Site icon News1India

‘रात गुजारो या लड़की लाओ, वरना नौकरी से निकाल दूंगा!’ डॉक्टर की गंदी डिमांड! नर्स ने खोली पोल, केस दर्ज!

Sultanpur

Sultanpur News: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में कादीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार सिंह पर एक दिव्यांग महिला स्टाफ नर्स को फोन पर अश्लील बातें करने और ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप लगा है। महिला ने आरोप लगाया है कि डॉ. अनिल सिंह ने उन्हें धमकी दी कि अगर उन्होंने डॉक्टर के साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाए या किसी लड़की का इंतजाम नहीं किया, तो उनका ट्रांसफर कर दिया जाएगा। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लंभुआ कोतवाली में डॉ. अनिल सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

यह घटना तब सामने आई जब पीड़िता ने अपनी आपबीती सुनाई, जिस पर एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने तत्काल संज्ञान लिया और पीड़िता को बुलवाकर शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। यह मामला स्वास्थ्य विभाग के भीतर काम करने वाली महिलाओं की सुरक्षा और कार्यस्थल पर होने वाले उत्पीड़न पर गंभीर सवाल खड़े करता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए, जांच शुरू कर दी गई है और दोषी पर कठोर कार्रवाई की मांग की जा रही है।

डॉक्टर पर अश्लील बात करने और ब्लैकमेलिंग का आरोप

लखनऊ के तहसील बख्शी का तालाब क्षेत्र की रहने वाली दिव्यांग महिला स्टाफ नर्स ने अपनी शिकायत में बताया कि यह घटना बीते 4 अक्टूबर की है। उस दिन चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल सिंह का उन्हें फोन आया था। नर्स का आरोप है कि बातचीत के दौरान डॉक्टर ने उनसे कहा, “मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ या किसी लड़की का इंतजाम करो नहीं तो तुम्हारा ट्रांसफर ही कर दूंगा।”

जब नर्स ने इस बात से इनकार किया, तो डॉक्टर ने कथित तौर पर दबाव बनाते हुए कहा, “मेरे साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाना है तो बनाना है, नहीं तो मुझे जबरदस्ती करना भी आता है।” पीड़िता ने यह भी बताया कि डॉ. अनिल सिंह ने इससे पहले भी अस्पताल में उनके साथ अश्लील हरकत की थी। स्टाफ नर्स ने स्पष्ट किया कि वह ऐसी मानसिकता के लोगों के बीच कार्य करने में असमर्थ है और डॉक्टर अनिल सिंह उन्हें ट्रांसफर लेटर की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल कर रहे हैं।

फोन रिकॉर्डिंग और एसपी का संज्ञान

पीड़िता ने दावा किया है कि डॉ. अनिल सिंह की ब्लैकमेलिंग की फोन रिकॉर्डिंग उनके पास उपलब्ध है, जिसे उन्होंने पुलिस को सौंप दिया है। उसने डॉ. अनिल सिंह के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है।

इस गंभीर मामले की खबर प्रकाशित होने के बाद, Sultanpur एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने मामले का संज्ञान लिया और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए तुरंत केस दर्ज करने के निर्देश दिए। लंभुआ कोतवाली के प्रभारी संदीप राय ने बताया कि एसपी के निर्देश पर तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

सीएमओ द्वारा जांच कमेटी का गठन

इस बीच, Sultanpur सीएमओ ने भी मामले की आंतरिक जांच के लिए कदम उठाए हैं। सीएमओ ने जानकारी दी कि 24 अक्टूबर को एक एसीएमओ समेत चार अधिकारियों की जांच कमेटी गठित की गई थी। स्टाफ नर्स ने उसी दिन आकर अपना बयान दर्ज कराया। इसके बाद, डॉक्टर को भी अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह हाजिर नहीं हुए। उन्हें रिमाइंडर भेजा गया और पुलिस अधीक्षक से बात कर केस दर्ज कराया गया है।

दहेज के लिए बारात न लाने वाला सिपाही: दुल्हन ने मेरठ थाने में दर्ज कराया केस

Exit mobile version