Thursday, October 2, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home Breaking

अमित शाह से मुलाकात के मणिपुर के सीएम बीरेन सिंह ने दिया इस्तीफा, हाईअलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने रविवार को पद से इस्तीफा दे दिया। सीएम एन बीरेन सिंह ने इंफाल के राजभवन में राज्यपाल अजय कुमार भल्ला को अपना त्यागपत्र सौंपा।

Vinod by Vinod
February 9, 2025
in Breaking, राष्ट्रीय
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। मणिपुर के सीएम बीरेन सिंह ने अपने मंत्री व विधायकों के साथ राजभवन पहुंचे और राज्यपाल से मिलकर अपना त्यागपत्र उन्हें सौंप दिया है। इस फैसले से पहले बीरेन सिंह ने दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की थी। इसी बीच गृह मंत्रालय ने सभी सुरक्षा एजेंसियों को हाईअलर्ट पर रहने के लिए कहा है। वहीं अब राज्य के नए सीएम के नाम को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दिया

मणिपुर के सीएम एन. बीरेन सिंह ने रविवार शाम मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दिया। उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। रिजाइन देने से ठीक पहले वह दिल्ली में आकर गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इसी के बाद चर्चा थी कि बीरेन सिंह सीएम पद से रिजाइन कर सकते हैं। वह अमित शाह से मिलने के बाद मणिपुर लौटे और अपने मंत्री व विधायकों के साथ राजभवन जाकर रायपाल को अपना त्यागपत्र सौंप दिया।

RELATED POSTS

Manipur News

असॉल्ट राइफल लेकर फुटबॉल खेलते लोग वायरल, 5 हुए गिरफ्तार

February 14, 2025
President rule in Manipur: इस नेता की ‘मुहर’ के बाद मणिपुर में लगा राष्ट्रपति शासन, अब प्रदेश के सुधरेंगे हालात

President rule in Manipur: इस नेता की ‘मुहर’ के बाद मणिपुर में लगा राष्ट्रपति शासन, अब प्रदेश के सुधरेंगे हालात

February 13, 2025

मणिपुर सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया

मणिपुर में मई 2023 से जातीय हिंसा चल रही है, जिसमें अब तक सैकड़ों लोग मारे गए हैं और हजारों लोग विस्थापित हुए हैं। राज्य में लगातार हो रही हिंसा के चलते एन बीरेन सिंह भारी दबाव में थे और उनको पद से हटाने की मांग जोर पकड़ रही थी। एनडीए की सहयोगी एनपीपी ने भी मणिपुर सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया था और नेतृत्व परिवर्तन करने की मांग की थी। हालांकि बीरेन सिंह ने तब साफ तौर पर रिजाइन करने से इंकार कर दिया था।

अर्धसैनिक बलों को तैनात करना पड़ा

मणिपुर में मैतेई समुदाय और कुकी समुदाय के बीच हिंसा पिछले साल तीन मई को उस समय शुरू हुई थी, जब मणिपुर उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ आदिवासी छात्रों संघ ने एक रैली आयोजित की थी, जिसमें मणिपुरी समुदाय को अनुसूचित जनजाति सूची में शामिल करने पर विचार करने का निर्देश दिया गया था। इसके बाद से राज्य में हिंसा का सिलसिला जारी है, और स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए केंद्र सरकार को अर्धसैनिक बलों को तैनात करना पड़ा।

राज्य में सामान्य स्थिति बहाल हो जाएगी

हिंसा भड़कने के बाद सीएम बीरेन सिंह ने जनता से माफी मांगी थी। उन्होंने कहा था कि यह पूरा साल बेहद खराब रहा। मैं राज्य के लोगों से तीन मई 2023 से लेकर आज तक जो कुछ भी हुआ है, उसके लिए माफी मांगता हूं। कई लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया। कई लोगों ने अपना घर छोड़ दिया। मुझे इसका दुख है। पिछले तीन-चार महीनों में शांति की स्थिति देखकर मुझे उम्मीद है कि 2025 में राज्य में सामान्य स्थिति बहाल हो जाएगी।

राजनीति में उथल-पुथल

बीरेन सिंह के इस्तीफे से मणिपुर की राजनीति में उथल-पुथल मच गई है। देखना होगा कि राज्य में आगे क्या होता है। केंद्र सरकार की भूमिका भी अहम होगी। शांति बहाली के लिए ठोस कदम उठाने की ज़रूरत है। वहीं मणिपुर में जातीय संघर्ष के बाद राज्य दो हिस्सों में बंट गया है। घाटी में मेइती समुदाय का नियंत्रण है। पहाड़ियों पर कुकी समुदाय का दबदबा है। आरक्षण और अनुदान को लेकर हिंसा हुई।

स्पेशल पावर्स एक्ट लगा

प्रदर्शनकारियों ने मंत्रियों और विधायकों के घरों पर हमला किया। सुरक्षाबलों ने आंसू गैस के गोले छोड़े। हिंसा और बढ़ गई। केंद्र सरकार ने और सुरक्षाबल भेजे। आर्म्ड फोर्सेज (स्पेशल पावर्स) एक्ट फिर से लागू कर दिया गया। यह अशांति पिछले साल ’आदिवासी एकजुटता मार्च’ के बाद शुरू हुई। मेइती समुदाय अनुसूचित जनजाति का दर्जा चाहता था। इस मांग के कारण मेइती, कुकी और नागा समूहों के बीच हिंसक झड़पें हुईं।

Tags: CM Biren Singh resignsManipur CM Biren SinghManipur News
Share196Tweet123Share49
Vinod

Vinod

Related Posts

Manipur News

असॉल्ट राइफल लेकर फुटबॉल खेलते लोग वायरल, 5 हुए गिरफ्तार

by Gulshan
February 14, 2025
0

Manipur News : मणिपुर के कांगपोकपी जिले में एक फुटबॉल मैच के दौरान असॉल्ट राइफलों के साथ खेलते हुए लोगों...

President rule in Manipur: इस नेता की ‘मुहर’ के बाद मणिपुर में लगा राष्ट्रपति शासन, अब प्रदेश के सुधरेंगे हालात

President rule in Manipur: इस नेता की ‘मुहर’ के बाद मणिपुर में लगा राष्ट्रपति शासन, अब प्रदेश के सुधरेंगे हालात

by Vinod
February 13, 2025
0

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। मणिपुर में हिंसा भड़कने के बाद सीएम बीरेन सिंह ने अपने पद से रिजाइन कर दिया...

No Confidence Motion: अविश्वास प्रस्ताव पर आज से चर्चा, 138 दिन बाद लोकसभा में बोलेंगे राहुल गांधी

by Juhi Tomer
August 8, 2023
0

केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदन लोकसभा और राज्यसभा से दिल्ली सर्विस बिल पास कर लिया है। वहीं केंद्र...

Manipur Violence: राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद बोले खरगे, मेरा माईक बंद कर दिया जाता है, मुझे बोलने नहीं देते

by Vikas Baghel
August 2, 2023
0

मणिपुर हिंसा को लेकर विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर हमला बोल रहा है। संदन में रोजाना मणिपुर को लेकर सियासी...

Manipur Violence: मणिपुर को लेकर निर्मला सीतारमण ने विपक्ष पर बोला हमला, सदन में चर्चा होती है तो ये करने नहीं देते है

by Vikas Baghel
July 31, 2023
0

मणिपुर को लेकर हो रहा संसद में बवाल थमने का नाम नहीं लें रहा है। विपक्ष और सरकार दोनों के...

Next Post
Mahakumbh 2025

प्रयागराज में किन्नर जगद्गुरु हिमांगी सखी पर हमला, ममता कुलकर्णी की नियुक्ति पर उठाए थे सवाल

Delhi Election 2025

क्या सीएम चेहरे को लेकर फिर चौंकाएगी बीजेपी? जानिए कब होगा दिल्ली के मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version