Arjun Kapoor के साथ रेड कार्पेट पर हुस्न की बिजलियां गिराते हुए नज़र आई Malaika Arora

नई दिल्ली: ये तो आप जानते ही हैं एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपनी फिटनेस के लिए काफी फेमस है लेकिन मलाइका आजकल अपनी फिटनेस से ज्यादा अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। मलाइका और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) बी-टाउन के चर्चित कपल्स में से एक हैं।

Photo Credit @ malaikaaroraofficial Instagram

दोनों को साथ में कई बार क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखा गया है। अपने रिश्ते को लेकर ये स्टार्स ख़बरों में बने रहते हैं। ऐज में डिफरेंस के लिए कई बार दोनों को नेटिजन्स ने जमकर ट्रोल भी किया है लेकिन वो कहते हैं ना कि प्यार अंधा होता है। ट्रोलर्स का मलाइका और अर्जुन के रिश्ते पर कोई फर्क नहीं पड़ता।

एक बार फिर इस कपल को एक साथ रेड कार्पेट पर पॉवर कपल गोल्स देते हुए स्पॉट किया गया। मलाइका और अर्जुन इवेंट में स्टाइलिश एंट्री करते हुए दिखाई दिए। इस दौरान मलाइका का बेहद हॉट लुक रिवील हुआ। कट बैकलेस गाउन में मलाइका काफी सेक्सी दिखीं। वहीं अर्जुन कपूर पर्पल पैंट सूट में डेशिंग नज़र आए।

Photo Credit @ malaikaaroraofficial Instagram

दोनों इवेंट में एक से बढ़कर एक पोज देते हुए दिखे। आपको बता दें, कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे हैं।

Exit mobile version