Site icon News1India

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में भगदड़ के बाद सीएम योगी का भावुक संदेश, संगम तट पर न जाने की सलाह दी

Mahakumbh 2025

Mahakumbh 2025 : मंगलवार रात महाकुंभ मेले में संगम तट पर हुई भगदड़ में 14 श्रद्धालुओं की दुखद मौत हो गई। ये हादसा रात डेढ़ बजे के करीब हुआ, जब भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई। हालांकि, प्रशासन ने अभी तक आधिकारिक तौर पर मौतों और घायलों की संख्या नहीं बताई है।

सीएम योगी का भावुक संदेश,मत आइए संगम तट पर

इस हादसे के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे संगम तट पर न आएं। सीएम योगी ने कहा, माँ गंगा के जिन घाटों पर आप हैं, वहीं स्नान करें। संगम की ओर जाने की कोशिश न करें। इस समय कई अन्य घाटों पर स्नान की व्यवस्था की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस हादसे पर चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री योगी से फोन पर बात की और पूरी स्थिति का जायजा लिया।

NSG कमांडो ने संभाली स्थिति

बताया जा रहा है कि इस भगदड़ की वजह अफवाहें थीं, जिनके कारण संगम पर भगदड़ मच गई। कुछ महिलाएं और बुजुर्ग गिर गए, और लोग उन्हें रौंदते हुए आगे बढ़ गए। हादसे के बाद राहत कार्य के लिए 70 से ज्यादा एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल या मृत श्रद्धालुओं को अस्पताल भेजा गया। अब संगम तट पर NSG कमांडो की टीम तैनात कर दी गई है और आम लोगों का प्रवेश बंद कर दिया गया है।

सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई

प्रयागराज के आसपास के जिलों में अधिकारियों को तैनात किया गया है ताकि लोग और ज्यादा न आएं और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। महाकुंभ में बैरिकेडिंग टूटने से ये हादसा हुआ, और महिलाएं और बुजुर्गों को बचने का मौका नहीं मिला। इस घटना ने सुरक्षा की जरूरत को फिर से साबित किया है। मुख्यमंत्री योगी ने सभी सुरक्षा इंतजामों को फिर से पूरी तरह से एक्टिव कर दिया है।

Exit mobile version