Priyanka Chopra : प्रियंका चोपड़ा भारतीय परंपराओं में गहरी आस्था रखती हैं और अक्सर इसका इज़हार भी करती रहती हैं। फिलहाल, वह महाकुंभ 2025 में पवित्र स्नान के लिए प्रयागराज पहुंची हैं। इस साल का सबसे बड़ा धार्मिक मेला 13 जनवरी को शुरू हुआ था और 25 फरवरी को समाप्त होगा। दुनिया भर से श्रद्धालु इस दिव्य आयोजन में शामिल होने के लिए प्रयागराज पहुंच रहे हैं, और प्रियंका भी आस्था के इस संगम में भाग लेने के लिए वहां पहुंची हैं।

वायरल हो रही हैं ये तस्वीरें
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें कार से शहर की झलक दिखाई गई, और ऐसा लगता है कि वह महाकुंभ 2025 के लिए जा रही हैं। यह पहली बार नहीं है जब प्रियंका किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो रही हैं या मंदिर दर्शन कर रही हैं। पिछले साल, उन्होंने अपनी बेटी मालती मैरी और पति निक जोनस के साथ अयोध्या के राम मंदिर में दर्शन किए थे, और यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। इसके अलावा, वे मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर भी अपनी बेटी के साथ पहुंची थीं।
प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट पर बात करें तो वह हाल के समय में हॉलीवुड की सीरीज और फिल्मों में व्यस्त रही हैं। उन्होंने लंबे समय से बॉलीवुड फिल्में नहीं की हैं, और उनकी आखिरी फिल्म ‘स्काई इज पिंक’ 2016 में आई थी। फैंस अब उनकी नई फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं। प्रियंका जल्द ही ‘द ब्लफ’, ‘हेड्स ऑफ स्टेट्स’, ‘सिटाडेल’ सीजन 2, और जोनास ब्रदर्स के साथ एक हॉलिडे फिल्म में नजर आएंगी। इसके अलावा, अफवाहें हैं कि वह महेश बाबू के साथ एसएस राजामौली की अगली फिल्म का हिस्सा होंगी।