़े स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के...

Next Post
IND vs ENG: पहले वनडे में भारत की शानदार जीत, शुभमन गिल और अक्षर पटेल चमके, बने कई बड़े रिकॉर्ड

IND vs ENG: पहले वनडे में भारत की शानदार जीत, शुभमन गिल और अक्षर पटेल चमके, बने कई बड़े रिकॉर्ड

Final Result: यूपी पुलिस SI भर्ती 2025 का अंतिम परिणाम जारी, 4,543 अभ्यर्थियों का चयन

Final Result: यूपी पुलिस SI भर्ती 2025 का अंतिम परिणाम जारी, 4,543 अभ्यर्थियों का चयन

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist