MCD Election 2022: Bjp और AAP के बीच अब होगा दंगल, जल्द ही होगा एमसीडी चुनाव का ऐलान

दिल्ली में आगामी नगर निगम चुनाव का रास्ता अब साफ हो गया है। एमसीडी के 250 वार्ड के परिसीमन का कार्य पूरा हो गया है। जिसके बाद अब केंद्र सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर दीया है। दिल्ली नगर निगम में अब कुल 250 वार्ड होंगे जिनमें से 42 अनूसूचित जाति के लिए आरक्षित होंगी। परिसीमन का काम पूरा होते ही अब दिल्ली में जल्द ही चुनाव का ऐलान हो सकता है। देर रात मिली रिपोर्ट के मुताबिक इसमें आबादी के लिहाज से सबसे बड़ा वार्ड मयूर विहार फेज-1 एक होगा जहां कुल अबादी 88 हजार 878 है। तीन निनमों को एक करने के बाद से दिल्ली नगर निगम वार्ड के परिसिमन की घोषणा भी हो गई थी।

दरअसल, केंद्र सरकार ने MCD में सीटों की संख्या 250 तय की है। अब तक MCD में तीन निगम मिलकर कुल सीटें 272 थी। वहीं, अब कुल 250 वार्ड होंगे जिनमें से 42 वार्ड अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व हैं। केंद्र सरकार ने इसी अधिसूचना दो दिन पहले यानी सोमवार को जारी की थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, परिसीमन कमेटी ने केंद्र सरकार को करीब 800 पन्नों की रिपोर्ट सौंपी हैं। दिल्ली में परिसिमन का काम कई चरणों में हुआ है, जिसके चलते काफी वक्त लगा है। पार्टीयों ने परिसिमन ड्राफ्ट को लेकर सुझाव भी मांगे गए थे जिसके बाद अब परिसिमन का काम पूरा हो गया है।

दिल्ली में नगर निगम चुनाव को लेकर बीजेपी और आम पार्टी के बीच जुबानी जंग होते देखि गई।शराब घोटाले से लेकर कई मुद्दों पर आप और बीजेपी में जमकर वार-पलटवार चल रहा है।वहीं आप पार्टी समेत कांग्रेस ने बीजेपी पर चुनाव टालने का आरोप लगाया था। वहीं अब परिसिमन का काम पूरा होने के बाद नोटिफिकेशन जारी हो चुका है. जिससे उम्मीद है कि जल्द चुनावों की तारीख का ऐलान हो सकता है। सूत्रों की मानें तो गुजरात चुनाव के बीच ही दिल्ली में भी एमसीडी चुनाव हो सकता है।

Exit mobile version