Site icon News1India

Mahakumbh 2025: अमीरों से लेकर आम लोगों तक, हर किसी के लिए खास इंतजाम

Mahakumbh 2025

Mahakumbh 2025: 13 जनवरी से महाकुंभ 2025 का आगाज़ हो रहा है, जो 26 फरवरी तक चलेगा। करोड़ों श्रद्धालु दुनियाभर से संगम नगरी प्रयागराज में पुण्य स्नान के लिए आएंगे। इस बार हर किसी की जरूरत और बजट को ध्यान में रखते हुए खास तैयारियां की गई हैं।इस बार महाकुंभ में हर बजट में हर किसी के हिसाब से सुविधाएं मिलेंगी।

अमीर भक्तों के लिए रॉयल एक्सपीरियंस

अगर आप लग्जरी का मजा लेना चाहते हैं, तो आपके लिए संगम निवास में 44 सुपर लग्जरी टेंट लगाए गए हैं। ये टेंट पहले ही बुक हो चुके हैं। एक रात का खर्च 1 लाख तक हो सकता है।शानदार निजी बाथरूम और रूम हीटर ,ठंडा और गर्म पानी की सुविधा ,योग सेशन और सात्विक भोजन,अखाड़ों के साधुओं से मुलाकात, टेंट से त्रिवेणी संगम का दिलकश नजारा। यहां ठहरने वाले भक्तों को आध्यात्मिक शांति और राजसी ठाट-बाट दोनों का अनुभव मिलेगा।

ये भी पढ़ें:Los Angeles wildfire: हॉलीवुड में आग से हुआ भारी नुकसान

मिडिल क्लास भक्तों के लिए किफायती और आरामदायक टेंट्स

मिडिल क्लास श्रद्धालुओं के लिए कुंभ गांव और अन्य कैंप साइट्स में शानदार टेंट्स उपलब्ध हैं। यहां किराया 20,000 से 40,000 तक होगा।प्राइवेट बाथरूम और योग सेशन की सुविधा मिलेगा साथ ही घाट पर स्नान की सुविधा भी मिलेगी।सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्वादिष्ट भोजन भी मिलेगा।आप इन टेंट्स में रहकर महाकुंभ का आनंद ले सकते हैं और अपने परिवार के साथ आध्यात्मिक सफर को खास बना सकते हैं।

लो बजट वालों के लिए सस्ते और सुविधाजनक टेंट्स

अगर आपका बजट कम है, तो कोई टेंशन की बात नहीं है। यूपी टूरिज्म ने खासतौर पर दो हजार सस्ते लेकिन सुविधाजनक टेंट्स तैयार किए हैं।जहां किराया 1,500 से शुरू होगा। बुफे में स्वादिष्ट खाना मिलेगा वाई-फाई और एसी की सुविधा (थोड़ा एक्स्ट्रा खर्च पर) होगा।मल्टी-कुजीन खाने का भी ऑप्शन मिलेगा।यह टेंट्स सस्ते होने के बावजूद साफ-सुथरे और आरामदायक हैं, ताकि आप बिना किसी परेशानी के महाकुंभ का मजा ले सकें।

हर किसी के लिए खास प्रयागराज

गंगा, यमुना और सरस्वती के त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाने की चाहत रखने वालों के लिए प्रयागराज पूरी तरह तैयार है। यहां हर किसी के लिए कुछ खास है। चाहे आप लग्जरी में रहना चाहें या बजट में।

Exit mobile version