Saturday, November 15, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

बेहद रहस्यमयी है महिला नागा साधुओं की दुनिया, सिर्फ ये लोग ही कर पाते हैं महाकुंभ में साध्वियों के शाही स्नान के दर्शन

Prayagraj Mahakumbh 2025: जानिए कैसे होती है महिला नागा साधू की रहस्यमी दुनिया, महाकुंभ ही आती हैं नजर, शाही स्नान के वक्त साध्वी के दर्शन करने वालों को मिलता है पुण्ण।

Vinod by Vinod
December 23, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

प्रयागराज ऑनलाइन डेस्क। महाकुंभ का शंखनाद इस साल 13 जनवरी 2025 से होगा, जो 26 फरवरी 2025 तक चलेगा। जिसको लेकर संगम नगरी प्रयागराज सज-धज कर तैयार है। साधू-संतों का जमावड़ा पवित्र धरती पर होना शुरू हो गया है तो वहीं अपने भक्तों की आगवानी को लेकर भी शहर आतुर है। महाकुंभ में नागा साधू, महिला नागा साधुओं के अलावा किन्नर समाज के साधू संत के साथ ही अन्य महान विद्धान संत आएंगे। महाकुंभ में डुबकी लगाकर पुण्ण कमाएंगे। महाकुंभ मेले से जुड़े ऐसे कई रोचक किस्से हैं, जो सिर्फ इस मेले में ही लोगों को पता चलती हैं। ऐसी ही कहानी महिला नागा साधुओं की है, जिनके बारे में कहा जाता है कि जो भी व्यक्ति शाही स्नान के दौरान इनके दर्शन करता है, उसके घर पर कभी भी गरीबी, बीमारी नहीं आती।

सबसे जुदा होती है महिला नागा साधुओं की दुनिया

महाकुंभ को लेकर तैयारियों जोरों पर हैं। प्रयागराज में 9 उपनगर बसाए गए हैं। हर उपनगर में उन्हीं के जनपदों के अधिकारी, कर्मचारियों को तैनात किया गया है। उपनगर में पुलिस स्टेशन, अस्पताल के अलावा हर साजोसमान भक्तों को मिलेगा। हरबार की तरह इस बार भी संगम में शाही स्नान करने के लिए आने वाले नागा साधु सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र होंगे। नागा साधुओं के बारे में कम जानकारी होने की वजह से इनके विषय में जानने की लोगों में अधिक उत्सुकता होती है। महिला नागा साधु भी अपने जीवन को पूरी तरह से ईश्वर को समर्पित कर देती हैं। गृहस्थ जीवन से दूर हो चुकीं महिला नागा साधुओं की दिन की शुरुआत और अंत दोनों पूजा-पाठ के साथ ही होती है। नागा साधुओं को दुनिया से कोई मतलब नहीं होता है और इनकी हर बात निराली होती है।

RELATED POSTS

Mahakumbh 2025

प्रयागराज महाकुंभ का समापन.. 45 दिन में 450 से ज्यादा FIR दर्ज, कैसे होगा निपटारा

March 10, 2025
Vice President Jagdeep Dhankhar Health

MahaKumbh 66 करोड़ श्रद्धालूओं ने स्नान कर विश्व को भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की महानता से परिचित कराया, YOGI

March 9, 2025

सिर्फ गंती वस्त्र पहनती हैं महिला नागा साधू

महिला नागा साधु बनने के बाद सभी साधु-साध्वियां उन्हें माता कहकर पुकारती हैं। माई बाड़ा में महिला नागा साधु होती हैं जिसे अब विस्तृत रूप देने के बाद दशनाम संन्यासिनी अखाड़ा का नाम दिया गया है। साधु-संतों में नागा एक पदवी होती है। साधुओं में वैष्णव, शैव और उदासीन संप्रदाय हैं। इन तीनों संप्रदायों के अखाड़े नागा साधु बनाते हैं। महिलाओं दीक्षा देकर नागा बनाया जाता है। महिला नागा साधुओं को अपने मस्तक पर तिलक लगाना जरूरी होता है। महिला नागा साधूगेरुए रंग का सिर्फ एक कपड़ा पहन सकती हैं जो सिला हुआ नहीं होता है। इस वस्त्र को गंती कहा जाता है। नागा साधु बनने कि लिए इनको कड़ी परीक्षा से गुजरना होता है। नागा साधु या संन्यासनी बनने के लिए 10 से 15 साल तक कठिन ब्रह्मचर्य का पालन करना जरूरी होता है। नागा साधु बनने लिए अपने गुरु को यकीन दिलाना होता है कि वह इसके योग्य हैं और अब ईश्वर के प्रति समर्पित हो चुकी हैं। इसके बाद गुरु नागा साधु बनने की स्वीकृति देते हैं।

महिला नागा साधु का दिखना बेहद ही शुभ

जानकार बताते हैं कि, महाकुंभ में नागा साधुओं का आना एक आलौकिक घटना माना जाता है। नागा साधू ही सबसे पहले महाकुंभ में शाही स्नान का आरंभ करते हैं। जानकार बताते हैं कि, नागा साधू बनने के लिए महिला को रजस्वला अवस्था यानी पीरियड्स के दौरान तपस्या में भाग लेना मान्य नहीं होता है। ऐसे में महिला नागा साधुओं के लिए कम अवधि में अपने तप और संकल्प को बिना किसी विग्घ्न के पूरा करने के लिए बाध्यता होती है, जिससे कि वे अपने रजस्वला अवस्था में पहुंचने से पहले ही अपना संकल्प पूरा कर लें। महाकुंभ में जब महिला नागा साधु आती हैं तो वह अपनी संपूर्ण शक्ति से परिपूर्ण होती है और जब वे शाही स्नान के लिए उतरती हैं तो उनमें महिला रूपी बुरी ऊर्जाओं को नियंत्रित करने की शक्ति का संचार होता है। इसलिए माना जाता है कि महिला नागा साधु का दिखना बेहद ही शुभ होता है।

महिला नागा साध्वियों की निकलती है शोभायात्रा

महाकुंभ के समय पुरुष नागा साधुओं की तरह ही महिला नागा साध्वियों का स्नान भी अखाड़ों के साथ होता है। गुरुओं की आज्ञानुसार, नागा साध्वियां भी जब स्नान करती हैं, तो नग्न अवस्था में रहती हैं। इस दौरान साध्वियों की ओर से पूरे अनुशासन और मर्यादा का पालन किया जाता है। शाही स्नान के पहले प्रमुख अखाड़ों की महिला नागा साध्वियों की शोभायात्रा निकलती है। इस दौरान महिला नागा साध्वियों के हाथों में उनके अखाड़ों के ध्वज, त्रिशूल, हथियार और चिमटा होता है। शोभायात्रा के बाद महिला नागा साध्वियां स्नान करती हैं। महाकुंभ में महिला नागा साध्वियों के होने से समाज को बड़ा संदेश जाता है। इससे साफ हो जाता है कि जितना पुरुष भगवान की भक्ति, साधना और त्याग कर सकते हैं, उतना ही या उससे भी अधिक महिलाएं भी भक्ति, साधना और त्याग कर सकती हैं।

Tags: Female Naga SadhuFemale Naga Sadhu in Mahakumbhmahakumbh 2025Prayagraj Mahakumbh
Share196Tweet123Share49
Vinod

Vinod

Related Posts

Mahakumbh 2025

प्रयागराज महाकुंभ का समापन.. 45 दिन में 450 से ज्यादा FIR दर्ज, कैसे होगा निपटारा

by Akhand Pratap Singh
March 10, 2025

Mahakumbh 2025: विश्व प्रसिद्ध प्रयागराज महाकुंभ का समापन हो चुका है। इस भव्य आयोजन के दौरान सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं...

Vice President Jagdeep Dhankhar Health

MahaKumbh 66 करोड़ श्रद्धालूओं ने स्नान कर विश्व को भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की महानता से परिचित कराया, YOGI

by SYED BUSHRA
March 9, 2025

Grand Event of Mahakumbh,उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2025 में हिस्सा लिया और...

कहानी प्रयागराज के पिंटू मल्लाह की, मां के जेवरात बेचकर बनाई 130 नाव फिर ऐसे कमाए 30 करोड़

कहानी प्रयागराज के पिंटू मल्लाह की, मां के जेवरात बेचकर बनाई 130 नाव फिर ऐसे कमाए 30 करोड़

by Vinod
March 6, 2025

प्रयागराज ऑनलाइन डेस्क।  उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 45 दिनों तक महाकुंभ चला। इस दौरान करीब 66 करोड़ 30 श्रद्धालुओं...

Mahakumbh 2025 record crowd

Mahakumbh 2025:ऐतिहासिक आयोजन में खोए हज़ारों लोग अपनों से मिले, कैसे डिजिटल खोया-पाया केंद्र बने मददगार

by SYED BUSHRA
March 3, 2025

Prayagraj : महाकुंभ 2025 भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित रूप में संपन्न हुआ। इस आयोजन में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालु...

Katrina Kaif viral video

Viral video : महाकुंभ में लड़कों ने नहाते समय कैटरीना का बनाया वीडियो , रवीना ने इस शर्मनाक हरकत पर जताई नाराज़गी

by SYED BUSHRA
March 5, 2025

Katrina Kaif viral video महाकुंभ 2025 इन दिनों काफी चर्चा में है। त्रिवेणी संगम में आम लोगों से लेकर वीआईपी...

Next Post
पीलीभीत में पुलिस ने 3 खालिस्तानी आतंकियों को एनकाउंटर में किया ढेर, पिस्टल के साथ 2 AK-47 राइफल बरामद

पीलीभीत में पुलिस ने 3 खालिस्तानी आतंकियों को एनकाउंटर में किया ढेर, पिस्टल के साथ 2 AK-47 राइफल बरामद

Weather Update

Weather Update : आसमान में छाए बादल, कल से कड़ाके की सर्दी, यूपी समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version