Friday, November 14, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

‘अयोध्या, काशी के बाद अब है मथुरा की बारी..’ बरसाना में CM योगी का बड़ा ऐलान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने एक दिवसीय दौरे पर मथुरा के बरसाना में 'रंगोत्सव 2025' का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि काशी और अयोध्या के कायाकल्प के बाद अब मथुरा और ब्रजभूमि के विकास का समय आ गया है।

Akhand Pratap Singh by Akhand Pratap Singh
March 7, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश
Mathura News
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Mathura News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने एक दिवसीय दौरे पर मथुरा के बरसाना में ‘रंगोत्सव 2025’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि काशी और अयोध्या के कायाकल्प के बाद अब मथुरा और ब्रजभूमि के विकास का समय आ गया है। बरसाना में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने श्री लाडली जी महाराज मंदिर में दर्शन-पूजन किया और फूलों व लड्डूमार होली के जरिए रंगोत्सव की शुरुआत की।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि 5 हजार साल से भारत की सनातन संस्कृति को ऊर्जा देने वाली यह ब्रज भूमि श्रद्धा और आस्था की धरा है। इसके कण-कण में श्री राधा और श्री कृष्ण के दर्शन होते हैं। उत्तर प्रदेश का सौभाग्य है कि यहां काशी, अयोध्या और मथुरा, ये तीनों तीर्थ स्थल सनातन एकता के प्रतीक के रूप में मौजूद हैं।

RELATED POSTS

CM Yogi Govt

नो मोर चॉइस: UP में ‘वंदे मातरम्’ कंपल्सरी, सीएम योगी बोले- राष्ट्रविरोधी ताकतों पर होगा एक्शन

November 10, 2025
CM Yogi

‘घर भी मिलेगा और इलाज भी…’ यूपी की जनता की सहुलियत के लिए सीएम योगी ने अफसरों दिये निर्देश

November 10, 2025

इंतजार करिए…

अयोध्या-काशी के बाद अब मथुरा की बारी है : सीएम योगी#UttarPradesh #Mathura #YogiAdityanath #Holi2025 pic.twitter.com/qn9mvcnb0B

— News1India (@News1IndiaTweet) March 7, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विरासत और विकास की नई परंपरा स्थापित हुई है, जिसका परिणाम हाल ही में संपन्न प्रयागराज महाकुंभ के भव्य आयोजन के रूप में देखने को मिला। जो जितना सनातन धर्म के खिलाफ बोलता था, अफवाह फैलाता था और तर्कहीन बातें करता था, उन्हें सनातन धर्मावलंबियों ने महाकुंभ के जरिए करारा जवाब दिया है। महाकुंभ सनातन धर्म का दुर्लभतम क्षण बन गया है।

सीएम योगी ने होली को एकता का सूत्र बताते हुए कहा कि होली आपसी सद्भाव और दूरियों को मिटाने का त्योहार है। महाकुंभ ने जहां दुनिया को एकता का संदेश दिया, वहीं होली इसे और मजबूत करती है। उन्होंने बरसाना की विश्व प्रसिद्ध लठ्ठमार होली और लड्डूमार होली का जिक्र करते हुए सनातन धर्म की अद्भुत परंपराओं की सराहना की।

यह भी पढ़े: ‘अल्लाह माफ नहीं करेगा…’ रमजान में शमी ने नहीं रखा रोजा तो भड़के मौलाना ने दिया श्राप

उन्होंने कहा कि इस बार के बजट में ब्रज भूमि के विकास के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। करोड़ों की योजनाओं के साथ बरसाना को विकास से जोड़ा जा रहा है। पहली बार बरसाना में रोपवे की सुविधा शुरू हुई है। महाकुंभ सकुशल संपन्न होने के बाद अब फुर्सत मिली है। काशी, अयोध्या, प्रयागराज, मां विंध्यवासिनी धाम के विकास के उपरांत अब बारी इसी पुण्य भूमि की है। मथुरा, बरसाना, ब्रजभूमि के विकास के लिए कोई सीमा नहीं है। वह होली के अवसर पर श्री राधारानी जी के श्रीचरणों में इसी निवेदन के साथ पहुंचे हैं।

उन्होंने दिल्ली में रामभक्तों (Mathura News) की सरकार आने का जिक्र करते हुए यमुना के संरक्षण का वादा दोहराया। सीएम ने कहा कि अब यमुना मइया भी गंगा मां की तरह निर्मल और अविरल होंगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने संतों का सम्मान किया और देश-दुनिया से आए लोगों को होली और रंगोत्सव की शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि बरसाना ब्रह्मा, नंदगांव शिव और गोवर्धन विष्णु जी का प्रतीक है। यह ब्रज भूमि हर सनातन धर्मावलंबी के लिए आशीर्वाद का केंद्र है। डबल इंजन की सरकार सुरक्षा, विकास और समृद्धि की गारंटी है। होली के इस पावन अवसर पर ब्रज भूमि के विकास को नई गति मिलेगी।

Tags: CM YogiMathura News
Share196Tweet123Share49
Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Related Posts

CM Yogi Govt

नो मोर चॉइस: UP में ‘वंदे मातरम्’ कंपल्सरी, सीएम योगी बोले- राष्ट्रविरोधी ताकतों पर होगा एक्शन

by Mayank Yadav
November 10, 2025

CM Yogi Order: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के सभी स्कूलों में राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' का गायन...

CM Yogi

‘घर भी मिलेगा और इलाज भी…’ यूपी की जनता की सहुलियत के लिए सीएम योगी ने अफसरों दिये निर्देश

by Gulshan
November 10, 2025

CM Yogi : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दूसरे दिन गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित...

CM Yogi

श्रमिकों की बेटियों के लिए योगी सरकार का बड़ा तोहफा: शादी पर अब ₹1 लाख तक की आर्थिक सहायता

by Mayank Yadav
November 6, 2025

CM Yogi worker daughter marriage grant: उत्तर प्रदेश सरकार ने पंजीकृत निर्माण श्रमिकों और उनके परिवारों के लिए एक बड़ा...

CM Yogi Govt

सहरसा में चला CM Yogi का जादू, भगवा सैलाब देख विपक्ष के उड़े होश! एनडीए के पक्ष में बनाया माहौल

by Mayank Yadav
October 16, 2025

CM Yogi Adityanath in Saharsa: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा के फायरब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को बिहार...

CM Yogi

CM Yogi की खुली चुनौती: ‘बिहार किसी के बाप की बपौती नहीं!’ जंगलराज के गुंडों का दानपुर में ठोंका ताबूत

by Mayank Yadav
October 16, 2025

CM Yogi Adityanath in Bihar elections: विकास बनाम विनाश की महाजंग में, उत्तर प्रदेश के फायरब्रांड मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने...

Next Post
बेरंग जिंदगी में खुशियों के रंग भरेगी वृंदावन की होली, विधवाएं बनाएंगी वर्ल्ड रिकॉर्ड

बेरंग जिंदगी में खुशियों के रंग भरेगी वृंदावन की होली, विधवाएं बनाएंगी वर्ल्ड रिकॉर्ड

Ranya Rao

Ranya Rao Gold Smuggling: रान्या राव को भारी पड़ी ये गलतियां, पहुंच गईं सलाखों के पीछे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version