Sunday, November 9, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

दिल्ली में कुत्तों को लेकर बहस छिड़ी ,महात्मा गांधी और 60 कुत्ते, क्या था कम पाप बनाम बड़ा पाप मामला

1926 में गांधीजी ने 60 पागल कुत्तों को मारने की सहमति दी, इसे कम पाप मानते हुए। उनका मानना था। कभी-कभी बड़े पाप से बचने के लिए छोटे पाप को चुनना जरूरी होता है, साथ ही समाज को पशु-देखभाल करनी चाहिए।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
August 16, 2025
in राष्ट्रीय
Mahatma Gandhi Stray Dogs Case
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Mahatma Gandhi Stray Dogs Case: हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में लावारिस कुत्तों को अलग रखने का आदेश दिया। कोर्ट ने कहा कि ऐसे आवारा कुत्ते, जो लोगों के लिए खतरा बन सकते हैं, उन्हें खुले में सड़कों और मोहल्लों में घूमने नहीं दिया जाए। इस फैसले पर समाज में अलग-अलग राय है। कुछ लोग इसे समाजहित में मानते हैं, तो डॉग लवर्स का कहना है कि कुत्तों को इंसानों से अलग करना सही नहीं है क्योंकि वे सदियों से मनुष्य के साथी रहे हैं। कई राजनीतिक नेताओं, जिनमें राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी शामिल हैं, ने इस आदेश पर सवाल उठाए।

गांधीजी का 1926 का फैसला

यह विवाद सुनकर महात्मा गांधी से जुड़ा एक पुराना किस्सा याद आता है। 1926 में, टेक्सटाइल व्यापारी अंबालाल साराभाई की मिल में करीब 60 कुत्ते पागल हो गए थे। ये कुत्ते लोगों की जान के लिए खतरा थे। साराभाई ने इन्हें मारने का आदेश दिया, जिस पर समाज में सवाल उठने लगे। विवाद बढ़ा तो साराभाई, गांधीजी से सलाह लेने साबरमती आश्रम पहुंचे। पूरी बात सुनने के बाद गांधीजी ने पूछा”और क्या विकल्प है?”

RELATED POSTS

आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला, लवर्स-डरने वालों को राहत, उल्लंघन पर होगा एक्शन

आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला, लवर्स-डरने वालों को राहत, उल्लंघन पर होगा एक्शन

August 22, 2025
Mahatma Gandhi and Martyrs Da

Death anniversary शहीद दिवस, हे राम जिनके थे अंतिम शब्द, अहिंसा और शांति के पुजारी ‘महात्मा गांधी की पुण्यतिथि

January 30, 2025

गांधीजी की कम और ज्यादा पाप की दलील

गांधीजी ने बाद में यंग इंडिया अखबार में लिखा “हिंदू दर्शन में हर जीव की हत्या पाप है, और सभी धर्म इससे सहमत हैं। लेकिन समस्या तब आती है, जब इसे व्यवहार में लागू करना हो। जैसे हम कीटनाशक से कीड़े मारते हैं, यह हिंसा है, पर कर्तव्य भी है।

एक पागल कुत्ते को मारना कम हिंसा है, लेकिन यदि आप शहर में रहते हैं और उसे नहीं मारते, तो इससे बड़ा पाप होगा क्योंकि इससे कई निर्दोष लोगों की जान जा सकती है। इसलिए ऐसी स्थिति में कम पाप चुनना ही सही है।”

लावारिस कुत्तों पर गांधीजी की सोच

गांधीजी का मानना था। किसी समाज की दयालुता इस बात से मापी जाती है कि वह अपने बीच रहने वाले जानवरों के साथ कैसा व्यवहार करता है। उन्होंने कहा “कुत्ता एक वफादार साथी है, उसे यूं ही आवारा घूमने देना समाज की लापरवाही और संवेदनहीनता दिखाता है।”

समाज के लिए नसीहत

गांधीजी ने कहा था कि एक सभ्य व्यक्ति को अपनी आय का कुछ हिस्सा ऐसे संगठनों को देना चाहिए, जो कुत्तों की देखभाल करते हों। अगर यह संभव न हो, तो कम से कम जानवरों के प्रति उदासीनता छोड़कर अन्य पशुओं की सेवा में योगदान देना चाहिए।

Tags: mahatma gandhistray dogs
Share197Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला, लवर्स-डरने वालों को राहत, उल्लंघन पर होगा एक्शन

आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला, लवर्स-डरने वालों को राहत, उल्लंघन पर होगा एक्शन

by Vinod
August 22, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। आवारा कुत्तों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को अहम फैसला सुनाया। कोर्ट ने 11 अगस्त...

Mahatma Gandhi and Martyrs Da

Death anniversary शहीद दिवस, हे राम जिनके थे अंतिम शब्द, अहिंसा और शांति के पुजारी ‘महात्मा गांधी की पुण्यतिथि

by SYED BUSHRA
January 30, 2025

 Mahatma Gandhi and Martyrs Day : शहीद दिवस, या शहीद दीवस हर साल 30 जनवरी को उन लोगों की कुर्बानियों...

Mahakumbh 2025: काम नहीं आई चतुराई, इस कुटिया पर रूके महात्मा गांधी और प्रयागराज कुंभ में लगाई थी डुबकी

Mahakumbh 2025: काम नहीं आई चतुराई, इस कुटिया पर रूके महात्मा गांधी और प्रयागराज कुंभ में लगाई थी डुबकी

by Vinod
January 16, 2025

प्रयागराज ऑनलाइन डेस्क। संगमनगरी हर्ष और उल्लास के साथ मुस्करा रही है। देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर से भक्त त्रिवेणी...

Fact Check :  धोती में डांस करते महात्मा गांधी की तस्वीर वायरल, जानें क्या है सच्चाई?

Fact Check : धोती में डांस करते महात्मा गांधी की तस्वीर वायरल, जानें क्या है सच्चाई?

by Kirtika Tyagi
October 2, 2024

Mahatma Gandhi :  इन दिनो सोशल मीडिया पर एक तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है, तस्वीर में एक...

PM Modi Interview, Mahatma Gandhi, Richard Attenborough Film,

‘गांधी फिल्म से मशहूर हुए महात्मा गांधी…’ PM मोदी ने किया दावा

by Gulshan
May 30, 2024

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव के आखिरी पड़ाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक बड़ा बयान सामने आया है...

Next Post
Gangster Suicide in Mandoli Jail Delhi

दिल्ली की मंडोली जेल में किसने की खुदकुशी,हत्या और रंगदारी के मामलों में बंद गैंगस्टर ने क्यों दी जान

Dwarka Expressway Delhi Gurugram Connectivity

Dwarka Expressway: देश का पहला 8 लेन एलिवेटेड हाईवे पीएम मोदी कल उद्घाटन कर Delhi NCR के लोगों को देंगे तोहफा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version