Tuesday, November 11, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home प्रयागराज

Mahakumbh 2025:ऐतिहासिक आयोजन में खोए हज़ारों लोग अपनों से मिले, कैसे डिजिटल खोया-पाया केंद्र बने मददगार

महाकुंभ 2025 में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। भारी भीड़ के कारण 54,357 लोग अपनों से बिछड़ गए, जिनमें से 35,083 को सुरक्षित उनके परिवारों से मिलाया गया।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
March 3, 2025
in प्रयागराज, महाकुंभ 2025
Mahakumbh 2025 record crowd
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Prayagraj : महाकुंभ 2025 भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित रूप में संपन्न हुआ। इस आयोजन में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालु संगम तट पर पुण्य स्नान के लिए पहुंचे, जिससे यह महाकुंभ ऐतिहासिक बन गया। 144 साल बाद बने इस विशेष संयोग के कारण देश-विदेश से श्रद्धालुओं का अपार जनसैलाब उमड़ा।

भीड़ इतनी अधिक थी कि कई लोग अपने परिजनों से बिछड़ गए। लेकिन प्रशासन और स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रयास से 54,357 लोगों को उनके परिवारों से मिलाने में सफलता मिली। इनमें महिलाओं की संख्या अधिक रही, वहीं नेपाल समेत अन्य राज्यों से आए लोगों को भी सुरक्षित उनके परिवारों तक पहुंचाया गया।

RELATED POSTS

Mahakumbh 2025

प्रयागराज महाकुंभ का समापन.. 45 दिन में 450 से ज्यादा FIR दर्ज, कैसे होगा निपटारा

March 10, 2025
Vice President Jagdeep Dhankhar Health

MahaKumbh 66 करोड़ श्रद्धालूओं ने स्नान कर विश्व को भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की महानता से परिचित कराया, YOGI

March 9, 2025

डिजिटल खोया-पाया केंद्र बने मददगार

योगी सरकार ने खोए हुए लोगों को शीघ्रता से उनके परिवारों से मिलाने के लिए डिजिटल खोया-पाया केंद्र स्थापित किए। महाकुंभ के 45 दिनों में 35,952 लोग अपनों से बिछड़ गए, जिनमें से 35,000 से अधिक लोगों को उनके परिवारों से मिलाने में सफलता मिली।

इसके अलावा अन्य स्नान पर्वों और सामान्य दिनों में खोए हुए 24,896 लोगों को भी उनके परिजनों से मिलाया गया। समापन तक यह आंकड़ा बढ़कर 35,083 हो गया।

निजी संस्थाओं ने भी निभाई अहम भूमिका

महाकुंभ क्षेत्र में 10 डिजिटल खोया-पाया केंद्र स्थापित किए गए, जिनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मशीन लर्निंग और बहुभाषीय समर्थन जैसी आधुनिक तकनीक का उपयोग किया गया।

इसके अलावा गैर-सरकारी संगठनों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारत सेवा केंद्र और हेमवती नंदन बहुगुणा स्मृति समिति जैसे संगठनों ने खोए हुए लोगों को अपनों से मिलाने में सेवा और मानवता का बेहतरीन उदाहरण पेश किया।

भारत सेवा केंद्र के संचालक उमेश चंद्र तिवारी के अनुसार, उनके शिविर ने 19,274 पुरुष और महिलाओं को उनके परिवारों से मिलाने में मदद की। इसके अलावा कुंभ मेले में बिछड़े सभी 18 बच्चों को भी उनके परिजनों से मिलाया गया।

समापन के अंतिम दिन तक चला पुनर्मिलन अभियान

महाशिवरात्रि के अंतिम स्नान पर्व तक खोया-पाया केंद्र और स्वयंसेवी शिविर लगातार बिछड़े हुए लोगों को उनके अपनों से मिलाने का काम करते रहे।

इन केंद्रों ने न केवल बिछड़े लोगों की पहचान की, बल्कि उनकी ट्रैकिंग भी की और तब तक प्रक्रिया दोहराई गई जब तक वे अपने परिवारों तक नहीं पहुंच गए।

महाकुंभ के आखिरी दिन बिहार के मुजफ्फरपुर से आए कपलेश्वर साहनी की सास कृष्णा देवी को उनके परिवार से मिलाया गया। इसी तरह रायपुर, छत्तीसगढ़ के बृजलाल चौहान की पत्नी जंगी देवी को भी सुरक्षित घर पहुंचाया गया।

मानवता और सेवा की मिसाल बना महाकुंभ

महाकुंभ 2025 सिर्फ एक धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि प्रशासन और सामाजिक संस्थाओं की मदद से मानवता की सेवा का अद्भुत उदाहरण भी बन गया। लाखों श्रद्धालुओं की आस्था के इस संगम में हर खोए हुए व्यक्ति को सुरक्षित उसके परिवार तक पहुंचाने का प्रयास किया गया ।डिजिटल खोया-पाया केंद्र और स्वयंसेवी संगठनों की मदद से इस कार्य को सफलतापूर्वक पूरा किया गया।

Tags: digital trackingmahakumbh 2025
Share197Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Mahakumbh 2025

प्रयागराज महाकुंभ का समापन.. 45 दिन में 450 से ज्यादा FIR दर्ज, कैसे होगा निपटारा

by Akhand Pratap Singh
March 10, 2025

Mahakumbh 2025: विश्व प्रसिद्ध प्रयागराज महाकुंभ का समापन हो चुका है। इस भव्य आयोजन के दौरान सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं...

Vice President Jagdeep Dhankhar Health

MahaKumbh 66 करोड़ श्रद्धालूओं ने स्नान कर विश्व को भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की महानता से परिचित कराया, YOGI

by SYED BUSHRA
March 9, 2025

Grand Event of Mahakumbh,उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2025 में हिस्सा लिया और...

Katrina Kaif viral video

Viral video : महाकुंभ में लड़कों ने नहाते समय कैटरीना का बनाया वीडियो , रवीना ने इस शर्मनाक हरकत पर जताई नाराज़गी

by SYED BUSHRA
March 5, 2025

Katrina Kaif viral video महाकुंभ 2025 इन दिनों काफी चर्चा में है। त्रिवेणी संगम में आम लोगों से लेकर वीआईपी...

सुपरस्टार की लाडली निकली मोनालिसा की हमशक्ल, तस्वीरें देख फैंस बोले- खोई हुई जुड़वां बहन!

सुपरस्टार की लाडली निकली मोनालिसा की हमशक्ल, तस्वीरें देख फैंस बोले- खोई हुई जुड़वां बहन!

by Kirtika Tyagi
March 1, 2025

Mahakumbh 2025 :  महाकुंभ की वायरल सेंसेशन मोनालिसा बॉलीवुड में कदम रखने की तैयारी में जुटी हैं। फिल्म इंडस्ट्री में...

Mahakumbh 2025

10,000 रुपए बोनस और 1 हफ्ते की छुट्टी, महाकुंभ में तैनात 75 हजार पुलिसकर्मियों को सीएम योगी का तोहफा

by Akhand Pratap Singh
February 28, 2025

Mahakumbh 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ-2025 के भव्य और सफल समापन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने...

Next Post
आईआईटी बाबा को पुलिस ने पकड़ा, ड्रग्स के साथ बरामद हुआ गांजा

आईआईटी बाबा को पुलिस ने पकड़ा, ड्रग्स के साथ बरामद हुआ गांजा

Firefly Aerospace Blue Ghost mission lands successfully on Moon

Firefly Aerospace का ब्लू घोस्ट मिशन चांद पर सफलपूर्वक उतरा निजी कंपनी की चन्द्रमा पर पहली लैंडिंग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version