Site icon News1India

यूपी सीएम ने कैबिनेट संग लगाई संगम में आस्था की डुबकी, मंत्रियों ने किया योगी पर गंगाजल की बौछार

Mahakumbh 2025:

Mahakumbh 2025: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने कैबिनेट के साथ संगम में आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान योगी और उनके साथी बेहद प्रसन्न नजर आए और महाकुंभ के मौके पर सभी ने आनंदित होते हुए डुबकी लगाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर उनके मंत्रियों ने गंगाजल की बौछार भी की, इसके बाद सभी मंत्रियों ने भी डुबकी लगाई।

कैबिनेट संग योगी ने लगाई डुबकी 

जब भी कोई मेले (Mahakumbh 2025) के दौरान गंगा में डुबकी लगाता है तो उसके भीतर का बचपना बाहर आ जाता है। यही स्थिति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके मंत्रीमंडल की भी थी। हालांकि वे राज्य के लिए महत्वपूर्ण फैसले लेते हैं और अक्सर व्यस्त रहते हैं लेकिन आस्था की डुबकी लगाते हुए उनका भी बचपना उभर आया। उन्होंने अपने मंत्रीमंडल के साथ मिलकर आनंदित होकर आस्था की डुबकी लगाई।

यहां कोई 1, 5 या फिर 11 डुबकी लगाता है और ऐसा माहौल किसी भी गंभीर व्यक्ति को सहज बना देता है जिससे उनका बचपना बाहर निकल आता है। साथ ही मंत्रियों को भी इस तरह का अवसर सीएम के साथ कम ही मिलता है। कैबिनेट की बैठक को गंभीरता से समाप्त करने के बाद सीएम योगी और उनके मंत्रियों को गंगा में आस्था की डुबकी लगाते हुए आनंद लेते हुए देखा गया।

महाकुंभ से योगी कैबिनेट के प्रमुख फैसले

प्रयागराज म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन प्रयाग एक सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के लिए बॉन्ड जारी करेगा और आगरा तथा वाराणसी के लिए भी बॉन्ड जारी किए जाएंगे। प्रयागराज क्षेत्र का समावेशी विकास पीएम मोदी के विजन के तहत किया जाएगा। प्रयागराज और चित्रकूट को मिलाकर एक डिवेलपमेंट रीजन बनाने की योजना है।

लखनऊ और आसपास के जनपदों को मिलाकर ‘स्टेट कैपिटल रीजन’ के आधार पर विकास का प्लान तैयार किया गया है और इसी तर्ज पर प्रयागराज का भी विकास होगा। इसके लिए गंगा एक्सप्रेस-वे का विस्तार किया जाएगा जो प्रयागराज से मिर्जापुर, मिर्जापुर से भदोही, संत रविदास नगर, काशी, चंदौली और गाजीपुर होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा। वाराणसी और चंदौली से यही एक्सप्रेस-वे सोनभद्र को जोड़ते हुए नैशनल हाइवे से जुड़ जाएगा।

यह भी पढ़े: महाकुंभ में योगी कैबिनेट की बैठक में आज बड़ा फैसला संभव! उत्तर प्रदेश में भी लागू हो सकता है UCC

प्रयागराज की तर्ज पर वाराणसी-बिंद डिवेलपमेंट रीजन बनाने की योजना है और नीति आयोग के साथ बातचीत जारी है।

युवाओं को स्मार्ट फोन और टेबलेट देने पर भी चर्चा हुई। बलरामपुर में अटल बिहारी वाजपेयी अस्पताल को मेडिकल कॉलेज में बदलने का प्रस्ताव पास हुआ और बागपत, कासगंज समेत 3 शहरों में मेडिकल कॉलेज बनाने पर सहमति बनी।

प्रयागराज में यातायात की समस्या को लेकर केंद्र सरकार की मदद से लखनऊ से रायबरेली के रास्ते को चौड़ा करने का कार्य चल रहा है। राज्य सरकार प्रयागराज में नया फोर-लेन ब्रिज बनाएगी, जिसे कैबिनेट ने मंजूरी दी है।

प्रयागराज, आगरा और वाराणसी नगर निगम के लिए बॉन्ड जारी किए जाएंगे और चित्रकूट से प्रयागराज के हिस्से को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से गंगा एक्सप्रेसवे जोड़ने पर भी काम किया जाएगा।

Exit mobile version