Monday, November 10, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

Delhi encounter : पुलिस का ‘बदलापुर’ कांस्टेबल के हत्यारे रॉकी को 24 घंटे के अंदर एनकाउंटर में किया ढेर

Delhi Police Encounter: कांस्टेबल किरण पाल की हत्या करने वाले बदमाश रॉकी को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एनकाउंटर में मार गिराया।

Vinod by Vinod
November 24, 2024
in TOP NEWS, क्राइम, दिल्ली, राष्ट्रीय
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। पुलिस और दिल्ली स्पेशल जेल ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाकर कांस्टेबल किरण पाल की हत्या करने वाले शातिर बदमाश राघव उर्फ रॉकी को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी कालकाजी के एक फ्लैट में छिपा हुआ था। उसे घेर लिया गया और सरेंडर करने को कहा गया। जिस पर बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। बदमाश को अस्पताल लेकर जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आरोपी ने कांस्टेबल की थी हत्या

राजधानी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में शनिवार की सुबह पुलिस कॉन्स्टेबल किरण पाल की हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी को दबोचने के लिए एक टीम का गठन किया। क्राइम ब्रांच और स्पेशल को भी ऑपरेशन में लगाया गया। तभी स्पेशल सेल को सटीक जानकारी मिली कि कांस्टेबल का हत्यारा रॉकी उर्फ राघव कालकाजी के एक फ्लैट में छिपा हुआ है। पुलिस और स्पेशल सेल ने उसे चारों तरफ से घेर लिया और सरेंडर करने कहा। जिस पर बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी।

RELATED POSTS

Delhi News

Delhi News : दिल्ली रिठाला मेट्रो के पास भीषण आग, झुग्गियां जलकर हुई राख

November 8, 2025
Delhi Rithala Fire Incident

Delhi slum fire: रिठाला मैट्रो स्टेशन के पास झुग्गी बस्ती में लगी भीषण आग, राहत-बचाव जारी, कई दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद

November 8, 2025

खतरनाक अपराधी था रॉकी

पुलिस ने जवाब में फायरिंग की। रॉकी पुलिस की गोली से घायल हो गया। उसे ईएसआईसी अस्पताल, ओखला ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक रॉकी हार्ड कोर क्रिमिनल था। उसने कांस्टेबल किरण पाल की ड्यूटी के दौरान चाकू से गोदकर हत्या की थी। वारदात कां अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था। सीसीटीवी के जरिए पुलिस ने रॉकी की पहचान की और शातिर को दबोचने के लिए ऑपरेशन शुरू किया। दर्जनभर से ज्यादा टीमों को रॉकी को पकड़ने के लिए लगाया गया।

ड्यूटी के दौरान कांस्टेबल का मर्डर

पुलिस उपायुक्त (अपराध) संजय सैन ने बताया क गोविंदपुरी पुलिस स्टेशन में तैनात कांस्टेबल किरण पाल गश्त ड्यूटी पर थे। शनिवार तड़के जब उन्होंने एक स्कूटी पर सवार तीन लोगों को रोका था। इसके बाद उनलोगों में झड़प हुई और आरोपी ने कॉन्स्टेबल को चाकू गोदकर हत्या कर दी। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई और दिल्ली पुलिस अपराध शाखा टीम को आरोपियों को पकड़ने के लिए खुफिया इनपुट मिला। इसी के बाद स्पेशल सेल ने ऑपरेशन को सफलता पूर्वक कामयाब बनाया।

यूपी के रहने वाले थे कांस्टेबल किरण पाल

कांस्टेबल किरण पाल उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के मूल निवासी थे और उनके परिवार में उनकी मां, बड़े भाई और भाभी हैं। उन्हें 2018 में दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के रूप में शामिल किया गया था। कांस्टेबल की अंतिम यात्रा में सभी पुलिस अधिकारी और दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा दक्षिण-पूर्व दिल्ली में डीसीपी कार्यालय पहुंचे और श्रद्धांजलि दी। बता दें, दिल्ली में बड़ रहे अपराधों को लेकर गृहमंत्री ने आलाधिकारियों के साथ बड़ी बैठक की है। जिसके बाद अब पुलिस अब आरोपियों के खिलाफ ऑपरेशन का आगाज कर दिया।

Tags: Criminal killed in encounterdelhi newsdelhi policeDelhi Special CellEncounter in DelhiHome Minister Amit ShahPolice constable murdered
Share196Tweet123Share49
Vinod

Vinod

Related Posts

Delhi News

Delhi News : दिल्ली रिठाला मेट्रो के पास भीषण आग, झुग्गियां जलकर हुई राख

by Gulshan
November 8, 2025

Delhi News : दिल्ली के रोहिणी क्षेत्र में शुक्रवार देर रात रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास कई झोपड़ियों में भीषण...

Delhi Rithala Fire Incident

Delhi slum fire: रिठाला मैट्रो स्टेशन के पास झुग्गी बस्ती में लगी भीषण आग, राहत-बचाव जारी, कई दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद

by SYED BUSHRA
November 8, 2025

Delhi News:राजधानी दिल्ली के रिठाला मेट्रो स्टेशन के नजदीक स्थित बंगाली बस्ती में शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा हो...

Delhi News

Delhi News : दिल्ली दंगा केस पर कोर्ट का बड़ा फैसला, ‘जय श्रीराम’ का नारा लगाना अपराध नहीं, दो आरोपी किए गए बरी

by Gulshan
November 5, 2025

Delhi News : दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट के एडिशनल सेशन जज प्रवीण सिंह ने 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से...

Delhi News

Delhi News : तैयार हुई आबकारी नीति! जानें कैसे खुलेगा बड़ी शराब और ज्यादा मुनाफे का खुलासा

by Gulshan
November 5, 2025

Delhi News : राजधानी दिल्ली में नई आबकारी नीति (Excise Policy) को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। सूत्रों के...

Delhi News

दिल्ली सरकार का बड़ा तोहफा, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’, अब बसों में फ्री सफर!

by Gulshan
November 2, 2025

Delhi News :  दिल्ली सरकार ने राजधानी की महिलाओं और ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए एक नई पहल की शुरुआत की...

Next Post
Hina Khan

Hina Khan : वीकेंड के वार पर पहुंची हिना , कैंसर से जूझ रहीं एक्ट्रेस की सलमान ने की तारीफ

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18: वीकेंड का वार में रजत दलाल पर भड़के सलमान, लगाई जबरदस्त क्लास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version