Thursday, November 13, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Mahakumbh: 1954 के महाकुंभ में नेहरू की मौजूदगी में मची भगदड़, 1000 लोगों ने गवाई थी अपनी जान

महाकुंभ 1954 में संगम तट पर एक बार फिर से मौनी अमावस्या के दिन भगदड़ मच गई जिससे कई लोगों की जान चली गई। इससे पहले 1954 और 2013 में भी मौनी अमावस्या के दिन भगदड़ की घटनाएं हुई थीं जिनमें कई लोग मारे गए थे।

Akhand Pratap Singh by Akhand Pratap Singh
January 29, 2025
in Latest News, प्रयागराज, महाकुंभ 2025
Mahakumbh
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Mahakumbh 1954: महाकुंभ 1954 में संगम तट पर एक बार फिर से मौनी अमावस्या के दिन भगदड़ मच गई जिससे कई लोगों की जान चली गई। इससे पहले 1954 और 2013 में भी मौनी अमावस्या के दिन भगदड़ की घटनाएं हुई थीं जिनमें कई लोग मारे गए थे। कहा जाता है कि 1954 के महाकुंभ (Mahakumbh 1954) में मची भगदड़ में लगभग एक हजार लोग अपनी जान गंवा बैठे थे। इसी तरह 2013 में कुंभ स्नान के बाद लौटते समय प्रयागराज स्टेशन पर मची भगदड़ में 36 लोगों की मौत हो गई थी, और कई शवों को तो कफन भी नसीब नहीं हो सका था।

1954 की भगदड़ में 1000 की हुई थी मौत

3 फरवरी 1954 को मौनी अमावस्या के दिन लाखों श्रद्धालु संगम स्नान के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान सुबह करीब 8-9 बजे मेले में यह खबर फैल गई कि प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू आ रहे हैं। इस खबर के बाद संगम में स्नान करने आई भारी भीड़ पंडित नेहरू को देखने के लिए उमड़ पड़ी। लोग उस दिशा में दौड़ पड़े जहां नागा साधु ठहरे हुए थे और इस कारण भगदड़ मच गई। भीड़ को अपनी तरफ बढ़ते हुए देख नागा साधुओं को लगा कि लोग उनपर हमले के लिए आ रहे हैं।

RELATED POSTS

MahaKumbh

MahaKumbh stampede मुआवजा देरी पर हाई कोर्ट सख्त: यूपी सरकार को लगाई फटकार, पूछा – पीड़ितों की सुध कब लोगे?

June 8, 2025
कहानी प्रयागराज के पिंटू मल्लाह की, मां के जेवरात बेचकर बनाई 130 नाव फिर ऐसे कमाए 30 करोड़

कहानी प्रयागराज के पिंटू मल्लाह की, मां के जेवरात बेचकर बनाई 130 नाव फिर ऐसे कमाए 30 करोड़

March 6, 2025

इस कारण संन्यासी तलवारों और त्रिशूलों के साथ भीड़ की ओर दौड़ पड़े जिससे भगदड़ मच गई। जो लोग गिर गए, वे फिर से उठ नहीं सके। अपनी जान बचाने के लिए लोग बिजली के खंभों पर चढ़कर तारों पर लटक गए। कहा जाता है कि इस भगदड़ में एक हजार से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी। हालांकि यूपी सरकार ने इस हादसे से इंकार किया और कहा कि किसी की मौत नहीं हुई, लेकिन एक फोटोग्राफर द्वारा खींची गई तस्वीर ने सरकार को सवालों के घेरे में ला दिया। इसके बाद राजनीतिक विवाद उठ खड़ा हुआ और पंडित नेहरू को संसद में इस हादसे पर बयान देना पड़ा। इस दुर्घटना में करीब एक हजार लोगों की मौत हुई थी।

यह भी पढ़े: महाकुंभ में संगम नोज पर मची भगदड़, कई लोग घायल..देखें Exclusive तस्वीरें

1954 में था आजाद भारत का पहला महाकुंभ 

आजाद भारत में पहली बार वर्ष 1954 में महाकुंभ का आयोजन हुआ था और यह महाकुंभ (Mahakumbh) इलाहाबाद जो अब प्रयागराज के नाम से जाना जाता है, में हुआ था। 3 फरवरी 1954 को मौनी अमावस्या थी और इस दिन लाखों श्रद्धालु संगम में स्नान करने पहुंचे थे। हालांकि सुबह से हो रही बारिश के कारण चारों ओर कीचड़ और फिसलन थी। फिर भी यह आजाद भारत का पहला महाकुंभ था और तब की सरकार ने इस विशाल आयोजन के लिए बड़े पैमाने पर तैयारी की थी।

संगम के करीब अस्थाई रेलवे स्टेशन बनाया गया था ताकि श्रद्धालुओं की आवाजाही सुगम हो सके। बड़ी संख्या में टूरिस्ट गाइड नियुक्त किए गए थे जो पर्यटकों और श्रद्धालुओं को मार्गदर्शन देने के लिए तैनात थे। इसके अलावा उबड़-खाबड़ जमीनों को समतल कर दिया गया था और सड़कों पर बिछी रेलवे लाइनों के ऊपर पुल बनाए गए थे। महाकुंभ के आयोजन के लिए पहली बार बिजली के खंभे लगाए गए थे ताकि पूरे क्षेत्र में रोशनी की व्यवस्था हो सके। इसके साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए 9 अस्पताल खोले गए थे ताकि किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या या हादसे की स्थिति में तुरंत इलाज किया जा सके।

 

 

Tags: MahakumbhMahakumbh 1954
Share196Tweet123Share49
Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Related Posts

MahaKumbh

MahaKumbh stampede मुआवजा देरी पर हाई कोर्ट सख्त: यूपी सरकार को लगाई फटकार, पूछा – पीड़ितों की सुध कब लोगे?

by Mayank Yadav
June 8, 2025

MahaKumbh stampede: MahaKumbh मेले में 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के दिन मची भगदड़ में कई लोगों की जान चली...

कहानी प्रयागराज के पिंटू मल्लाह की, मां के जेवरात बेचकर बनाई 130 नाव फिर ऐसे कमाए 30 करोड़

कहानी प्रयागराज के पिंटू मल्लाह की, मां के जेवरात बेचकर बनाई 130 नाव फिर ऐसे कमाए 30 करोड़

by Vinod
March 6, 2025

प्रयागराज ऑनलाइन डेस्क।  उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 45 दिनों तक महाकुंभ चला। इस दौरान करीब 66 करोड़ 30 श्रद्धालुओं...

Sonali

Mahakumbh 2025: आस्था और भक्ति का संगम में डूबी सोनाली बेंद्रे,पति के साथ टेलीस्कोप से निहारा महाकुंभ का भव्य नजारा

by Ahmed Naseem
February 23, 2025

Mahakumbh 2025: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे इन दिनों अपनी महाकुंभ यात्रा को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने...

Arjun Munda

Mahakumbh 2025: प्रयागराज जंक्शन पर झारखंड के पूर्व CM अर्जुन मुंडा का साधारण अंदाज, सोशल मीडिया पर तारीफों की बौछार

by Ahmed Naseem
February 16, 2025

Mahakumbh 2025: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा...

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में श्रद्धालुओं के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, वंदे भारत समेत कई स्पेशल ट्रेनें

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में श्रद्धालुओं के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, वंदे भारत समेत कई स्पेशल ट्रेनें

by Ahmed Naseem
February 15, 2025

Mahakumbh 2025: महाकुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के सफर को आसान बनाने के लिए रेलवे ने वंदे भारत स्पेशल...

Next Post
prayagraj kumbh mela tragedy

Prayagraj 1954 और 2013 में भी सैकड़ों लोगों ने हादसे में गंवाई थी जान ,वो दो हादसे जो भुलाएं नहीं भूलते

Mahakumbh Stampede

Mahakumbh 2025: कुंभ मेले का कड़वा अनुभव,हरिद्वार हादसे में भीड़ बेकाबू होने से हुई थी श्रद्धालुओं की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version