• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, September 28, 2025
News1India
  • Home
  • News ▼
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment ▼
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech ▼
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle ▼
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home खेल IPL 2025

IPL का बादशाह बने माही! तोड़ा 11 साल पुराना रिकॉर्ड, बाकी दिग्गजों को भी छोड़ा पीछे

आईपीएल 2025 के 30वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ को 5 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में एमएस धोनी को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला। इस दौरान धोनी ने इतिहास रचते हुए आईपीएल में यह अवॉर्ड जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया। 43 साल और 280 दिन की उम्र में उन्होंने प्रवीण तांबे का 11 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

by Gulshan
April 15, 2025
in IPL 2025, Latest News, क्रिकेट न्यू़ज, खेल
MS Dhoni Score
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

MS Dhoni Score : आईपीएल 2025 के 30वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को उन्हीं के घर में 5 विकेट से मात देकर सीजन की दूसरी जीत अपने नाम की। लगातार पांच मैचों में हार का सामना करने के बाद सीएसके ने इस जीत के साथ एक बार फिर टूर्नामेंट में दमदार वापसी की है। इस जीत के साथ टीम ने पिछले सीजन की हार का बदला भी चुकता कर दिया।

इस मुकाबले में कप्तान एमएस धोनी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उम्र महज़ एक संख्या है। उन्होंने मैच फिनिशर की भूमिका निभाते हुए 11 गेंदों में नाबाद 26 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और एक छक्का शामिल था। उनकी इस विस्फोटक पारी की बदौलत चेन्नई ने 167 रनों के लक्ष्य को तीन गेंद शेष रहते 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

Related posts

No Content Available

धोनी बने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’

धोनी को इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इसके साथ ही उन्होंने एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम किया। 43 साल और 280 दिन की उम्र में धोनी आईपीएल इतिहास में यह अवॉर्ड जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने साल 2014 में केकेआर के खिलाफ 42 साल और 208 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल करने वाले प्रवीण तांबे का रिकॉर्ड तोड़ा।

IPL इतिहास में प्लेयर ऑफ द मैच बनने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी:

  • एमएस धोनी – 43 साल 280 दिन

  • प्रवीण तांबे – 42 साल 208 दिन

  • शेन वॉर्न – 41 साल 223 दिन

  • एडम गिलक्रिस्ट – 41 साल 181 दिन

  • क्रिस गेल – 41 साल 35 दिन

धोनी के लिए यह अवॉर्ड और भी खास रहा क्योंकि यह उनके कप्तान रहते हुए 17वां प्लेयर ऑफ द मैच सम्मान है, जिसे उन्होंने करीब छह साल यानी 2175 दिनों बाद जीता। इससे पहले धोनी ने 2019 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेपॉक में यह अवॉर्ड अपने नाम किया था, जब उन्होंने 22 गेंदों पर 44 रन की पारी और दो बेहतरीन स्टंपिंग की थी।

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी की सख्ती का असर, वाराणसी गैंगरेप केस में DCP चंद्रकांत मीणा पर हुई बड़ी…

इस मुकाबले में धोनी ने एक और बड़ा मुकाम हासिल किया। वह आईपीएल में विकेट के पीछे 200 शिकार करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने रचिन रविंद्र की गेंद पर आयुष बदोनी को स्टंप आउट कर यह उपलब्धि हासिल की। यह उनकी आईपीएल करियर की 46वीं स्टंपिंग थी। इसके अलावा उन्होंने एक कैच भी लपका, जिससे उनका विकेट के पीछे कुल योगदान 200 पर पहुंच गया।

Tags: MS Dhoni Score
Share196Tweet123Share49
Previous Post

सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख: जिस अस्पताल से नवजात चोरी हो, उसका लाइसेंस तुरंत रद्द किया जाए

Next Post

मायावती की मास्टर स्ट्रोक बैठक: भतीजे आकाश की वापसी के बाद BSP में बड़ा फेरबदल संभव!

Gulshan

Gulshan

Related Posts

No Content Available
Next Post
BSP Meeting

मायावती की मास्टर स्ट्रोक बैठक: भतीजे आकाश की वापसी के बाद BSP में बड़ा फेरबदल संभव!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
Chand Mera Dil: Bollywood की नई रोमांटिक फिल्म ट्रेडिशनल लुक में लक्ष्य और अनन्या पांडे की पहली झलक हुई लीक

Chand Mera Dil: Bollywood की नई रोमांटिक फिल्म ट्रेडिशनल लुक में लक्ष्य और अनन्या पांडे की पहली झलक हुई लीक

September 27, 2025
Bareilly Breaking

Bareilly Breaking : मौलाना तौकीर रज़ा की गिरफ्तारी के बाद बरेली में बवाल, दो दिन के लिए इंटरनेट सेवा ठप

September 27, 2025
Delhi-Gurugram Expressway Accident update:कितने बार बिकी,कई बार ओवरस्पीडिंग के कट चुके हैं चालान थार बनी थी मौत की सवारी,

Delhi-Gurugram Expressway Accident update:कितने बार बिकी,कई बार ओवरस्पीडिंग के कट चुके हैं चालान थार बनी थी मौत की सवारी,

September 27, 2025
Bihar Women Employment Scheme 2025

Women Employment Scheme 2025: बिहार में महिला रोजगार योजना शुरू,हर पात्र महिला को ₹10,000 की पहली किस्त सीधे उनके बैंक खाते में पहुंची

September 27, 2025
UP Crime

कलयुगी बेटे ने मां के साथ की दरिंदगी, पोते को देनी पड़ी अपने ही पिता के खिलाफ गवाही…

September 27, 2025
Maulana Tauqeer Raza

14 दिन के लिए मौलाना तौकीर रज़ा को हुई जेल, जानें क्या है बरेली हिंसा का मामला ?

September 27, 2025
Radhe Maa in Avika Gor Wedding

अविका और मिलिंद को मिला राधे मां का आशिर्वाद, शो में आने से भड़के लोग

September 27, 2025
Asia Cup 2025: सुपर ओवर में हुए सुपर डुपर ड्रामे के बाद भारत को कैसे मिली जीत, अंपायरिंग विवाद से मचा बवाल

Asia Cup 2025: सुपर ओवर में हुए सुपर डुपर ड्रामे के बाद भारत को कैसे मिली जीत, अंपायरिंग विवाद से मचा बवाल

September 27, 2025
Delhi crime news: मॉर्निंग वॉक के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने कांग्रेस नेता को गोली मार दिनदहाड़े की  हत्या

Delhi crime news: मॉर्निंग वॉक के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने कांग्रेस नेता को गोली मार दिनदहाड़े की हत्या

September 27, 2025
New Rules: 1 अक्टूबर से बदलेंगे कौन से नियम जानिए रेलवे टिकट, पेंशन, UPI और गैस सिलेंडर के दामों में क्या होंगे नए बदलाव

New Rules: 1 अक्टूबर से बदलेंगे कौन से नियम जानिए रेलवे टिकट, पेंशन, UPI और गैस सिलेंडर के दामों में क्या होंगे नए बदलाव

September 27, 2025
news 1 india

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version