Site icon News1India

‘बड़े आयोजन में हो जाती हैं छोटी मोटी घटनाएं…’, महाकुंभ भगदड़ पर योगी के मंत्री का विवादित बयान

Maha Kumbh 2025

Mahakumbh Stampede : मौनी अमावस्या पर महाकुंभ में सुबह हुई भगदड़ की घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। दोनों नेताओं ने इस हादसे पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। इस बीच, यूपी सरकार के मंत्री और निषाद समाज पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “इतने विशाल आयोजन और भारी भीड़ के बीच इस तरह की छोटी-मोटी घटनाएं कभी-कभी हो जाती हैं। मुख्यमंत्री खुद स्थिति पर नजर रख रहे हैं।”

हरदोई कार्यक्रम में की अपील

संजय निषाद हादसे के बाद हरदोई में एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, “महाकुंभ में काफी भीड़ उमड़ रही है। लोगों से अपील है कि जहां भी स्नान का अवसर मिले, वहीं श्रद्धा से स्नान करें और अफवाहों पर ध्यान न दें।”

घटना पर जताया दुख

निषाद ने भगदड़ की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा, “हम इस हादसे से बेहद दुखी हैं। सभी श्रद्धालुओं से शांति बनाए रखने की अपील करते हैं। यह समझना जरूरी है कि किन परिस्थितियों में यह घटना घटी। लेकिन अब हमारी प्राथमिकता है कि आगे किसी तरह की परेशानी न हो और श्रद्धालु सुरक्षित स्नान कर सकें।”

यह भी पढ़ें : ICC रैंकिंग्स में वरुण चक्रवर्ती की धमाकेदार छलांग, एक साथ 25 खिलाड़ियों को पछाड़ा

4 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने किया स्नान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौनी अमावस्या के इस पावन अवसर पर दोपहर तक 4 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में अमृत स्नान किया। प्रशासन ने सुरक्षा और प्रबंधन के लिए अतिरिक्त उपाय करने का आश्वासन दिया है।

Exit mobile version