Site icon News1India

दिव्य और भव्य महाकुंभ की इसरो की सेटेलाइट लेंगी तस्वीरें, अंतरिक्ष से भी दिखेगा महाकुंभ

Mahakumbh 2025

नोएडा डेस्क (मोहसिन खान) प्रयागराज की धरती पर दुनिया पर सबसे बड़ा धार्मिक समागम आस्था का महाकुंभ शुरू होने जा रहा है, सभी स्नान पर्वो और महाकुंभ मेला (Mahakumbh 2025) क्षेत्रों की विशेष सुरक्षा को लेकर यूपी की योगी सरकार ने खाका खींच दिया है और विशेष निगहबानी के लिए व्यवस्था कर दी गई है, जिसमें सेटेलाइट से भी महाकुंभ मेला क्षेत्र की विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई है।

सबसे बड़ी बात ये है कि इस बार भी महाकुंभ के दिव्य दर्शन अंतरिक्ष से भी होंगे और इसको लेकर इसरों ने सारी तैयारियां पूरी कर ली है और बड़ी बात ये भी है कि इसरो की सेटेलाइट से भव्य और दिव्य महाकुंभ की तस्वीरें ली जाएंगी। हालांकि सुरक्षा के लिहाज़ से इसरो को लेकर मेला प्रशासन की ओर से कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई, लेकिन पुष्ट सूत्रों के मुताबिक दुनिया के सबसे बड़े इस धार्मिक अनुष्ठान का भागीदार भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानि की इसरो भी बनेगा।

2019 में भी इसरो ने ली थी कुंभ की तस्वीरें

2019 में भी इसरो की ओर से कुंभ (Mahakumbh 2025) की तस्वीरें ली गई थी और उस वक्त 16 जनवरी को इसरो ने कुंभ क्षेत्र की दो तस्वीरों को जारी किया था, जिसमें संगम और वहां तट पर जमा लाखों श्रद्वालु दिखाई दिए थे और उस समय इसरो ने अपने ट्विटर हैंडल से फोटो को शेयर किया था और उसमें लिखा था कि कुंभ मेला-2019 की दो तस्वीरों को रिमोट सेंसिंग सेटेलाइट कार्टोसैट-2 के माध्यम से लिया गया था। बता दें कि 2019 के कुंभ के दौरान जो तस्वीरों को इसरो ने जारी किया था, उसमें गंगा और यमुना का संगम तो दिखा, लेकिन इसके साथ ही उसमें रंग का अंतर भी साफतौर पर दिखाई दिया था।

यह भी पढ़े: प्रयागराज पहुंचे पीएम मोदी, 10 फ्लाईओवर का उद्घाटन, संगम तट पर करेंगे पूजा

ब्लैक एंड व्हाइट इमेज में यमुना का जल काला और गंगा का जल भी हल्का सा काला दिख रहा था। इसके अलावा गंगा में बनाए गए पांटून पुल भी सेटेलाइट इमेज में लकीर जैसे दिखे थे, इतना ही नहीं ओडी फोर्ट, नया यमुना पुल और संगम के करीब की वाटर बैरिकेडिंग सब कुछ सेटेलाइट इमेज में दिखा था। अब चूकिं इसरो पूरी तरीके से हाईटेक है और ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि आस्था के दिव्य और भव्य महाकुंभ की सेटेलाइट इमेज बिल्कुल क्लीयर होगी।

Exit mobile version