Thursday, November 13, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

Republic Day 2025: गर्व का पल, कौन है मेजर राधिका सेन जो गणतंत्र दिवस पर करेंगी राष्ट्रपति को सलामी

हिमाचल की बेटी मेजर राधिका सेन इस गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर सेना की टुकड़ी की अगुवाई करेंगी। IIT पास आउट राधिका को संयुक्त राष्ट्र से सम्मान मिल चुका है। हमेशा मुस्कुराती राधिका युवाओं को सेना ज्वाइन करने के लिए प्रेरित करती हैं। उनके परिवार में आठ होनहार बहनें हैं,और सभी एक से बढ़कर एक कामयाब हैं।

Ahmed Naseem by Ahmed Naseem
January 28, 2025
in राष्ट्रीय
Major Radhika Sen
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Republic Day 2025:इस बार का गणतंत्र दिवस हिमाचल प्रदेश के लिए बेहद खास होने वाला है। मंडी जिले के सुंदरनगर की रहने वाली मेजर राधिका सेन 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर इनफेंट्री और आर्म्ड फोर्सेज की टुकड़ी का नेतृत्व करेंगी। खास बात ये है कि वे नींदघोष वाहन पर खड़े होकर राष्ट्रपति को सलामी देंगी।

संयुक्त राष्ट्र में भारत का नाम किया रोशन

मेजर राधिका सेन को 2024 में संयुक्त राष्ट्र के प्रतिष्ठित यूनाइटेड नेशंस मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। ये सम्मान पाने वाली वे दूसरी भारतीय महिला हैं। उन्हें ये पुरस्कार कांगो में शांति मिशन के दौरान उत्कृष्ट सेवाओं के लिए दिया गया था।

RELATED POSTS

Diwali 2025 : इस गांव में दिवाली पर लगता है ‘पत्थर मेला’, जानें घायलों के खून से क्यों किया जाता है मां काली का तिलक

Diwali 2025 : इस गांव में दिवाली पर लगता है ‘पत्थर मेला’, जानें घायलों के खून से क्यों किया जाता है मां काली का तिलक

October 8, 2025
Himachal Pradesh

कुल्लू में भूस्खलन का कहर, दो मकान ढहे, मलबे में दबकर चार की दर्दनाक मौत

September 9, 2025

शिक्षा से लेकर आर्मी तक का शानदार सफर

1993 में जन्मीं राधिका ने अपनी शुरुआती पढ़ाई सुंदरनगर के सेंट मैरी स्कूल से की। फिर चंडीगढ़ के माउंट कार्मल स्कूल से 12वीं पास की। आगे की पढ़ाई IIT से की, जहां से वे वैज्ञानिक बनने का सपना देख रही थीं। लेकिन देश सेवा की चाह ने उन्हें इंडियन आर्मी जॉइन करने के लिए प्रेरित किया। 2016 में चेन्नई की ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी से पास आउट होकर उनकी पहली पोस्टिंग श्रीनगर में हुई। इसके बाद उन्होंने लेह, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में सेवाएं दीं।

परिवार की अनोखी कहानी

मेजर राधिका के पिता ओंकार सेन NIT हमीरपुर से प्रोफेसर के पद से रिटायर हुए हैं, जबकि उनकी मां निर्मला सेन स्कूल प्रिंसिपल रह चुकी हैं। उनके परिवार की खास बात ये है कि घर में 8 बहनें हैं और सभी एक से बढ़कर एक कामयाब हैं।

युवाओं के लिए संदेश

मेजर राधिका का कहना है कि आज के युवा सोशल मीडिया पर रील्स बनाने में ज्यादा व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को इंडियन आर्मी जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं को ज्वाइन करना चाहिए। ये न केवल देश सेवा का मौका देता है बल्कि जिंदगी में एक खास मकसद भी देता है।

Tags: himachal pradeshMajor Radhika SenRepublic day 2025
Share196Tweet123Share49
Ahmed Naseem

Ahmed Naseem

Related Posts

Diwali 2025 : इस गांव में दिवाली पर लगता है ‘पत्थर मेला’, जानें घायलों के खून से क्यों किया जाता है मां काली का तिलक

Diwali 2025 : इस गांव में दिवाली पर लगता है ‘पत्थर मेला’, जानें घायलों के खून से क्यों किया जाता है मां काली का तिलक

by Vinod
October 8, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। देश में दीपावली पर्व को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। घरों की रंगाई-पोताई का...

Himachal Pradesh

कुल्लू में भूस्खलन का कहर, दो मकान ढहे, मलबे में दबकर चार की दर्दनाक मौत

by Gulshan
September 9, 2025

Himachal Pradesh : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक बार फिर से भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। आनी...

इस मंदिर में घर से भागे प्रेमी-प्रेमिका को मिलती है शरण, कपल्स की लव स्टोरी को सक्सेसफुल बनाते हैं महादेव

इस मंदिर में घर से भागे प्रेमी-प्रेमिका को मिलती है शरण, कपल्स की लव स्टोरी को सक्सेसफुल बनाते हैं महादेव

by Vinod
February 14, 2025

Valentine's Day 2025 Special Story: वैलेंटाइन डे प्यार और इमोशंस को जाहिर करने का सबसे खूबसूरत मौका होता है। इस...

Republic Day 2025

बाइक पर दूध बेचती लड़की ने खींची सबकी निगाहें, पशुपालन विभाग की झांकी ने लूटी महफिल

by Gulshan
January 26, 2025

Republic Day 2025 : भारत के 76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ पर आयोजित परेड में पशुपालन और...

मिलिए इस ऑटो चालक से, जिसे Republic Day का बनाया गया चीफ गेस्ट, फिर DM के साथ फहराया तिरंगा

मिलिए इस ऑटो चालक से, जिसे Republic Day का बनाया गया चीफ गेस्ट, फिर DM के साथ फहराया तिरंगा

by Vinod
January 26, 2025

कानपुर ऑनलाइन डेस्क। देश में आज हर्षोउल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। सरकारी कार्यालयों के अलावा प्राईवेट...

Next Post
P.M Awas Yojana 2.0

P.M Awas Yojana 2.0: अब मिडिल क्लास भी पा सकता है अपना घर, पीएम आवास योजना 2.0 में

Household chores

Weight loss tips: जिम की मोटी फीस देने से बचें, आसानी से घर के कामों से वजन घटाएं और फिट रहें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version