Thursday, November 13, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

महाराष्ट्र में महायुति ने रचा इतिहास, आखिर कैसे हार गया MVA, जानें इसके पीछे के ये 5 कारण

बीजेपी की जीत की आंधी ऐसी चली कि पूर्व मुख्यमंत्री और खुद को असली शिवसेना बताने वाले उद्धव ठाकरे और एनसीपी प्रमुख शरद पवार की राजनीति को बड़ा झटका लगा है।

Akhand Pratap Singh by Akhand Pratap Singh
November 23, 2024
in Latest News, देश
Maharashtra Assembly Election Results

Maharashtra Assembly Election Results

491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Maharashtra Assembly Election Results: महाराष्ट्र में 288 सीटों के लिए हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे लगभग आ चुके हैं, जिसमें महायुति (बीजेपी, शिवसेना, एनसीपी) गठबंधन को भारी जीत मिली है और गठबंधन सत्ता में वापसी कर रहा है। वहीं दूसरी ओर विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी (MVA) को करारी हार का सामना करना पड़ा है। बीजेपी की जीत की आंधी ऐसी चली कि पूर्व मुख्यमंत्री और खुद को असली शिवसेना बताने वाले उद्धव ठाकरे और एनसीपी प्रमुख शरद पवार की राजनीति को बड़ा झटका लगा है। इस चुनाव में इस गठबंधन की हालत ऐसी हो गई है कि दिग्गज नेता विपक्ष का नेता बनने के लायक भी नहीं हैं। आखिर महायुति को इतनी बड़ी जीत कैसे मिल गई और महा विकास अघाड़ी कैसे हार गई, तो चलिए जानते इसके पीछे की कुछ खास वजह के बारे में…

ये भी पढ़े: गौतमबुद्ध नगर में BNS की धारा 163 हुआ लागू, चारो तरफ पुलिस की रहेगी नजर, क्या है वजह?

RELATED POSTS

आखिर PM Narendra Modi ने फडणवीस को क्यों बताया परममित्र, जिसकी देश ही नहीं बल्कि पूरे महाराष्ट्र में खूब हो रही चर्चा

आखिर PM Narendra Modi ने फडणवीस को क्यों बताया परममित्र, जिसकी देश ही नहीं बल्कि पूरे महाराष्ट्र में खूब हो रही चर्चा

November 23, 2024
महायुति की प्रचंड जीत के बाद लीक हो सीएम का ‘नाम’, जानिए किस नेता के हाथों में होगी महाराष्ट्र की कमान

महायुति की प्रचंड जीत के बाद लीक हो सीएम का ‘नाम’, जानिए किस नेता के हाथों में होगी महाराष्ट्र की कमान

November 23, 2024

जानिए ये 5 सबसे बड़ी वजह

  1. महा विकास अघाड़ी में सीटों को लेकर अनबन और अपना दबदबा दिखाने के साथ ही पार्टियों में अंदरूनी कलह और गुटबाजी हावी रही। मतभेद इतना ज्यादा था कि सब कुछ खुलकर सबके सामने आ गया। वहीं महायुति की जीत न केवल गठबंधन की मजबूती और एकता को दर्शाती है।
  2. देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे की जोड़ी के साथ भाजपा ने मजबूत चुनावी जमीन पर काम किया और नेताओं ने जनता के सामने कोई मतभेद उजागर नहीं किया। पिछले कुछ सालों में महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी की मुख्य पार्टियों कांग्रेस और शरद पवार की एनसीपी की लोकप्रियता में कमी आई है। खासकर मतदाताओं के बीच इन पार्टियों की विश्वसनीयता खत्म हुई है।
  3. वहीं दूसरी ओर भाजपा की लोकप्रियता बढ़ी है और भरोसा भी बढ़ा है, जिसका एक उदाहरण लोकसभा चुनाव में भी देखने को मिला। शिवसेना का विभाजन और फिर एनसीपी का विभाजन महाराष्ट्र की राजनीति के लिए बड़ी बात रही। दोनों पार्टियों के दो हिस्सों में बंटने का फायदा भाजपा को मिला, दोनों पार्टियों का एक हिस्सा भाजपा के साथ खड़ा रहा और भाजपा ने पूरा सम्मान दिया।
  4. वहीं विपक्षी एकता का प्रदर्शन कर भारत गठबंधन की नींव रखी गई जिसमें महाराष्ट्र ने अहम भूमिका निभाई लेकिन यह गठबंधन कमजोर साबित हुआ। कांग्रेस में नेतृत्व संकट का खामियाजा लोकसभा और कई राज्यों की विधानसभाओं में भुगतना पड़ा, इस चुनाव में भी महाविकास अघाड़ी में सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस द्वारा तत्काल निर्णय न ले पाना भी हार का बड़ा कारण रहा।
  5. जबकि भाजपा का कुशल नेतृत्व और चुनाव प्रबंधन उसकी जीत का मुख्य कारण रहा। महाविकास अघाड़ी में नेतृत्व वरिष्ठ नेताओं के हाथ में है और उसे भाई-भतीजावाद के आरोप भी झेलने पड़े हैं, जबकि महायुति में नेतृत्व युवाओं के हाथ में है और वहां संगठन और गठबंधन को महत्व दिया गया। युवा नेताओं ने भी अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई, यह भी एक कारक रहा।

ये भी पढ़े:  6M फॉलोवर्स के बावजूद महाराष्ट्र चुनाव में NOTA से भी कम वोट, एक्टर बने हंसी का कारण

Tags: Maharashtra Assembly Election Resultsmaharashtra chunav resultsMahavikas Aghadimahayutinda vs india in maharashtra
Share196Tweet123Share49
Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Related Posts

आखिर PM Narendra Modi ने फडणवीस को क्यों बताया परममित्र, जिसकी देश ही नहीं बल्कि पूरे महाराष्ट्र में खूब हो रही चर्चा

आखिर PM Narendra Modi ने फडणवीस को क्यों बताया परममित्र, जिसकी देश ही नहीं बल्कि पूरे महाराष्ट्र में खूब हो रही चर्चा

by Vinod
November 23, 2024

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे शनिवार को सामने आ गए। झारखंड में हेमंत सोरेन...

महायुति की प्रचंड जीत के बाद लीक हो सीएम का ‘नाम’, जानिए किस नेता के हाथों में होगी महाराष्ट्र की कमान

महायुति की प्रचंड जीत के बाद लीक हो सीएम का ‘नाम’, जानिए किस नेता के हाथों में होगी महाराष्ट्र की कमान

by Vinod
November 23, 2024

Maharashtra Assembly Election Results 2024 News  नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों के लिए 20 नवंबर को...

Maharashtra

Maharashtra: क्या महाराष्ट्र में महायुति के साथ हुआ खेला, क्या महाराष्ट्र में गिरेगी शिंदे सरकार?

by Mayank Yadav
June 18, 2024

Maharashtra: महाराष्ट्र की महायुति सरकार में राजनीतिक संकट की आशंका पर विपक्ष लगातार राजनीतिक हमला कर रहा है। मुख्यमंत्री एकनाथ...

Next Post
Azad Samaj Party

आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी पुलिस कमिश्नर का करेंगे घेराव, इस तारीख तक का दिया समय 

आखिर PM Narendra Modi ने फडणवीस को क्यों बताया परममित्र, जिसकी देश ही नहीं बल्कि पूरे महाराष्ट्र में खूब हो रही चर्चा

आखिर PM Narendra Modi ने फडणवीस को क्यों बताया परममित्र, जिसकी देश ही नहीं बल्कि पूरे महाराष्ट्र में खूब हो रही चर्चा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version