• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, September 28, 2025
News1India
  • Home
  • News ▼
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment ▼
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech ▼
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle ▼
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home उत्तर प्रदेश

जानिए बिना नागा साधुओं के क्यों अधूरा है महाकुंभ का आगाज, पर्व के बाद इस रहस्यलोक में लीन हो जाते हैं संत

Prayagraj Mahakumbh 2025: नागा साधुओं ने पेशवाई निकाल कर प्रयागराज महाकुंभ का किया शंखनाद, 23 फरवरी से संगम नगरी पर उमड़ेगा जनसैलाब, संत-भक्त लगाएंगे डुबकी।

by Vinod
December 23, 2024
in उत्तर प्रदेश, धर्म, प्रयागराज, महाकुंभ 2025
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

प्रयागराज ऑनलाइन डेस्क। Prayagraj Mahakumbh 2025 News संगम के तट पर देश के सबसे बड़े धार्मिक अनुष्ठान महाकुंभ का शंखनाद 13 जनवरी 2025 से होगा। जिसको लेकर प्रयागराज में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं तो वहीं नागा साधु और सन्यांसी अपनी अर्जी लगाने के लिए पहुंच रहे है। श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े की पेशवाई के बाद रविवार को श्री पंच दशनाम आवाहन अखाड़े के संतों ने राजशाही अंदाज में नगर प्रवेश किया। घोड़े, ऊंट, रथ और बग्घियों पर सवार होकर ढोल नगाड़े और शंख की विजय ध्वनि के साथ संतों ने छावनी प्रवेश यात्रा निकाली। आखाड़े के मंडलेश्वर ट्रैक्टर के बने सिंहासन पर सवार होकर यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। वहीं नागा सन्यासी लाठी और तलवार बाजी का करतब दिखाते हुए आगे बढ़ रहे थे।

आदि गुरु शंकराचार्य ने की थी परंपरा की शुरुआत

महाकुंभ में सबके आकर्षण का केंद्र नागा साधु बने हुए हैं। संतों के अद्भुत रूप और वैभव को देखने के लिए सड़क के दोनों किनारों पर शहरियों की भारी भीड़ जमा रही। जानकार बताते हैं कि कुंभ मेले में आने वाले नागा साधुओं का जीवन और शैली सामान्य लोगों से बड़ी अलग होती है। भगवान को पाने के लिए साधू नागा रूप को धारण करते हैं। नागा साधु हिंदू धर्मावलंबी ( धर्म का आश्रय लेनेवाला) सन्यासी हैं, जो नग्न रहने तथा युद्ध कला में माहिर होते हैं। नागा सन्यासी विभिन्न अखाड़ों में रहते हैं। दरअसल नागा साधुओं के अखाड़ों में रहने के लिए आदि गुरु शंकराचार्य ने परंपरा की शुरुआत की है।

Related posts

Mahakumbh 2025

प्रयागराज महाकुंभ का समापन.. 45 दिन में 450 से ज्यादा FIR दर्ज, कैसे होगा निपटारा

March 10, 2025
Vice President Jagdeep Dhankhar Health

MahaKumbh 66 करोड़ श्रद्धालूओं ने स्नान कर विश्व को भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की महानता से परिचित कराया, YOGI

March 9, 2025

एक सैन्य रेजीमेंट की तरह बंटे हुए हैं नागा साधू

नागा साधुओं का आश्रम हरिद्वार और देश के विभिन्न जगहों पर हैं। इन जगहों पर ये अपना जीवन बहुत ही कठोरता और अनुशासन में जीते हैं। महाकुंभ के खास कहे जाने नागा साधुओं को भारतीय सेना की तरह माना जाता है। नागा साधु एक सैन्य पंथ है और एक सैन्य रेजीमेंट की तरह बंटे हुए हैं। नागा साधु अपने सैन्य त्रिशूल, तलवार, शंख और चिलम से दर्शाते हैं। इतना ही नहीं खुद को ध्यान मग्न रखने के लिए तीन प्रकार के योग करते है कहते हैं इन योगों से उन्हें ठंडी से राहत मिलती है।

भगवान शिव की करते हैं अराधना

नागा साधु को खास तौर पर भगवान शिव के भक्त के तौर पर जाना जाता है। जिन्हें दिगंबर भी कहा जाता है। इनके पूरे शरीर पर धूनी की राख लपेटे होते हैं। ये लोग कुंभ के मेले में शाही स्नान के समय खुलकर श्रद्धालुओं के सामने आते हैं। नागा साधु की स्टाइल से प्रभावित विदेशी पर्यटक होते हैं जो हर साल महाकुंभ में नागा साधुओं की जीवनशैली को परखने और कुंभ के लिए पहुंचते है। नागा साधू जहां तंत्र साधना करते हैं तो वहीं एकांत में भी रहते है। धर्म की रक्षा के लिए नागा साधु प्रतिबद्ध रहते हैं और समय आने पर युद्ध तक करने के लिए तैयार होते हैं। इन्हें युद्ध कला में पारंगत माना जाता है।

भभूत नागा साधू का सुरक्षा कवच

नागा बाबा हरीश गिरी ने बताया कि उनकी उम्र 65 वर्ष है। वो हरिद्वार में रहते हैं। उन्होंने अपने पूरे शरीर पर श्मशान की भभूत लगा रही है। 12 वर्ष की उम्र में ही उन्होंने अपना घर-परिवार त्याग दिया था।उन्होंने कहा, ‘वो भगवान शिव को अपना इष्टदेव मानते हैं और शिव जी द्वारा धारण की गई श्मशान की राख को प्रसाद स्वरूप अपने शरीर पर लेप के रूप में लगाते हैं। उनका कहना है कि इस भभूत में ईश्वर की वो शक्ति है, जिससे उन्हें न ही ठंड का अहसास होता है और न ही गर्मी लगती है। ये एक प्रकार से उनका सुरक्षा कवच है।

जंगलों में लौट जाते हैं नागा साधू

महाकुंभ में नागा साधू कहां से आते हैं कुंभ के बाद कहां गायब हो जाते हैं, ये आज भी एक पहेली बना हुआ है। इसको लेकर हरीश गिरी नागा बाबा ने बताया कि, कुंभ के बाद हम उत्तराखंड, हिमाचल या किसी गंगा घाट के समीप जंगलों में चले जाते हैं। जहां जो कुछ मिल जाता है, उसका सेवन करके अपना गुजारा करते हैं। घास, फूल और फल भी हमारे लिए लाभप्रद है, क्योंकि हम शिव जी की आराधना में वैराग्य जीवन जीने के लिए बने हैं और ये ही हमारी सम्पूर्ण जिंदगी है। कुंभ के वक्त हम अपने स्थलों से बाहर आते हैं और पैदल चलकर संगम नगरी पहुंचते हैं। कुंभ में महापर्व को धूम-धाम के साथ मनाते हैं और फिर अपनी दुनिया में लौट जाते हैं।

Tags: mahakumbh 2025Naga SadhuNaga Sadhu in MahakumbhPrayagraj Mahakumbh
Share196Tweet123Share49
Previous Post

CM योगी आदित्यनाथ ने 12 IPS के क्यों किए ट्रांफसर, हटाए गए कानपुर से लेकर प्रयागराज तक ये बड़े अफसरान

Next Post

कातिल का कत्ल, वादी-गवाहों की मौत पर 43 साल तक जिंदा रही ‘तारीख’, सबसे बड़े नरसंहार को याद कर सिहर गई श्रीदेवी

Vinod

Vinod

Related Posts

Mahakumbh 2025

प्रयागराज महाकुंभ का समापन.. 45 दिन में 450 से ज्यादा FIR दर्ज, कैसे होगा निपटारा

by Akhand Pratap Singh
March 10, 2025
0

Mahakumbh 2025: विश्व प्रसिद्ध प्रयागराज महाकुंभ का समापन हो चुका है। इस भव्य आयोजन के दौरान सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं...

Vice President Jagdeep Dhankhar Health

MahaKumbh 66 करोड़ श्रद्धालूओं ने स्नान कर विश्व को भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की महानता से परिचित कराया, YOGI

by SYED BUSHRA
March 9, 2025
0

Grand Event of Mahakumbh,उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2025 में हिस्सा लिया और...

कहानी प्रयागराज के पिंटू मल्लाह की, मां के जेवरात बेचकर बनाई 130 नाव फिर ऐसे कमाए 30 करोड़

कहानी प्रयागराज के पिंटू मल्लाह की, मां के जेवरात बेचकर बनाई 130 नाव फिर ऐसे कमाए 30 करोड़

by Vinod
March 6, 2025
0

प्रयागराज ऑनलाइन डेस्क।  उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 45 दिनों तक महाकुंभ चला। इस दौरान करीब 66 करोड़ 30 श्रद्धालुओं...

Mahakumbh 2025 record crowd

Mahakumbh 2025:ऐतिहासिक आयोजन में खोए हज़ारों लोग अपनों से मिले, कैसे डिजिटल खोया-पाया केंद्र बने मददगार

by SYED BUSHRA
March 3, 2025
0

Prayagraj : महाकुंभ 2025 भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित रूप में संपन्न हुआ। इस आयोजन में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालु...

Next Post
कातिल का कत्ल, वादी-गवाहों की मौत पर 43 साल तक जिंदा रही ‘तारीख’, सबसे बड़े नरसंहार को याद कर सिहर गई श्रीदेवी

कातिल का कत्ल, वादी-गवाहों की मौत पर 43 साल तक जिंदा रही ‘तारीख’, सबसे बड़े नरसंहार को याद कर सिहर गई श्रीदेवी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
UP News

यूपी में बनने वाला है सबसे महंगा लिंक एक्सप्रेसवे, जानें किस जिले को पहुंचेगा सीधा लाभ ?

September 28, 2025
Rajveer Jawanda

फेमस पंजाबी गायक राजवीर जवंदा खेल रहे ज़िंदगी और मौत की जंग, भयानक एक्सीडेंट के बाद 2 बार आया कार्डियक अरेस्ट

September 28, 2025
Mann Ki Baat

देश की बेटियों की तारीफ में पीएम ने पढ़ी कसीदें, ‘मन की बात’ में प्रशंसा में क्या कुछ कहा ?

September 28, 2025
Swami Chaitanyananda

दिल्ली से आए दो पुलिसवाले, सुबह 3.30 बजे… सस्ते होटल के कमरा नंबर 101 से दबोचा गया चैतन्यानंद!

September 28, 2025
Uttarakhand

Uttarakhand पेपर लीक: सेवानिवृत्त न्यायाधीश ध्यानी की अगुवाई में गठित आयोग करेगा जांच

September 28, 2025
Karur

Karur stampede: 39 जिंदगियां खत्म, बेटे की तस्वीर थाम मां बोली – “अब किसे बनाऊंगी दूल्हा?”

September 28, 2025
Chand Mera Dil: Bollywood की नई रोमांटिक फिल्म ट्रेडिशनल लुक में लक्ष्य और अनन्या पांडे की पहली झलक हुई लीक

Chand Mera Dil: Bollywood की नई रोमांटिक फिल्म ट्रेडिशनल लुक में लक्ष्य और अनन्या पांडे की पहली झलक हुई लीक

September 27, 2025
Bareilly Breaking

Bareilly Breaking : मौलाना तौकीर रज़ा की गिरफ्तारी के बाद बरेली में बवाल, दो दिन के लिए इंटरनेट सेवा ठप

September 27, 2025
Delhi-Gurugram Expressway Accident update:कितने बार बिकी,कई बार ओवरस्पीडिंग के कट चुके हैं चालान थार बनी थी मौत की सवारी,

Delhi-Gurugram Expressway Accident update:कितने बार बिकी,कई बार ओवरस्पीडिंग के कट चुके हैं चालान थार बनी थी मौत की सवारी,

September 27, 2025
Bihar Women Employment Scheme 2025

Women Employment Scheme 2025: बिहार में महिला रोजगार योजना शुरू,हर पात्र महिला को ₹10,000 की पहली किस्त सीधे उनके बैंक खाते में पहुंची

September 27, 2025
news 1 india

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version