Site icon News1India

महाकुंभ में फिर लगी भीषण आग, सेक्टर-22 में मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग

Mahakumbh Fire

Mahakumbh Fire : महाकुंभ के सेक्टर-22 में एक बार फिर आग लग गई है, इस बार आग टेंटों में फैल गई। फिलहाल, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिशों में लगी हुई है, लेकिन अभी तक आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है। राहत की बात यह रही कि आग लगने से पहले सभी श्रद्धालु अपने टेंटों से बाहर आ चुके थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

महाकुंभ का सेक्टर-22 एरिया झूसी के छतनाग घाट और नागेश्वर घाट के बीच स्थित है, जहां गुरुवार को अचानक आग लगने की घटना सामने आई। टेंटों में लगी आग को देख श्रद्धालु तुरंत बाहर निकल आए और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। आग के कारण कई टेंट जलकर राख हो गए, लेकिन इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, जो एक राहत की बात रही।

यह भी पढ़ें : कोहली के ‘विराट’ क्रेज में उमड़ी भयानक भीड़, अरुण जेटली स्टेडियम के बाहर कई फैंस को लगी चोट

इससे पहले, 19 जनवरी को भी महाकुंभ में एक बड़ा आग हादसा हुआ था। तब सेक्टर-19 में स्थित गीता प्रेस के पंडालों में आग लग गई थी, जिससे कई टेंट जल गए और सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया था। हालाँकि, फायर ब्रिगेड की त्वरित प्रतिक्रिया से बड़ा हादसा होने से बचा लिया गया था।

Exit mobile version