Tuesday, November 18, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

महाकुंभ में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आगमन, CM योगी भी रहे साथ

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महाकुंभ पहुंच चुकी हैं, जहां वह संगम में आस्था की डुबकी लगाएंगी। स्नान के बाद वह गंगा पूजा और आरती भी करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू प्रयागराज में लगभग आठ घंटे बिताएंगी।

Gulshan by Gulshan
February 10, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, महाकुंभ 2025
Mahakumbh 2025
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Mahakumbh 2025 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महाकुंभ में पहुंच चुकी हैं, जहां वह संगम में पवित्र स्नान करेंगी। स्नान के बाद वह गंगा पूजा और आरती भी करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू प्रयागराज में करीब आठ घंटे बिताएंगी।

वह सुबह 9.30 बजे के आसपास बमरौली एयरपोर्ट पहुंचीं, जहां उनका स्वागत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। इसके बाद राष्ट्रपति ने त्रिवेणी संगम पर पक्षियों को दाना भी खिलाया। सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रपति अक्षयवट और हनुमान मंदिर भी जाएंगी।

RELATED POSTS

Mahakumbh 2025

प्रयागराज महाकुंभ का समापन.. 45 दिन में 450 से ज्यादा FIR दर्ज, कैसे होगा निपटारा

March 10, 2025
Vice President Jagdeep Dhankhar Health

MahaKumbh 66 करोड़ श्रद्धालूओं ने स्नान कर विश्व को भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की महानता से परिचित कराया, YOGI

March 9, 2025

Governor of Uttar Pradesh Anandiben Patel and Chief Minister Yogi Adityanath received President Droupadi Murmu on her arrival at Prayagraj.

(Source: Rashtrapati Bhavan) pic.twitter.com/vlNQPqlbQ3

— ANI (@ANI) February 10, 2025

महाकुंभ का 29वां दिन आज

महाकुंभ का आज 29वां दिन है, और 13 जनवरी से अब तक 43 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पवित्र स्नान कर चुके हैं। महाकुंभ में हर दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, जिसके कारण प्रयागराज पिछले एक सप्ताह से जाम की समस्या से जूझ रहा है। मुख्य सड़क के अलावा, शहर और ग्रामीण इलाकों की गलियों में भी जाम लग रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। शहर से चारों ओर 30 किलोमीटर तक जाम की स्थिति है।

श्रद्धालुओं की इतनी भारी भीड़ के कारण रेलवे स्टेशन पर भी स्थिति गंभीर है, जहां पैर रखने तक की जगह नहीं है। संगम (दारागंज) स्टेशन को भी भीड़ के चलते बंद कर दिया गया है। प्रयागराज की सीमा से जुड़े जिलों जैसे भदोही, जौनपुर, मिर्जापुर, कौशांबी, फतेहपुर, सतना, रीवा, चित्रकूट, जबलपुर आदि शहरों में भी जाम की स्थिति बनी हुई है, और यहां तक कि स्टेशन पर भी जगह नहीं मिल रही है।

कई किलोमीटर तक गाड़ियों की लंबी कतारें 

एयरपोर्ट से संगम तक जाने वाले मार्ग पर भी लंबा जाम लग रहा है। हालांकि, हवाई यात्रा से आने वाले यात्री सकुशल प्रयागराज पहुंच रहे हैं, लेकिन एयरपोर्ट से संगम तक पहुंचने में उन्हें काफी समय लग रहा है। इसके अलावा निजी वाहनों से यात्रा करने वाले लोगों को भी जाम के कारण कठिनाई हो रही है। हर घंटे लगभग 6,000 से 7,000 गाड़ियां प्रयागराज पहुंच रही हैं, जिससे कई किलोमीटर तक गाड़ियों की लंबी कतारें लग रही हैं। इस स्थिति के चलते, गाड़ियां बहुत धीमी गति से चल रही हैं।

#WATCH | Prayagraj, UP: President Droupadi Murmu, Uttar Pradesh Governor Anandiben Patel, and UP CM Yogi Adityanath arrive at Triveni Sangam.

President Droupadi Murmu will soon take a holy dip at Sangam pic.twitter.com/WYepcGDUiy

— ANI (@ANI) February 10, 2025

यह भी पढ़ें : दिल्ली को नया रूप देने की तैयारी! भाजपा का दलित पर दांव, PM के अमेरिका से…

जाम के कारण, 20 मिनट का सफर अब 2-3 घंटे में पूरा हो रहा है। कई यात्री अपनी गाड़ियां छोड़कर पैदल ही संगम की ओर निकल पड़ रहे हैं, और कई किलोमीटर पैदल यात्रा करते हुए सड़कों पर नजर आ रहे हैं। एक ड्राइवर ने बताया कि 12 घंटे का सफर अब 20 घंटे का हो गया है, जबकि एक बस यात्री ने बताया कि 13 घंटे का सफर 36 घंटे का हो गया है।

कैसी है प्रयागराज की स्थिति ?

प्रयागराज में जाम की स्थिति को देखते हुए, आसपास के जिलों से आने वाली गाड़ियों को रोकने का फैसला लिया गया है। एक अनुमान के मुताबिक, मिर्जापुर मार्ग से 500 से अधिक गाड़ियां आ रही हैं, जबकि वाराणसी मार्ग से 1,500 से अधिक गाड़ियां पहुंच रही हैं। चित्रकूट और लखनऊ के रास्ते से भी हजारों गाड़ियां प्रयागराज आ रही हैं।

Tags: mahakumbh 2025
Share196Tweet123Share49
Gulshan

Gulshan

Related Posts

Mahakumbh 2025

प्रयागराज महाकुंभ का समापन.. 45 दिन में 450 से ज्यादा FIR दर्ज, कैसे होगा निपटारा

by Akhand Pratap Singh
March 10, 2025

Mahakumbh 2025: विश्व प्रसिद्ध प्रयागराज महाकुंभ का समापन हो चुका है। इस भव्य आयोजन के दौरान सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं...

Vice President Jagdeep Dhankhar Health

MahaKumbh 66 करोड़ श्रद्धालूओं ने स्नान कर विश्व को भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की महानता से परिचित कराया, YOGI

by SYED BUSHRA
March 9, 2025

Grand Event of Mahakumbh,उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2025 में हिस्सा लिया और...

Mahakumbh 2025 record crowd

Mahakumbh 2025:ऐतिहासिक आयोजन में खोए हज़ारों लोग अपनों से मिले, कैसे डिजिटल खोया-पाया केंद्र बने मददगार

by SYED BUSHRA
March 3, 2025

Prayagraj : महाकुंभ 2025 भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित रूप में संपन्न हुआ। इस आयोजन में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालु...

Katrina Kaif viral video

Viral video : महाकुंभ में लड़कों ने नहाते समय कैटरीना का बनाया वीडियो , रवीना ने इस शर्मनाक हरकत पर जताई नाराज़गी

by SYED BUSHRA
March 5, 2025

Katrina Kaif viral video महाकुंभ 2025 इन दिनों काफी चर्चा में है। त्रिवेणी संगम में आम लोगों से लेकर वीआईपी...

सुपरस्टार की लाडली निकली मोनालिसा की हमशक्ल, तस्वीरें देख फैंस बोले- खोई हुई जुड़वां बहन!

सुपरस्टार की लाडली निकली मोनालिसा की हमशक्ल, तस्वीरें देख फैंस बोले- खोई हुई जुड़वां बहन!

by Kirtika Tyagi
March 1, 2025

Mahakumbh 2025 :  महाकुंभ की वायरल सेंसेशन मोनालिसा बॉलीवुड में कदम रखने की तैयारी में जुटी हैं। फिल्म इंडस्ट्री में...

Next Post
राष्ट्रपति Draupadi Murmu ने संगम में लगाई पवित्र डुबकी, गंगा मैया की पूजा-अर्चना और प्रवासी पक्षियों को खिलाया दाना

राष्ट्रपति Draupadi Murmu ने संगम में लगाई पवित्र डुबकी, गंगा मैया की पूजा-अर्चना और प्रवासी पक्षियों को खिलाया दाना

Delhi Election Result

हार के बाद पंजाब को लेकर बढ़ी चिंता, केजरीवाल ने दिल्ली में बुलाई मान सरकार की अहम बैठक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version