News1India

Mahakumbh 2025: आस्था और भक्ति का संगम में डूबी सोनाली बेंद्रे,पति के साथ टेलीस्कोप से निहारा महाकुंभ का भव्य नजारा

Sonali

Mahakumbh 2025: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे इन दिनों अपनी महाकुंभ यात्रा को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर महाकुंभ की कई खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

महाकुंभ की भव्यता का लिया आनंद

महाकुंभ भारतीय संस्कृति और अध्यात्म का सबसे बड़ा संगम है, जहां हर बार करोड़ों श्रद्धालु जुटते हैं। यह केवल एक धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि आस्था, परंपरा और सामाजिक समरसता का प्रतीक भी है। श्रद्धालु यहां दूर-दूर से आकर पवित्र स्नान करते हैं और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेते हैं।प्रसिद्ध अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने भी इस पावन अवसर पर कुंभ के घाटों पर स्नान किया और विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने भव्य महाकुंभ के दिव्य माहौल को आत्मसात करते हुए अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं, जिन्हें उनके प्रशंसक खूब पसंद कर रहे हैं। इन तस्वीरों में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है।महाकुंभ के मेले में संत-महात्माओं के प्रवचन, भजन-कीर्तन, साधु-संतों की अनूठी छटा और आस्था की लहर हर किसी को आध्यात्मिक अनुभव कराती है। सोनाली बेंद्रे ने भी इस माहौल को नजदीक से महसूस किया और इसकी भव्यता का भरपूर आनंद लिया।

पुलिसकर्मियों संग ली तस्वीरें

महाकुंभ जैसे विशाल आयोजन में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी होती है। इस दौरान सोनाली बेंद्रे को पुलिसकर्मियों के साथ तस्वीरें क्लिक करवाते हुए भी देखा गया। उन्होंने पुलिस की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए उनके साथ खास पल बिताए।

फैंस ने की तारीफ

सोनाली की इन तस्वीरों को देखकर फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। कमेंट सेक्शन में लोग उनकी सादगी और आध्यात्मिकता की तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि सोनाली को महाकुंभ में देखकर उन्हें भी वहां जाने की प्रेरणा मिली। महाकुंभ की इन यादगार तस्वीरों के साथ सोनाली बेंद्रे ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह न सिर्फ एक बेहतरीन अदाकारा हैं, बल्कि भारतीय संस्कृति से भी गहरा जुड़ाव रखती हैं।

Exit mobile version