Site icon News1India

यूट्यूबर की हरकत पर नागा साधु ने खोया आपा, अजीब सवाल पर भन्ना गए बाबा, सबके सामने मारे चिमटे ही चिमटे

MahaKumbh 2025 : प्रयागराज में आज 13 जनवरी से महाकुंभ का शुभारंभ हो चुका है, जो 26 फरवरी तक चलेगा। इस पवित्र पर्व में देशभर से साधु-संत स्नान, ध्यान और पूजा-पाठ के लिए प्रयागराज पहुंचते हैं। इसी बीच नागा बाबा से जुड़ा एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक व्यक्ति को चिमटे से पीटते नजर आ रहे हैं।

बाबा ने की चिमटे से पिटाई

वीडियो में दिखाया गया है कि एक रिपोर्टर ने नागा बाबा से ‘भजन’ को लेकर सवाल पूछा, जिससे बाबा गुस्से में आ गए। नाराज बाबा ने रिपोर्टर को पंडाल से बाहर निकालते हुए चिमटे से उसकी पिटाई कर दी। इस घटना के बाद, सोशल मीडिया पर लोग रिपोर्टर का मजाक उड़ा रहे हैं और कह रहे हैं कि ऐसे सवाल पूछने में सतर्कता बरतनी चाहिए।

 

वायरल क्लिप की शुरुआत में रिपोर्टर नागा बाबा से पूछता है कि वह अब तक कितने महाकुंभ में शामिल हो चुके हैं और कब से संन्यासी बने। बाबा बताते हैं कि वह चार महाकुंभ में शामिल हो चुके हैं और बचपन से ही संन्यासी हैं। इसके बाद रिपोर्टर उनसे पूछता है कि वे किस प्रकार का भजन गाते हैं।

यह सवाल सुनते ही बाबा का पारा चढ़ जाता है, और वह चिमटा उठाकर रिपोर्टर को पीटना शुरू कर देते हैं। साथ ही, गुस्से में कहते हैं, “चल, उठ! फालतू बातें करता है।” बाबा आगे यह भी कहते हैं, “मैं गलत बोलता नहीं और गलत सुनता नहीं। महाकुंभ में आए इन बाबा को ‘एक हाथ उठाए बाबा’ के नाम से जाना जाता है। वीडियो, जो करीब 90 सेकंड लंबा है, इसी के साथ खत्म हो जाता है।

Exit mobile version