Sunday, January 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

आंकड़े क्यों दबाए, छुपाए और मिटाए गए? महाकुंभ भगदड़ पर संसद में गरजे Akhilesh Yadav

 Akhilesh Yadav : संसद में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और सांसद अखिलेश यादव ने महाकुंभ भगदड़ को लेकर योगी सरकार से पूछा कि, क्यों आंकड़े दबाए, छुपाए और मिटाए गए....

Kirtika Tyagi by Kirtika Tyagi
February 4, 2025
in Breaking, महाकुंभ 2025, राष्ट्रीय
akhilesh yadav
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

 Akhilesh Yadav : संसद में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और सांसद अखिलेश यादव ने महाकुंभ भगदड़ को लेकर योगी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भगदड़ की सच्चाई छुपाने के गंभीर आरोप लगाए है। बता दें, कि अखिलेश यादव ने चुनौती भरे अंदाज में कहा कि यदि उनकी बात गलत साबित होती है तो वे अपने पद से इस्तीफा देने को तैयार हैं।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और सांसद अखिलेश यादव ने आज मंगलवार (4 फरवरी) को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा की शुरुआत महाकुंभ में हुई भगदड़ के मुद्दे से की है। उन्होंने सबसे पहले महाकुंभ हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति श्रद्धांजलि स्वरूप सदन में मौन रखने की मांग की है।

RELATED POSTS

Akhilesh Yadav

संगम पर संग्राम! बिना नहाए लौटे शंकराचार्य, अखिलेश बोले- ‘क्या इसका दोष भी AI पर मढ़ेंगे?’

January 18, 2026
Akhilesh Yadav

स्वदेशी का नारा, चीनी नेताओं से याराना: डेलिगेशन की संघ से मुलाकात पर भड़के अखिलेश यादव।

January 14, 2026

इसके बाद अखिलेश ने हादसे में मारे गए लोगों के वास्तविक आंकड़े सार्वजनिक करने की बात कही है। उन्होंने सुझाव दिया कि महाकुंभ में आपदा प्रबंधन और खोया-पाया केंद्र की जिम्मेदारी सेना को सौंपी जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने मांग की कि हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी सजा दी जाए और जो लोग सच्चाई छुपाने में शामिल रहे हैं, उन्हें भी दंडित किया जाए।

संसद में गरजे Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव ने महाकुंभ भगदड़ को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए सवाल उठाया, “आखिर हादसे के आंकड़े क्यों मिटाए गए? इस अपराध की जिम्मेदारी कौन लेगा?” उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने महाकुंभ का बड़े पैमाने पर प्रचार किया, जिसमें दावा किया गया था कि सौ करोड़ लोगों के लिए इंतजाम किए गए हैं। अखिलेश ने कहा कि सरकार ने पावन मुहूर्त की अनदेखी करते हुए अपने मनमाने समय पर शाही स्नान का आदेश दिया, जिससे सनातन परंपराओं का उल्लंघन हुआ।

उन्होंने कहा, “लोग पुण्य कमाने आए थे, लेकिन उन्हें अपनों के शव लेकर लौटना पड़ा। श्रद्धालुओं के शव तो मिल गए, मगर सरकार मरने वालों की बात मानने को तैयार नहीं थी। जब यह साफ हो गया कि कुछ लोगों की जान गई है, तब सरकार ने हेलीकॉप्टर से फूल बरसाने शुरू कर दिए। क्या यही सनातन परंपरा है?” अपने दावों को और मजबूत करते हुए अखिलेश ने कहा, “अध्यक्ष महोदय, अगर मेरी बात गलत साबित होती है तो मैं अपना इस्तीफा देने को तैयार हूं।”

Tags: Akhilesh Yadav
Share196Tweet123Share49
Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Akhilesh Yadav

संगम पर संग्राम! बिना नहाए लौटे शंकराचार्य, अखिलेश बोले- ‘क्या इसका दोष भी AI पर मढ़ेंगे?’

by Mayank Yadav
January 18, 2026

Akhilesh Yadav Magh Mela 2026: मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर संगम नगरी प्रयागराज में उस समय तनाव व्याप्त हो...

Akhilesh Yadav

स्वदेशी का नारा, चीनी नेताओं से याराना: डेलिगेशन की संघ से मुलाकात पर भड़के अखिलेश यादव।

by Mayank Yadav
January 14, 2026

Akhilesh Yadav slam RSS on CPC delegation: जनवरी 2026 में भारत और चीन के रिश्तों में आई हालिया गर्माहट के...

Akhilesh Yadav

मिशन 2027: अखिलेश का ‘लकी’ रथ तैयार, क्या फिर से दौड़ेगी ‘साइकिल’ की रफ्तार?

by Mayank Yadav
January 9, 2026

Akhilesh Yadav victory chariot: उत्तर प्रदेश की राजनीति में 'रथ यात्रा' का अपना एक सुनहरा इतिहास रहा है। 2027 के...

Akhilesh Yadav

“अपने घर की बहन-बेटियों को देखकर आईने से सवाल करें…” भाजपा वोटर्स पर अखिलेश का सबसे बड़ा प्रहार!

by Mayank Yadav
January 4, 2026

Akhilesh Yadav News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके समर्थकों पर अब...

Akhilesh Yadav

“एक का धंधा, एक से चंदा”: अखिलेश यादव ने खोल दी भाजपा की ‘गोपनीय’ पोल!

by Mayank Yadav
December 21, 2025

Akhilesh Yadav News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी की केंद्र व राज्य नीतियों पर...

Next Post
Prayagraj Kumbh 2025 fake news and police actio

Prayagraj : महाकुंभ में सोशल मीडिया पर फर्ज़ी खबरें फैलाने वालों पर पुलिस सख्त, मौनी अमावस्या पर भगदड़ की झूठी खबरों पर हुई FIR

Patna High Court: पटना हाईकोर्ट में 70वीं BPSC की याचिका पर सुनवाई फिर ख़ारिज, जाने क्यों हो रही देरी

Patna High Court: पटना हाईकोर्ट में 70वीं BPSC की याचिका पर सुनवाई फिर ख़ारिज, जाने क्यों हो रही देरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist