Site icon News1India

महाकुंभ में स्वास्थ्य सेवाओं का खास ध्यान, तीर्थयात्रियों के लिए 24×7 मेडिकल सेवाएं रहेगी उपलब्ध

Mahakumbh 2025

Mahakumbh 2025: महाकुंभ 2025 के दौरान भारतीय रेलवे ने तीर्थयात्रियों की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रयागराज के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर उन्नत चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। इन सेवाओं में 24×7 ऑब्जर्वेशन रूम्स की व्यवस्था की गई है ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत और प्रभावी चिकित्सा सहायता दी जा सके। पिछले महाकुंभ (Mahakumbh 2025) में 1 लाख श्रद्धालुओं को प्राथमिक चिकित्सा सहायता प्रदान की गई थी और इस बार रेलवे ने बड़ी संख्या में यात्रियों को उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाएं देने की पूरी तैयारी कर ली है।

यह भी पढ़े: Bigg boss 18: विवियन डीसेना का दिल छूने वाला पल, बेटी लायन को गले लगाकर रो पड़े

महाकुंभ के दौरान तीर्थयात्रियों की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारतीय रेलवे ने प्रयागराज जंक्शन, प्रयाग जंक्शन, सुबेदारगंज, नैनी जंक्शन और प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर ऑब्जर्वेशन रूम की व्यवस्था की है। इन कमरों में डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ 24×7 उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा, यहां सभी आवश्यक चिकित्सा उपकरण मौजूद होंगे, जिससे यात्रियों को तुरंत चिकित्सा सहायता प्रदान की जा सके।

 

Exit mobile version