Tuesday, November 18, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Mahakumbh 2025 : अगर चंद्रमा न करता ये गलती, तो धरती पर कभी न लगता महाकुंभ का मेला, जानें क्या है ये रोचक कहानी

Mahakumbh 2025 :  यह कुंभ मेले का आयोजन चंद्र देव की एक अद्भुत गलती का परिणाम है, जो धरतीवासियों के लिए वरदान बन गई। आइए जानते हैं इस रोचक कथा के बारे में...

Kirtika Tyagi by Kirtika Tyagi
January 7, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, महाकुंभ 2025
Mahakumbh 2025
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Mahakumbh 2025 :  महाकुंभ का मेला, जो हर 12 सालों में विशेष योग और ग्रह स्थिति के अनुसार आयोजित किता जाता है, लो न केवल आध्यात्मिक उन्नति का माध्यम है बल्कि इसे पापों का नाश करने वाला भी माना गया है। यह कुंभ मेले का आयोजन चंद्र देव की एक अद्भुत गलती का परिणाम है, जो धरतीवासियों के लिए वरदान बन गई। आइए जानते हैं इस रोचक कथा के बारे में…

समुद्र मंथन और अमृत का कलश

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, देवताओं और असुरों ने अमृत की प्राप्ति के लिए समुद्र मंथन किया था। मंथन के दौरान कई दिव्य और बहुमूल्य चीजें निकलीं, जिनमें अमृत का कलश सबसे महत्वपूर्ण था। अमृत कलश को पाने के लिए देवताओं और असुरों के बीच भयंकर संघर्ष हुआ था।

RELATED POSTS

Mahakumbh 2025

प्रयागराज महाकुंभ का समापन.. 45 दिन में 450 से ज्यादा FIR दर्ज, कैसे होगा निपटारा

March 10, 2025
Vice President Jagdeep Dhankhar Health

MahaKumbh 66 करोड़ श्रद्धालूओं ने स्नान कर विश्व को भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की महानता से परिचित कराया, YOGI

March 9, 2025

असुरों ने देवताओं को हराकर अमृत कलश को अपने अधिकार में ले लिया। तब देवताओं ने एक योजना बनाई और इंद्र के पुत्र जयंत को अमृत कलश लाने की जिम्मेदारी दी। जयंत ने पक्षी का रूप धारण कर असुरों से अमृत कलश चुरा लिया।

देवताओं की भूमिका और चंद्रमा की भूल

जयंत को अमृत कलश सुरक्षित लाने के लिए सूर्य, चंद्रमा, बृहस्पति और शनि को जिम्मेदारियां सौंपी गईं….

  • सूर्य: अमृत कलश को टूटने से बचाने के लिए।
  • चंद्रमा: अमृत छलकने से रोकने के लिए।
  • बृहस्पति: असुरों को रोकने के लिए।
  • शनि: जयंत की निगरानी के लिए ताकि वह अमृत स्वयं न पी ले।

यात्रा के दौरान चंद्रमा से एक भूल हो गई। अमृत का कलश संभालते समय चंद्रमा की लापरवाही से अमृत की चार बूंदें धरती पर गिर गईं। ये बूंदें प्रयागराज, हरिद्वार, नासिक और उज्जैन में गिरीं। इन स्थानों को पवित्र माना गया, और यहीं से कुंभ मेले की परंपरा शुरू हुई।

कुंभ और ग्रहों का महत्व

अमृत कलश लाने वाले इन देवताओं के कारण ही कुंभ का आयोजन विशेष ग्रह स्थिति, खासकर सूर्य, चंद्रमा, बृहस्पति और शनि के योग के आधार पर किया जाता है। मान्यता है कि कुंभ में स्नान करने से व्यक्ति के कई जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं, और आध्यात्मिक प्रगति होती है।

कुंभ का संदेश

चंद्रमा की इस भूल ने धरतीवासियों को आध्यात्मिक लाभ का अनमोल अवसर दिया। महाकुंभ न केवल धार्मिक आयोजन है, बल्कि यह हमें दिव्यता और शुद्धता का संदेश देता है। महाकुंभ 2025 में इन पवित्र स्थलों पर स्नान करके पापों का नाश करें और आत्मा को शुद्ध करें।

 

Tags: mahakumbh 2025प्रयागराज महाकुंभ 2025
Share196Tweet123Share49
Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Mahakumbh 2025

प्रयागराज महाकुंभ का समापन.. 45 दिन में 450 से ज्यादा FIR दर्ज, कैसे होगा निपटारा

by Akhand Pratap Singh
March 10, 2025

Mahakumbh 2025: विश्व प्रसिद्ध प्रयागराज महाकुंभ का समापन हो चुका है। इस भव्य आयोजन के दौरान सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं...

Vice President Jagdeep Dhankhar Health

MahaKumbh 66 करोड़ श्रद्धालूओं ने स्नान कर विश्व को भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की महानता से परिचित कराया, YOGI

by SYED BUSHRA
March 9, 2025

Grand Event of Mahakumbh,उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2025 में हिस्सा लिया और...

Mahakumbh 2025 record crowd

Mahakumbh 2025:ऐतिहासिक आयोजन में खोए हज़ारों लोग अपनों से मिले, कैसे डिजिटल खोया-पाया केंद्र बने मददगार

by SYED BUSHRA
March 3, 2025

Prayagraj : महाकुंभ 2025 भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित रूप में संपन्न हुआ। इस आयोजन में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालु...

Katrina Kaif viral video

Viral video : महाकुंभ में लड़कों ने नहाते समय कैटरीना का बनाया वीडियो , रवीना ने इस शर्मनाक हरकत पर जताई नाराज़गी

by SYED BUSHRA
March 5, 2025

Katrina Kaif viral video महाकुंभ 2025 इन दिनों काफी चर्चा में है। त्रिवेणी संगम में आम लोगों से लेकर वीआईपी...

सुपरस्टार की लाडली निकली मोनालिसा की हमशक्ल, तस्वीरें देख फैंस बोले- खोई हुई जुड़वां बहन!

सुपरस्टार की लाडली निकली मोनालिसा की हमशक्ल, तस्वीरें देख फैंस बोले- खोई हुई जुड़वां बहन!

by Kirtika Tyagi
March 1, 2025

Mahakumbh 2025 :  महाकुंभ की वायरल सेंसेशन मोनालिसा बॉलीवुड में कदम रखने की तैयारी में जुटी हैं। फिल्म इंडस्ट्री में...

Next Post
Vishnupad temple history and significance

Religious News : क्या आपने इस अद्भुत मंदिर के बारे में सुना है जहां विष्णु भगवान के चरणों की होती है पूजा

Paatal Lok Season 2

"पाताल लोक 2" के ट्रेलर में खुला रहस्यमयी टैटू का राज, नागालैंड के खतरनाक खेल में फंसेंगे 'हाथीराम'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version