• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, September 24, 2025
News1India
  • Home
  • News ▼
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment ▼
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech ▼
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle ▼
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home Latest News

Mayawati के परिनिर्वाण दिवस पर मायावती की बड़ी रणनीति, लखनऊ रैली से 2027 चुनावी तैयारी का आगाज़

बसपा प्रमुख मायावती 9 अक्टूबर को लखनऊ के कांशीराम स्मारक पार्क में बड़ा कार्यक्रम करने जा रही हैं। इसे श्रद्धांजलि सभा से ज्यादा राजनीतिक रणनीति माना जा रहा है। विपक्षी दल भी इस आयोजन पर पैनी नज़र रखे हुए हैं।

by Mayank Yadav
September 16, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
0
Mayawati
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Mayawati Lucknow rally: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती एक बार फिर सक्रिय होती नज़र आ रही हैं। लगातार चुनावी हार से जूझ रही बसपा आगामी 9 अक्टूबर को लखनऊ के कांशीराम स्मारक पार्क में संस्थापक कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर राज्यस्तरीय कार्यक्रम करने जा रही है। इसे महज़ श्रद्धांजलि सभा न मानकर राजनीतिक टेस्टर के रूप में देखा जा रहा है। 2012 के बाद से लगातार कमजोर होती पार्टी अब अपने कैडर की ताकत को परखने के लिए यह आयोजन कर रही है। राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि मायावती इस कार्यक्रम के जरिये अपने कोर वोटरों को संदेश देना चाहती हैं कि बसपा अभी भी मैदान में है। विपक्षी दल भी इस रैली पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।

नब्ज टटोलने की कवायद

बसपा की राजनीति में बड़े आयोजन हमेशा अहम माने गए हैं। 1984 में गठन के बाद से पार्टी ने रैलियों के जरिये न केवल अपनी ताकत दिखाई बल्कि जमीनी नेताओं को आगे बढ़ाने का काम भी किया। मगर 2012 की हार के बाद से बसपा का जनाधार लगातार खिसकता गया। 2019 में सपा गठबंधन से जरूर 10 सांसद जीताए, लेकिन 2022 विधानसभा और 2024 लोकसभा में बसपा लगभग सिमट गई। मौजूदा दौर में बसपा लोकसभा में शून्य और विधानसभा में केवल एक विधायक की पार्टी रह गई है। ऐसे में 9 अक्टूबर का आयोजन मायावती के लिए कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने और दलित वोटरों को दोबारा जोड़ने का जरिया माना जा रहा है।

Related posts

Saharanpur

क्या औरतों की आज़ादी मोल-भाव का मुद्दा है? मौलाना के बयान पर उठा सवाल

September 24, 2025
71st National Awards

71st National Award : फंग्शन में छाई शाहरुख, रानी और विक्रांत की तिकड़ी, क्यूट मोमेंट्स पर फैंस का आया दिल

September 24, 2025

रणनीति और रैली स्थल का संदेश

दिलचस्प बात यह है कि Mayawati ने आयोजन के लिए रमाबाई अंबेडकर मैदान की बजाय कांशीराम स्मारक पार्क को चुना। इसकी क्षमता लगभग एक लाख है। राजनीतिक विश्लेषक सैयद क़ासिम का मानना है कि मायावती जानती हैं कि मौजूदा हालात में उनकी पार्टी के पास न तो बड़े नेता हैं और न ही संसाधन। केवल कैडर ही ताकत है। ऐसे में छोटा लेकिन प्रतीकात्मक स्थल चुनकर वे यह देखना चाहती हैं कि क्या बिना सत्ता-संसाधन भी समर्थक जुट सकते हैं। अगर यह प्रयोग सफल रहा तो Mayawati  2027 विधानसभा चुनाव से पहले बड़े स्तर पर शक्ति प्रदर्शन कर सकती हैं।

विपक्षी दलों की नजरें

बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल का कहना है कि यह रैली नहीं बल्कि श्रद्धांजलि कार्यक्रम है और इसमें लाखों की भीड़ जुटेगी। लेकिन राजनीतिक हलकों में इसे बसपा की ताकत मापने का अवसर माना जा रहा है। समाजवादी पार्टी और भाजपा दोनों इस आयोजन पर नज़र गड़ाए हुए हैं। खासकर तब जब ओमप्रकाश राजभर और संजय निषाद जैसे सहयोगी दल Mayawati और आकाश आनंद की खुलकर तारीफ करने लगे हैं। इससे साफ है कि 9 अक्टूबर का यह आयोजन केवल श्रद्धांजलि भर नहीं बल्कि यूपी की राजनीति में नई हलचल मचाने वाला साबित हो सकता है।

Delhi BMW Accident: तेज रफ्तार कार ने लील ली थी एक अधिकारी की जान, जांच में उठे कौन से सवाल,आरोपी गगनप्रीत कौर गिरफ्तार

Tags: Mayawati
Share196Tweet123Share49
Previous Post

Siddharthnagar BJP उपाध्‍यक्ष पर गिरी गाज, अश्लील वीडियो विवाद के बाद पार्टी से निकाले गए गौरीशंकर अग्रहरि

Next Post

अखिलेश पर राजभर परिवार का तीखा हमला: “जरूरत पड़ी तो खेत का अनाज और सब्जी देंगे”

Mayank Yadav

Mayank Yadav

Next Post
Akhilesh Yadav, Om Prakash Rajbhar

अखिलेश पर राजभर परिवार का तीखा हमला: "जरूरत पड़ी तो खेत का अनाज और सब्जी देंगे"

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
Saharanpur

क्या औरतों की आज़ादी मोल-भाव का मुद्दा है? मौलाना के बयान पर उठा सवाल

September 24, 2025
Zoho

भारत के रेलमंत्री करते हैं प्लेटफॉर्म Zoho का इस्तेमाल, जानें कैसे माइक्रोसॉफ्ट और गूगल को भी देता है मात…

September 24, 2025
71st National Awards

71st National Award : फंग्शन में छाई शाहरुख, रानी और विक्रांत की तिकड़ी, क्यूट मोमेंट्स पर फैंस का आया दिल

September 24, 2025
Kabul Kid Reaches Delhi Airport

Space for Plane Tyre: प्लेन के टायर के पास क्यों छोड़ी जाती है जगह? जिसमें बैठ काबुल से दिल्ली कौन आ गया था

September 24, 2025
Ladakh

‘थ्री इडियट्स’ का आंदोलन बना ‘GenZ क्रांति’, लेह में हिंसा का तांडव: क्या भारत में भी अब शुरू होगा युवा विद्रोह?

September 24, 2025
UP News

स्कूटी पर सवार पान खाते रावण का वीडियो वायरल, नई सदी के लंकापति के नाम से हुए फेमस

September 24, 2025
Delhi

‘गंदा बाबा’ हुआ गायब! Delhi के प्रतिष्ठित कॉलेज में 17 छात्राओं से की छेड़छाड़, आगरा में मिला सुराग

September 24, 2025
UP News

UP News : मेरठ में नर्स पर एसिड अटैक, किशोर ने ड्यूटी जाते समय फेंका तेजाब, दिल्ली रेफर

September 24, 2025
Delhi Metro

Delhi Metro: मेट्रो में रील और डांस वीडियो शूटिंग करने वालों पर नकेल, नियम तोड़ा तो लगेगा जुर्माना

September 24, 2025
India Pakistan Asia Cup Clash News

ASIA CUP 2025: क्या फाइनल में भारत-पाकिस्तान फिर आमने-सामने आ सकते है जानिए क्या कहते है समीकरण

September 24, 2025
news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version