Saturday, November 15, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Maharajganj News: नहाय खाय के साथ छठ पर्व की शुरुआत, गांव से शहर तक सज गए घाट

महाराजगंज में छठ पूजा का उत्साह बढ़ रहा है। महिलाएं पारंपरिक गीत गाकर प्रसाद तैयार कर रही हैं। कठिन नियमों के साथ चार दिन चलने वाले इस पर्व में सूर्य और छठी मैया की पूजा होगी। बाजार सज गए हैं, और प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था में जुटा है।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
November 5, 2024
in उत्तर प्रदेश
Maharajganj
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Maharajganj News: लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर उत्साह का माहौल है। चहुंओर घरों व बाजारों में छठ मइया के गीत गूंजने लगे हैं। कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाए, पहिले पहिले हम कइलों छठ मइया बरत तोहार, करिह क्षमा छठि मइया भूल चुक गलती हमार जैसे पारंपरिक गीत गुनगुनाते हुए महिलाएं छठ मइया का प्रसाद तैयार करने में जुट गई हैं। नहाय खाय के साथ छठ पूजा की शुरुआत हो चुकी है। इसकी तैयारियों को लेकर जनपद के विभिन्न नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों ने छठ घाटों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।

कठिन त्याग और समर्पण के साथ होती है छठ मइया की पूजा

चार दिन चलने वाले इस पर्व में सूर्य और छठी मैया की पूजा की जाती है। इस दिन रखा जाने वाला व्रत बहुत कठिन माना जाता है, क्योंकि इस व्रत को 36 घंटों तक कठिन नियमों का पालन करते हुए रखा जाता है। यह व्रत संतान के सुखी जीवन की कामना के लिए किया जाता है। पर्व को लेकर शहर से गांव तक (Maharajganj News) चहल पहल बढ़ गई है। घरों में प्रसाद की सामग्री को धुल कर सुखाने व साफ करने का कार्य अंतिम चरण में है। नहाय खाय के साथ व्रत शुरू होने वाले दिन बिना मसाले के कद्दू की सब्जी का सेवन किया जाएगा। पहले दिन महिलाएं सिर धुलकर स्नान करेंगी और नाखून काट कर शरीर को पूरी तरह स्वच्छ बनाएंगी। भोजन भी इतना कम रहेगा कि शरीर पूरी तरह से स्वच्छ रहे।

RELATED POSTS

पत्नी के हाथों मारा गया 1 और हसबैंड, बोली नेहा, ‘मेरा क्या कसूर, पति के कहने पर ही प्रेमी के साथ मनाई सुहागरात’

पत्नी के हाथों मारा गया 1 और हसबैंड, बोली नेहा, ‘मेरा क्या कसूर, पति के कहने पर ही प्रेमी के साथ मनाई सुहागरात’

September 16, 2025
Maharajganj

Maharajganj शिक्षा विभाग की ऑनलाइन बैठक में अश्लील वीडियो, दो अज्ञात पर एफआईआर दर्ज

August 12, 2025

बुधवार को होगा खरना, निर्जला व्रत रखेंगी महिलाएं

छठ पूजा के दूसरे दिन बुधवार को खरना होगा। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखेंगी। शाम को सूखी रोटी व गुड़ की खोर व केला अर्पित कर छठ मइया की पूजा प्रारंभ होगी। तीन दिन तक व्रती महिलाएं कठिन साधना करेंगी। बिस्तर त्याग कर चटाई पर सोएंगी। व्रती महिलाएं (Maharajganj News) उसी कमरे में सोएंगी जहां अर्ध्य के पकवान बनाए जाते हैं। तीसरे दिन महिलाएं सायंकालीन अर्घ्य देंगी। चौथे दिन व्रती महिलाएं व पुरुष भोर में उसी जगह एकत्र होंगे, जहां अस्त होते सूर्य के लिए पूजन किया था। इस दिन महिलाएं उगते सूर्य को अर्घ्य देने से पहले गंगा जल का आचमन करेंगी।

यहां पढ़ें: डूबे को एसडीआरएफ का सहारा, नहीं बच सकी एक जिन्दगी, महाराजगंज में सतर्क व्यवस्था

बाजार और घाटों की बढ़ गई है रौनक

छठ पूजा को खुशनुमा बनाने के लिए बाजार सज गए हैं और श्रद्धालु पूजा के लिए जरूरी सामग्री खरीदने में जुट गए हैं। हर तरफ हर्षोल्लास के बीच छठ पूजा की तैयारी धूमधाम से चल रही है। प्रशासन भी पर्व के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने में जुटा है। नगर के बलिया नाला, घुघली नगर के बैकुंठ घाट, फरेंदा के दुर्गा मंदिर घाट व त्रिमुहानी घाट नगर वार्ड सहित अन्य वार्डों में छठ घाट की सफाई करने में कर्मचारी जुटे रहे।

Tags: maharajganj
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

पत्नी के हाथों मारा गया 1 और हसबैंड, बोली नेहा, ‘मेरा क्या कसूर, पति के कहने पर ही प्रेमी के साथ मनाई सुहागरात’

पत्नी के हाथों मारा गया 1 और हसबैंड, बोली नेहा, ‘मेरा क्या कसूर, पति के कहने पर ही प्रेमी के साथ मनाई सुहागरात’

by Vinod
September 16, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। मेरठ की मुस्कान, इंदौर की सोमन, अमरोह की शबनम के साथ ही नाम गिनते जाइए और बेवफा...

Maharajganj

Maharajganj शिक्षा विभाग की ऑनलाइन बैठक में अश्लील वीडियो, दो अज्ञात पर एफआईआर दर्ज

by Mayank Yadav
August 12, 2025

Maharajganj Online Meeting Porn Video: महाराजगंज शिक्षा विभाग की 7 अगस्त को हुई एक ऑनलाइन सार्वजनिक बैठक के दौरान अश्लील...

Maharajganj

बच्चों के फेक रोने का वीडियो वायरल कर प्रिंसिपल ने रची साजिश, स्कूल मर्जर का विरोध करने की थी मंशा

by Mayank Yadav
July 23, 2025

Maharajganj school merger fake video: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में स्कूल मर्जर के विरोध में एक चौंकाने वाला मामला...

Maharajganj

ना बैंड, ना बारात… फिर भी हुई शादी! यूपी में प्रेमी ने प्रेमिका से की शादी, विदाई श्मशान घाट के लिए हुई

by Mayank Yadav
June 16, 2025

Maharajganj love story: यूँ तो आपने शादियां बहुत देखी होंगी... शादी के जश्न में आप खूब शरीक हुए होंगे... लेकिन...

Sanjay Nishad

Sanjay Nishad News: संजय निषाद ने धर्मात्मा निषाद के आरोपों पर दी सफाई, कहा- वह ऐसा नहीं कर सकता

by Mayank Yadav
February 17, 2025

Sanjay Nishad News: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। निषाद पार्टी...

Next Post
UP Politics

UP Politics : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की बैठक में मचा घमासान, लिस्ट में नहीं था अतुल प्रधान का नाम

OTT Release

OTT Release:  इस हफ्ते ओटीटी पर मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज, रिलीज होंगी धमाकेदार फिल्में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version