Friday, November 14, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

Maharashtra : मामा ने नाबालिग भांजी से की शादी, गर्भवती होने पर पीड़िता ने दर्ज कराया केस

महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस ने जालना जिले के 23 वर्षीय एक व्यक्ति के खिलाफ दो साल पहले अपनी नाबालिग भतीजी से शादी करने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस ने नाबालिग लड़की के पिता और आरोपी के भाई के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है।

Gulshan by Gulshan
June 23, 2024
in Breaking, Latest News, TOP NEWS, देश, बड़ी खबर, मनोरंजन, राज्य
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Maharashtra : महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस ने जालना जिले के 23 वर्षीय एक व्यक्ति के खिलाफ दो साल पहले अपनी नाबालिग भतीजी से शादी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही, पुलिस ने नाबालिग लड़की के पिता और आरोपी के भाई के खिलाफ भी केस दर्ज किया है।

वागले एस्टेट (Maharashtra) पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया, “पीड़ित लड़की 17 साल की है और अभी गर्भवती है। उसकी शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और बाल विवाह निषेध अधिनियम के प्रावधानों के तहत गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है।” उन्होंने बताया कि मामला जालना जिले के मंथा पुलिस थाने में स्थानांतरित कर दिया गया है, क्योंकि अपराध इसी थाने की सीमा में हुआ है। आरोपियों में पीड़ित लड़की का पति (23), जो कि रिश्ते में उसका मामा है, उसका भाई और पीड़िता का पिता (43) शामिल हैं।

RELATED POSTS

पुरुष और महिला को लेकर ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक का बड़ा बयान, जानिए क्यों मचा हंगामा ?

पुरुष और महिला को लेकर ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक का बड़ा बयान, जानिए क्यों मचा हंगामा ?

October 5, 2023

Bageshwar Dham : बुरी तरह फंसे धीरेंद्र शास्त्री, बागेश्वर धाम के बाबा के खिलाफ मामला दर्ज

May 1, 2023

Crime Against Women | Madhya Pradesh gets 'Special 40' squad to protect girls, women - Telegraph India

पीड़िता ने क्या बताया ?

पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 13 जुलाई 2022 को हुई थी, उस वक्त उसकी उम्र महज 15 साल 5 महीने थी। उसके पिता ने उसकी शादी उसके मामा से कर दी थी। शादी जालना के मंथा में संपन्न हुई थी। पीड़िता के अनुसार, उसके पति ने उसके साथ बार-बार बलात्कार किया, जिससे वह गर्भवती हो गई।

ये भी पढ़ें : हो गया है बिगबॉस ओटीटी का आगाज़, आखिर क्यों नीरज ने एल्विश को बनाया अपना निशाना?बताते चलें कि इसी महीने ठाणे में पुलिस ने एक व्यक्ति को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया था। आरोपी ने शादी का झांसा देकर एक महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया था। महिला की शिकायत पर पनवेल पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया था, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक, 29 वर्षीय पीड़िता नवी मुंबई में रहती है। उसने 36 वर्षीय मोसिन हनीफ मुजावर के खिलाफ पनवेल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस को बताया कि आरोपी मोसिन हनीफ के साथ उसका अफेयर था और उसने उससे शादी करने का वादा किया था।

molestation rape kidnap crime woman girl child_0_0_0_0_0_0_0_0_0 - iPleaders

इसी वादे के जरिए वह बार-बार उसके साथ बलात्कार कर रहा था। लेकिन कुछ समय बाद उसने ब्रेकअप कर लिया, जिसके कारण पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार) और 376(2)(एन) के तहत केस दर्ज किया था।
Tags: Maharashtra Policemanminor niecePocsoProhibition of Child Marriage ActProtection of Children from Sexual Offences
Share197Tweet123Share49
Gulshan

Gulshan

Related Posts

पुरुष और महिला को लेकर ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक का बड़ा बयान, जानिए क्यों मचा हंगामा ?

पुरुष और महिला को लेकर ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक का बड़ा बयान, जानिए क्यों मचा हंगामा ?

by Saurabh Chaturvedi
October 5, 2023

नई दिल्ली| ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक (Rishi Sunak)द्वारा हाल में ही दिए गए विवादित टिप्पणियों ने सोशल मीडिया पर...

Bageshwar Dham : बुरी तरह फंसे धीरेंद्र शास्त्री, बागेश्वर धाम के बाबा के खिलाफ मामला दर्ज

by Ayushi Dhyani
May 1, 2023

पटना : बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है। उनके खिलाफ मुजफ्फरपुर...

Maharashtra: अकोला में बारिश का तांडव, बाबूजी महाराज मंदिर में टिन शेड पर गिरा पेड़, दबकर 7 श्रद्धालुओं की मौत

by Anu Kadyan
April 10, 2023

महाराष्ट्र (Maharashtra) के अकोला (Akola) जिले में देर रात तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश (Torrential Rain) के चलते बड़ा हादसा...

बच्ची के अपहरण और रेप के केस में DCW ने दिल्ली पुलिस को जारी किया नोटिस

by Juhi Tomer
December 23, 2022

नई दिल्ली। बाहरी उत्तरी जिले के भलस्वा डेयरी थाना इलाके में बच्ची का अपहरण कर रेप के मामले में दिल्ली...

Maharashtra: मिठाई का लालच देकर शहनवाज ने किया 5 साल की बच्ची का रेप, बहन के घर दिया घटना को अंजाम

by Muskaan Rajput
December 6, 2022

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार नये-नये नियम और कानून बनाती है लेकिन कुछ दरिंदे बिना किसी की परवाह किये...

Next Post
Elvish Yadav

Elvish Yadav का News1india पर Exclusive Interview, फिल्मों मे काम को लेकर किए कई बड़े खुलासे

Delhi, Atishi, CM Kejriwal

Delhi Water Crisis : अनशन स्थल पर किया हमला, बीजेपी पर जल मंत्री अतिशी ने लगाया आरोप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version