Monday, November 10, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home एडिटर चॉइस

Makar Sankranti: मकर संक्रांति का त्योहार आज, 600 साल बाद दुर्लभ संयोग में उत्तरायण पर्व, दुबकी लगाने पहुंचे श्रद्धालु

Juhi Tomer by Juhi Tomer
January 15, 2023
in एडिटर चॉइस, धर्म, विशेष
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

आज देशभर में मकर संक्रांति का पर्व बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। बता दें कि 600 साल बाद आज के दिन ये दुर्लभ संयोग बना है। वहीं आज के दिन स्नान और दान करना शुभ माना जाता है। इस मौके पर उत्तर और मध्य भारत में तिल-गुड़ की मिठाइयाां बांटते हैं। गुजरात में पंतगबाजी और महाराष्ट्र में खेलकूद होता है। सिंधी समाज के लोग इस त्योहार को लाल लोही के तौर पर ये मानाते हैं। वही असम में बिहू और दक्षिण भारत में इसे पोंगल के रुप में मनाते हैं। तमिल पंचाग का नया वर्ष पोंगल से शुरु होता है। इसी दिन सबरीमाला मंदिर में मकरविलक्कु पर्व मनाते हैं। इस दिन भगवान अय्यप्पा की महा पूजता होती है।

शारीरिक कष्ट हरने आस्था की दुबकी लगाने पहुंचे श्रद्धालु

बता दें कि मकर संक्रांति को लेकर कल और आज दोंने दिन ही काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। हालांकि पापहरणी सरोवर को देखते हुए तालाब में बैरिकेडिंग के साथ-साथ 4 मोटर बोट और 18 सदस्यीय एस डी आर एफ की टीम लगाई गई है। ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह कि कोई भी परेशानी का सामना ना करना पड़े

RELATED POSTS

Makar Sankranti

‘भूत बंगला’ के सेट पर परेश रावल के साथ दिखे अक्षय कुमार, मकर संक्रांति के मौके पर उड़ाई पतंग

January 14, 2025
Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति पर गंगा में इतने बजे तो घर पर कुछ ऐसे करें स्नान, इन 2 देवों की उपासना कर प्राप्त करें विशेष लाभ

Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति पर गंगा में इतने बजे तो घर पर कुछ ऐसे करें स्नान, इन 2 देवों की उपासना कर प्राप्त करें विशेष लाभ

January 14, 2025

ऐसा कहा जाता है कि गौतम श्रषि के श्राप से देवराज इंद्र इसी पापहरणी सरोवर में स्नान कर पश्चात श्रार मुक्त हुए थे। चोल वंश के राजा को भी इसी सरोवर में स्नान करने से कुष्ठ जैसे रोग से निवारण मिला था। लोग पापहरणी सरोवर को कष्टहरणी के नाम से भी जानते हैं। राजा चोल के व्यक्ति मुक्त होने पर उनकी पत्नी रानी कोणती ने पापहरणी सरोवर की खुदाई कर बनवाई हैं। बता दें कि मकर संक्रांति के दिन सूर्य के दिन सूर्य के दक्षिणायन से उत्तरायण की ओर बढ़ने लगते हैं। मकर संक्रांति को लेकर पापहरणी सरोवर में श्रद्धालुओं ने अपना शारीरिक कष्ट हरने आस्था की दुबकी लगाई।

स्नान करने के बाद सूर्य देव की करें पूजा

आपको बता दें कि नदी के तट पर स्नान के बाद सूर्य देव की पूजा करते है। ऐसा करने से इंसान की हर मनोकामना पूर्ण हो जाती है। साथ ही मकर संक्रांति के दिन सूर्य देवता दक्षिणायन से उत्तरायण होते है और इसी से देवताओं के दिन शुरू हो जाते हैं। मकर संक्रांति के साथ ही खरमस्त समाप्त हो जाता है और शादी विवाह जैसे शुभ व मांगलिक कार्य भी शुरू हो जाते है।

मकर संक्रांति के दिन क्यों बनती है खिचड़ी

मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी बनाने और इसके दान को लेकर बाबा गोरखनाथ की एक प्रथा प्रचलित है। कहा जाता है कि जब खिलजी ने आक्रमण किया था, तब चारों ओर हाहाकार मचा हुआ था। नाथ योगियों को युद्ध के दौरान भोजन बनाने का समय नहीं मिलता था तो ऐसे में भोजन न मिलने से वो कमज़ोर होते जा रहे थे। वहीं उस समय बाबा गोरखनाथ ने दाल, चावल और सब्जियों को एक साथ मिलाकर पकाने की सलाह दी। ये आसानी से जल्दी पक जाता था और इससे शरीर को पोषक तत्व भी मिल जाते थे और योगियों का पेट भी भर जाता था। बाबा गोरखनाथ ने इस व्यंजन का नाम खिचड़ी रखा।

खिलजी से मुक्त होने के बाद मकर संक्रांति के दिन योगियों ने उत्सव मनाया और इस दिन इस खिचड़ी को लोगों के बीच बांटा। उस दिन से मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी बनाकर खाने और इसे बांटने की प्रथा शुरू हो गई। मकर संक्रांति के मौके पर गोरखपुर के बाबा गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी मेला भी लगता है। इस दिन बाबा गोरखनाथ को खिचड़ी का भोग लगाया जाता है और लोगों में इसे प्रसाद रूप में ग्रहण करते हैं।

Tags: Happy Makar Sankranti WishesKnow when is Makar Sankrantimakar sankrantiMakar Sankranti 2023Makar Sankranti 2023 Datemakar sankranti 2023 date and timeMakar Sankranti donationMakar Sankranti Festivalmakar sankranti imagesmakar sankranti kab haiMakar Sankranti kite flyingMakar Sankranti which daymakar sankranti wishes
Share196Tweet123Share49
Juhi Tomer

Juhi Tomer

Related Posts

Makar Sankranti

‘भूत बंगला’ के सेट पर परेश रावल के साथ दिखे अक्षय कुमार, मकर संक्रांति के मौके पर उड़ाई पतंग

by Akhand Pratap Singh
January 14, 2025

Makar Sankranti: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'भूत बंगला' की घोषणा के बाद से फैंस की उत्सुकता...

Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति पर गंगा में इतने बजे तो घर पर कुछ ऐसे करें स्नान, इन 2 देवों की उपासना कर प्राप्त करें विशेष लाभ

Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति पर गंगा में इतने बजे तो घर पर कुछ ऐसे करें स्नान, इन 2 देवों की उपासना कर प्राप्त करें विशेष लाभ

by Vinod
January 14, 2025

कानपुर ऑनलाइन डेस्क। महाकुंभ के आगाज के साथ मंगलवार को पूरे देश में मकर संक्रांति का पर्व बड़े धूमघाम के...

Mahakumbh 2025 Live Updates: कितने बजे हुई महाकुंभ में ‘अमृत’ की बारिश, किस अखाड़े के संतों ने सबसे पहले लगाई पवित्र डुबकी

Mahakumbh 2025 Live Updates: कितने बजे हुई महाकुंभ में ‘अमृत’ की बारिश, किस अखाड़े के संतों ने सबसे पहले लगाई पवित्र डुबकी

by Vinod
January 14, 2025

प्रयागराज ऑनलाइन डेस्क। Prayagraj Mahakumbh Mela 2025 Live Updates संगमनगरी में महाकुंभ का शंखनाद हो चुका है। कड़ाके की ठंड...

Aaj Ka Rashifal 14 January 2025 : मकर संक्रांति पर इन राशियों का चमकेगा भाग्य, धन-ऐश्वर्य की होगी बरसात!

Aaj Ka Rashifal 14 January 2025 : मकर संक्रांति पर इन राशियों का चमकेगा भाग्य, धन-ऐश्वर्य की होगी बरसात!

by Kirtika Tyagi
January 14, 2025

Aaj Ka Rashifal 14 January 2025 : मकर संक्रांति का पर्व हर साल जनवरी माह के 14 तारीख को मनाया...

Makar Sankranti 2025 :  14 या 15 जनवरी? कब है मकर संक्रांति, यहां जानें सही तारीख और शुभ मुहूर्त

Makar Sankranti 2025 : 14 या 15 जनवरी? कब है मकर संक्रांति, यहां जानें सही तारीख और शुभ मुहूर्त

by Kirtika Tyagi
January 13, 2025

Makar Sankranti 2025 : सनातन धर्म में मकर संक्रांति का काफी महत्व होता है। यह पर्व हर साल सूर्य देव...

Next Post

पाकिस्तान में मचा हाहाकार! एक मुट्टी आटे के लिए लोगों के बीच मारामारी, भारत में शामिल करने की कर रहे मांग, जानिए कौन- कौैन से देश ने बढ़ाया मदद का हाथ

Mayawati Birthday: बसपा सुप्रीमो मायावती का 67वां जन्मदिन आज, प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित होंगे ये कार्यक्रम

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version