Tuesday, November 11, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

दिल्ली में आई महिला समृद्धि योजना, हर महीने देगी 2,500 रुपये, जानें क्या हैं दस्तावेज ?

दिल्ली की लाखों महिलाओं के लिए महिला समृद्धि योजना आज से शुरू हो गई है। यह योजना किसे मिलेगी, कौन-कौन से दस्तावेज़ जरूरी होंगे, जानें सभी अहम जानकारी।

Gulshan by Gulshan
March 8, 2025
in Latest News, दिल्ली
Mahila Samriddhi Yojana
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Mahila Samriddhi Yojana : दिल्ली की भाजपा सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से महिला समृद्धि योजना को आज से लागू कर दिया है। इस योजना के तहत दिल्ली की लाखों महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की सहायता मिलेगी। कैबिनेट ने महिला समृद्धि योजना को आज मंजूरी दी और इसे लागू कर दिया है। इसके अंतर्गत, हर महीने दिल्ली की महिलाओं के बैंक खातों में 2500 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे।

ऐसे करें आवेदन 

• दिल्ली सरकार एक नया ऑनलाइन पोर्टल तैयार कर रही है, जहां महिलाएं इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकेंगी।

RELATED POSTS

No Content Available

• सभी आवेदन फॉर्म्स को एक विशेष सॉफ़्टवेयर द्वारा सत्यापित किया जाएगा।

• योजना के लिए पात्र महिलाओं की पहचान करने के लिए एक विशेष प्रणाली विकसित की जा रही है।

• सरकार ने विभिन्न विभागों से डेटा प्राप्त करने का अनुरोध किया है, ताकि सही लाभार्थियों की पहचान की जा सके।

क्या हैं आवश्यक दस्तावेज़ ?

• आवेदन करने वाली महिलाओं को आधार कार्ड, राशन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, इनकम सर्टिफिकेट और मोबाइल नंबर की आवश्यकता हो सकती है।

• पोर्टल पर आवेदन को आधार नंबर से लिंक किया जा सकेगा।

• आवेदन करने से पहले आवेदक को कम से कम पांच साल तक दिल्ली का निवासी होना चाहिए।

• आवेदक के पास दिल्ली में एक सक्रिय बैंक खाता होना चाहिए, जो आधार नंबर से लिंक हो।

• हालांकि, अभी तक आधिकारिक रूप से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि रजिस्ट्रेशन के लिए कौन से दस्तावेज़ जरूरी होंगे।

• जिनकी वार्षिक आय 3 लाख रुपये तक है, उन्हें आय प्रमाण पत्र के लिए क्षेत्रीय एसडीएम या किसी अन्य अधिकृत अधिकारी से प्रमाण पत्र प्राप्त करना होगा।

यह भी पढ़ें : हो गया ऐलान! दिल्‍ली में महिला सम्मान योजना लागू, मिलेंगे 2500 रुपए

किसे मिलेगा इस योजना का लाभ?

• यह योजना उन महिलाओं के लिए है जिनकी सालाना घरेलू आय 3 लाख रुपये से कम है और जो टैक्स नहीं भरती हैं।

• सरकारी नौकरी से जुड़ी हुई नहीं हैं और जिनकी उम्र 18 से 60 वर्ष के बीच है, वे भी इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं।

• इसके साथ ही, उन महिलाओं को भी योजना में शामिल किया गया है जो सरकारी सहायता से वंचित हैं।

Tags: Mahila Samriddhi Yojana
Share196Tweet123Share49
Gulshan

Gulshan

Related Posts

No Content Available
Next Post
गाय के दूध से 3 गुना ज्यादा पौष्टिक है कॉकरोच का दूध! वैज्ञानिकों ने किया हैरान कर देने वाला खुसाला

गाय के दूध से 3 गुना ज्यादा पौष्टिक है कॉकरोच का दूध! वैज्ञानिकों ने किया हैरान कर देने वाला खुसाला

MP

MP conversion Act: धर्मांतरण करवाने वालों को फांसी की सजा... मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा ऐलान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version