Site icon News1India

Lucknow : समाजवादी पार्टी मुख्यालय के बाहर महिला ने खाया जहर, हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

Lucknow

Lucknow : गौतमपल्ली थाना क्षेत्र में समाजवादी पार्टी मुख्यालय के बाहर एक महिला ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। पुलिस ने उसे तुरंत उस महिला को पकड़ा और उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है,फिलहाल, पुलिस महिला से भी पूछताछ कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, महिला का नाम उपमा बताया जा रहा है, जो कानपुर की रहने वाली है, पुलिस अधिकारियों ने  शुक्रवार की दोपहर के समय महिला को गंभीर हालत में देखा, तो तुरंत पुलिस ने उसे पकड़ लिया। महिला उस समय हजरतगंज की तरह जा रही थी, इसी बीच जानकारी मिली थी कि महिला ने जहर खाया है।

यह भी पढ़े : UP News : रोडवेज की तैयारी, महाकुंभ में श्रद्धालुओं के लिए आसान यात्रा

आनन-फानन में पुलिस ने महिला को सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, पुलिस इस मामले में जांच कर रही है  और महिला से भी पूछताछ की जा रही है, Lucknow पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर उस महिला ने जहर क्यों खाया है, फिलहाल महिला कुछ भी बताने को तैयार नहीं है, पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़े : UP Weather Update: प्रदेश में सर्दी की आहट, प्रदूषण स्तर बढ़ा, मौसम विभाग ने दी जानकारी

Exit mobile version