Site icon News1India

महाकुंभ भगदड़ पर राहुल गांधी,अखिलेश समेत अन्य विरोधियों ने BJP, पर साधा निशाना, उठाए अहम सवाल

Mahakumbh Stempede
Mahakumbh Stempede : प्रयागराज महाकुंभ मेला 2025 के दौरान मौनी अमावस्या स्नान से पहले संगम पर हुई भगदड़ में कई लोग घायल हो गए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। इस घटना के बाद विपक्षी दल योगी सरकार पर हमलावर हो गए हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय सेना को बुलाने की मांग करते हुए कहा कि जो लोग विश्वस्तरीय व्यवस्था का दावा कर रहे थे, उन्हें इस हादसे की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

अखिलेश यादव ने एक्स पोस्ट कर क्या कहा ?

अखिलेश यादव ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “महाकुंभ में आए संत समाज और श्रद्धालुओं में व्यवस्था पर पुनः विश्वास जगाने के लिए यह जरूरी है कि उत्तर प्रदेश सरकार के बजाय महाकुंभ का प्रशासन और प्रबंधन तुरंत सेना को सौंप दिया जाए। ‘विश्वस्तरीय व्यवस्था’ के दावे करने वालों की सच्चाई अब सामने आ चुकी है, और जो लोग इस प्रचार को बढ़ावा दे रहे थे, उन्हें इस हादसे में घायल हुए लोगों की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।”

राहुल गांधी ने क्या कहा ? 

राहुल गांधी ने इस दर्दनाक घटना के लिए प्रशासन की खराब व्यवस्था और लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। उनका कहना था कि प्रशासन ने आम श्रद्धालुओं की सुरक्षा और जरूरतों पर ध्यान देने की बजाय VIP मूवमेंट पर ज्यादा फोकस किया, जिसके कारण भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। उन्होंने यह भी कहा कि महाकुंभ जैसे विशाल आयोजन में प्रशासन को हमेशा आम श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सबसे महत्वपूर्ण मानना चाहिए था।

यह भी पढें : महाकुंभ के चलते कैमूर में महाजाम, 12 से 72 घंटे फंसे यात्री पैदल सफर को मजबूर

मायावती का आया रिएक्शन

बसपा प्रमुख ने बुधवार को X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “प्रयागराज की संगम स्थली पर महाकुंभ में हुई भगदड़ में जिन श्रद्धालुओं की जान गई है और जो घायल हुए हैं, यह घटना अत्यधिक दुखद और चिंता जनक है। ऐसे समय में ईश्वर पीड़ितों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें, पार्टी की यही कामना है।”
Exit mobile version