Monday, November 10, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home धर्म

Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति पर बन रहा है खास स्नान का योग, जानिए स्नान-दान का क्या है शुभ मुहूर्त 

Juhi Tomer by Juhi Tomer
January 13, 2023
in धर्म, बड़ी खबर, विशेष
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मकर संक्रांति सबसे शुभ हिंदू त्योहारे में से एक है जिसका बहुत महत्व हैं और इसे बहुत धूम धाम से मनाया जाता है। वहीं देश के अलग -अलग राज्यों में मकर संक्रांति को कई नामों से जाना जाता है, जैसे पोंगल, उत्तरायण, खिचड़ी आदि। हिंदु धर्म में इस त्यौहार का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान सूर्य दक्षिणायण से उत्तराणय होते हैं। इस दिन स्नान-दान का विशेष महत्व है। वहीं इस साल मकर संक्रांती के दिन कुछ ऐसे शुभ मुहूर्त बन रहे हैं, जिस मुहूर्त में किया गया स्नान-दान बहुत शुभ होता है।

इस साल 15 जनवरी को मनाई जाएगी मकर संक्रांति

हर वर्ष मकर संक्रांति का त्योहार 14 जनवरी को मनाया जाता है। लेकिन इस बार हिंदू पंचांग के अनुसार, सूर्य 14 जनवरी की रात 8 बजकर 45 मिनट पर मकर राशि में गोचर करेगा। उदया तिथि 15 जनवरी को प्राप्त हो रही है। ऐसे में मकर संक्रांति इस साल 15 जनवरी को मनाई जाएगी।मकर संक्रांति पर पवित्र नदियों आदि में स्नान करने का विशेष महत्व बताया गया है। इस बार मकर संक्रांति पर स्नान का पुण्य काल 15 जनवरी को सुबह 4 बजकर 17 मिनट से शाम 5 बजकर 55 मिनट तक है। जबकि महा पुण्य काल 15 जनवरी को सुबह 7 बजकर 17 मिनट से सुबह 9 बजकर 04 मिनट तक रहेगा। पं. देवेन्द्र शुक्ल शास्त्री के मुताबिक इस दिन भगवान सूर्य दक्षिण से उत्तर दिशा में प्रवेश करते हैं। इस दिन से विवाह, गृह प्रवेश, यज्ञोपवीत संस्कार जैसे मांगलिक कार्य पुनः शुरू हो जाते हैं। मकर संक्रांति के दिन खासकर स्नान, दान का विशेष महत्व होता है। इस दिन नदियों में स्नान करने से सभी तरह के कष्टों से मुक्ति मिलती है। स्नान के पश्चात तिल, गर्म वस्त्र, मिष्ठान, फल आदि दान करने का विशेष महत्व बताया गया है।

RELATED POSTS

Makar Sankranti Date

Makar Sankranti Date : मकर संक्रांति कब है 14 या 15 जनवरी को? जानें सही तारीख, ‘शुभ मुहूर्त और पूजा विधि’

January 14, 2024

Makar Sankranti: मकर संक्रांति का त्योहार आज, 600 साल बाद दुर्लभ संयोग में उत्तरायण पर्व, दुबकी लगाने पहुंचे श्रद्धालु

January 15, 2023

कहा जाता है कि महाभारत काल में भीष्म पितामह ने बाणों की शैय्या पर लेटकर उत्तरायण का इंतजार किया था और मकर संक्रांति के दिन सूर्य उत्तरायण होने के बाद ही अपने प्राणों को त्यागा था। इस दिन गंगा सागर में दर्शन व स्नान करने का भी महत्व बताया गया है। मकर संक्रांति के साथ ही दिन के समय में वृद्धि व रात का समय कम होने लगता है।

स्नान करने के बाद सूर्य देव की करें पूजा

आपको बता दें कि नदी के तट पर स्नान के बाद सूर्य देव की पूजा करते है। ऐसा करने से इंसान की हर मनोकामना पूर्ण हो जाती है। साथ ही मकर संक्रांति के दिन सूर्य देवता दक्षिणायन से उत्तरायण होते है और इसी से देवताओं के दिन शुरू हो जाते हैं। मकर संक्रांति के साथ ही खरमस्त समाप्त हो जाता है और शादी विवाह जैसे शुभ व मांगलिक कार्य भी शुरू हो जाते है।

मकर संक्रांति के दिन क्यों बनती है खिचड़ी

मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी बनाने और इसके दान को लेकर बाबा गोरखनाथ की एक प्रथा प्रचलित है। कहा जाता है कि जब खिलजी ने आक्रमण किया था, तब चारों ओर हाहाकार मचा हुआ था। नाथ योगियों को युद्ध के दौरान भोजन बनाने का समय नहीं मिलता था तो ऐसे में भोजन न मिलने से वो कमज़ोर होते जा रहे थे। वहीं उस समय बाबा गोरखनाथ ने दाल, चावल और सब्जियों को एक साथ मिलाकर पकाने की सलाह दी। ये आसानी से जल्दी पक जाता था और इससे शरीर को पोषक तत्व भी मिल जाते थे और योगियों का पेट भी भर जाता था। बाबा गोरखनाथ ने इस व्यंजन का नाम खिचड़ी रखा।

खिलजी से मुक्त होने के बाद मकर संक्रांति के दिन योगियों ने उत्सव मनाया और इस दिन इस खिचड़ी को लोगों के बीच बांटा। उस दिन से मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी बनाकर खाने और इसे बांटने की प्रथा शुरू हो गई। मकर संक्रांति के मौके पर गोरखपुर के बाबा गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी मेला भी लगता है। इस दिन बाबा गोरखनाथ को खिचड़ी का भोग लगाया जाता है और लोगों में इसे प्रसाद रूप में ग्रहण करते हैं।

Tags: Makar Sankranti 2023Makar Sankranti 2023 Datemakar sankranti 2023 puja mantramakar sankranti 2023 puja vidhimakar sankranti 2023 shubh muhuratmakar sankranti 2023 snan daanmakar sankranti 2023 timemakar sankranti datemakar sankranti shubh muhuratmakar sankranti snan daansankranti 2023 puja mantra
Share196Tweet123Share49
Juhi Tomer

Juhi Tomer

Related Posts

Makar Sankranti Date

Makar Sankranti Date : मकर संक्रांति कब है 14 या 15 जनवरी को? जानें सही तारीख, ‘शुभ मुहूर्त और पूजा विधि’

by Poonam Chaudhary
January 14, 2024

Makar Sankranti Date : हिंदू धर्म में सबसे महत्वपूर्ण पर्वों में से एक है मकर संक्रांति. इस दिन गंगा स्नान...

Makar Sankranti: मकर संक्रांति का त्योहार आज, 600 साल बाद दुर्लभ संयोग में उत्तरायण पर्व, दुबकी लगाने पहुंचे श्रद्धालु

by Juhi Tomer
January 15, 2023

आज देशभर में मकर संक्रांति का पर्व बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। बता दें कि...

Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति पर भूलकर भी न करें ये काम, जानिए स्नान के बाद सूर्य देव की पूजा करना क्यों है जरूरी

by Juhi Tomer
January 14, 2023

हिंदू धर्म में सूर्यदेवता से जुड़े कई प्रमुख त्योहारों को मनाने की परंपरा है। उन्ही में से एक है मकर...

Makar Sankranti 2023: इस बार मकर संक्रांति पर्व हैं रविवार को, शनिवार रात्रि को ऐसे सूर्य प्रवेश करेगा मकर राशि में

by Ekta Yadav
January 13, 2023

उज्जैन। इस बार मकर संक्रांति का त्योहार 14 जनवरी की जगह 15 जनवरी रविवार को मनाया जाएगा। क्योंकि सूर्य शनिवार...

Makar Sankranti 2023: कब है मकर संक्रांति? 14 या 15 जनवरी, जानिए क्या है मुहूर्त और महत्व

by Juhi Tomer
January 12, 2023

मकर संक्रांति सबसे शुभ हिंदू त्योहारे में से एक है जिसका बहुत महत्व हैं और इसे बहुत धूम धाम से...

Next Post

JEE Main 2023: एप्लीकेशन करेक्शन विंडो खुली, इस तारीख तक कर सकेंगे फॉर्म में सुधार, यहां पढ़ें पूरा डिटेल

Makar Sankranti 2023: इस बार मकर संक्रांति पर्व हैं रविवार को, शनिवार रात्रि को ऐसे सूर्य प्रवेश करेगा मकर राशि में

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version