Site icon News1India

लखनऊ के विकास में जनता की भागीदारी अहम, नागरिक संवाद को लेकर अहम बात बोले राजनाथ सिंह

Rajnath Singh: लखनऊ के आलमबाग स्थित जीपी होटल एंड बैंक्वेट में आयोजित प्रबुद्ध नागरिक संवाद कार्यक्रम में रक्षा मंत्री और लखनऊ सांसद Rajnath Singh ने शहर के विभिन्न वर्गों के लोगों से संवाद किया। करीब एक घंटे तक चले इस कार्यक्रम में व्यापारियों, चिकित्सकों, शिक्षाविदों, समाजसेवियों और युवाओं ने शहर से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने सुझाव रखे।

लखनऊ को बताया अपना परिवार

रक्षा मंत्री ने कहा कि लखनऊ उनके लिए केवल संसदीय क्षेत्र नहीं, बल्कि परिवार की तरह है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार शहर के समग्र विकास, बेहतर आधारभूत ढांचे और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रही हैं।

संवाद के दौरान नागरिकों ने यातायात व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, रोजगार, स्वच्छता और शहरी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। राजनाथ सिंह ने आश्वासन दिया कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

विकास से जुड़े सुझावों पर हुई चर्चा

कार्यक्रम में विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने अवध अंडरपास निर्माण, मेट्रो विस्तार, ट्रैफिक प्रबंधन, स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और अन्य विकास परियोजनाओं से जुड़े सुझाव भी प्रस्तुत किए। रक्षा मंत्री ने सभी सुझावों को गंभीरता से सुना और संबंधित विषयों पर सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया।

जनभागीदारी से मजबूत होगा लोकतंत्र

राजनाथ सिंह ने कहा कि लोकतंत्र केवल चुनाव तक सीमित नहीं है, बल्कि जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच निरंतर संवाद इसकी आत्मा है। उन्होंने कहा कि नागरिकों के सुझाव विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और जनभागीदारी से ही लोकतंत्र अधिक प्रभावी बनता है।

अमृतसर के लिए सीधी कनेक्टिविटी की मांग

कार्यक्रम के दौरान एक प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ से Amritsar के लिए सीधी हवाई सेवा और Vande Bharat Express ट्रेन चलाने की मांग भी रखी। प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि इससे श्रद्धालुओं और यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी तथा धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

Exit mobile version