देवदास सॉन्ग पर साथ थिरकी Madhuri Dixit और Janhvi Kapoor

नई दिल्ली: Bollywood एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) इन दिनों कलर्स टीवी (Colors TV) के रियलिटी शो झलक दिखला जा 10 में बतौर जज नज़र आ रही हैं। जल्द ही इस शो में एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor)
बतौर गेस्ट नज़र आने वाली हैं।

हाल ही में इस शो का एक लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है, जिसमें झलक दिखला जा के स्टेज पर जान्हवी कपूर शो की जज माधुरी दीक्षित के साथ फिल्म देवदास के गाने काहे काहे छेड़ छेड़…. मोहे पर डांस करती नज़र आ रही हैं।

Photo Credit @ janhvikapoor Instagram

जान्हवी के साथ डांस करने से पहले माधुरी उनसे कहती हैं- इसी मंच पर मैंने आपकी मम्मी श्रीदेवी के साथ डांस किया था। इसके बाद दोनों देवदास के गाने पर डांस करती हैं। इसके बाद माधुरी -जान्हवी को गले लगा लेती हैं।

Photo Credit @ janhvikapoor Instagram

सामने आये इस प्रोमो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और दोनों एक्ट्रेस की जमकर तारीफ़ कर रहे हैं। वहीं शो के अन्य जजेस भी दोनों अभिनेत्रियों के डांस मूव्स देखकर उनकी जमकर तारीफ करते दिख रहे हैं।
जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म मिली (Mili) के प्रमोशन में लगी हुई हैं और इसी के चलते वह इस शो में भी बतौर गेस्ट दिखने वाली हैं।

Exit mobile version