Site icon News1India

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में दुनियाभर से श्रद्धालु, लॉरेन पॉवेल ने खास इंतजाम के बावजूद स्नान से किया मना

Maha Kumbh

Mahakumbh 2025: महाकुंभ 2025 का शुभारंभ 13 जनवरी को प्रयागराज में हो गया है, और इस दिन लाखों श्रद्धालु संगम में डुबकी लगाने पहुंचे हैं। इस खास मौके पर एप्पल के पूर्व सीईओ स्टीव जॉब्स की पत्नी, लॉरेन पॉवेल जॉब्स भी इस महाकुंभ में शामिल हुईं। लेकिन उन्हें स्नान करने का मौका नहीं मिल पाया, और उसकी उन्होंने एक खास वजह बताई।

एलर्जी के कारण स्नान से परहेज

निरंजनी अखाड़ा के प्रमुख स्वामी कैलाशानंद गिरि ने बताया कि लॉरेन उनके शिविर में ठहरी हुई थीं।और भारतीय परंपराओं का अनुभव कर रही थीं। लेकिन एलर्जी की वजह से उन्हें भीड़ में स्नान करने से मना किया गया। स्वामी ने कहा कि लॉरेन के स्नान के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी, लेकिन उनकी तबियत को देखते हुए उन्होंने स्नान नहीं किया।

भारतीय परंपराओं का अंतरराष्ट्रीय आकर्षण

स्वामी कैलाशानंद गिरि ने ये भी बताया कि ये देखना बहुत अच्छा है कि अब दुनियाभर से लोग भारतीय परंपराओं को अपनाने के लिए आ रहे हैं। लॉरेन पॉवेल जॉब्स हमारे साथ हवन, पूजा और अन्य अनुष्ठानों में भी शामिल हो रही हैं, जो इस महाकुंभ की वैश्विक पहचान को और भी मजबूत करता है।

पीएम मोदी और सीएम योगी का आभार

स्वामी जी ने महाकुंभ के आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार वयक्त किया। उन्होंने बताया कि इस मौके पर हिमालय के तपस्वी साधु भी शामिल हो रहे हैं, जो भारतीय संस्कृति में बहुत महत्वपूर्ण माने जाते हैं।

आज करोड़ो लोग करेंगे स्नान

आज का दिन सच में खास है।लाखों श्रद्धालु पवित्र स्नान के लिए जुटे हैं और अनुमान है कि आज करीब 3-4 करोड़ लोग इस अद्भुत आयोजन का हिस्सा बनेंगे। ये न सिर्फ धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि एक साथ इतने लोग मिलकर इस खास मौके का अनुभव कर रहे हैं, ये दृश्य बेहद खास है। श्रद्धालु मानते हैं कि इस दिन स्नान करने से उन्हें पुण्य मिलता है, और हर कोई इसे एक नई शुरुआत की तरह देखता है।

Exit mobile version