Site icon News1India

Mahakumbh 2025 : मरीज के पेट से निकले लोहे के रिंच और नट-बोल्ट, डॉक्टर भी रह गए हैरान

KHUMB

Mahakumbh 2025 : उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मरीज के पेट से लोहे के रिंच और नट-बोल्ट निकाले गए। ऑपरेशन के बाद डॉक्टर भी हैरान रह गए। डॉक्टरों ने बताया कि मरीज एक दुर्लभ मानसिक बीमारी से पीड़ित है, जिसमें वह मिट्टी, प्लास्टिक, लोहे की चीजें और कभी-कभी अपने शरीर के बाल तक खाने लगता है। इस बीमारी को ट्राइकोबेज़ार (Trichobezoar) कहा जाता है।

अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में मरीज के पेट से ऑपरेशन के दौरान लोहे के 10 हिस्से निकाले गए, जिनमें 6-7 रिंच और 3-4 नट-बोल्ट शामिल थे। डॉक्टरों के अनुसार, मरीज की हालत अब स्थिर है। घटना बीते शुक्रवार की है, जब मरीज को उसके परिवार वाले पेट दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचे।

ओपीडी में जांच के दौरान डॉक्टरों ने मरीज का एक्सरे और सीटी स्कैन किया, जिसमें उसके पेट में लोहे के रिंच और नट-बोल्ट जैसी वस्तुएं दिखीं। इसके बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन का फैसला किया।

ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर, डॉ. विपिन वर्मा ने बताया कि मरीज एक मानसिक बीमारी से पीड़ित है, जिसके कारण वह मिट्टी, प्लास्टिक और लोहे की वस्तुएं खाता है। डॉक्टर ने कहा कि ऑपरेशन के दौरान पेट से लोहे के कई हिस्से सफलतापूर्वक निकाले गए और अब मरीज की स्थिति सामान्य है।

मरीज के पिता ने बताया कि उनका बेटा हाल ही में कोलकाता गया था और वहां से लौटने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। पहले उन्होंने कई प्राइवेट अस्पतालों में इलाज कराया, जहां बताया गया कि पेट में लोहे की चीजें हैं। हालांकि, जब अंबेडकरनगर के जिला अस्पताल में इलाज कराया गया, तो ऑपरेशन के बाद सच सामने आया।

Exit mobile version