Thursday, November 13, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home मनोरंजन

Entertainment news : कौन थीं बॉलीवुड की Tragedy क्वीन जिसने रचा इतिहास एक दर्द भरी रानी की कहानी

मीना कुमारी ने बचपन से ही संघर्षों का सामना किया और अपनी एक्टिंग से करोड़ों दिलों में जगह बनाई। ट्रेजडी क्वीन का जीवन दुखों से भरा रहा, लेकिन उनके काम ने उन्हें अमर बना दिया।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
August 1, 2025
in मनोरंजन
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Meena Kumari: जिनका असली नाम महजबीन बानो था, का जन्म 1 अगस्त 1933 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता अली बख्श एक मुस्लिम थिएटर कलाकार थे, और मां एक बंगाली क्रिश्चियन थीं। जब महजबीन का जन्म हुआ, तब उनके माता-पिता बेटे की उम्मीद कर रहे थे। लेकिन बेटी के जन्म से पिता निराश हो गए। उस वक्त घर की आर्थिक स्थिति भी बेहद खराब थी। हालात ऐसे थे कि जन्म के बाद उन्हें अस्पताल की फीस तक देने में मुश्किल हुई, और मजबूरी में पिता ने नवजात बच्ची को एक अनाथालय के बाहर छोड़ दिया। लेकिन कुछ ही देर में उनका दिल पसीज गया और वो वापस जाकर अपनी बेटी को गोद में उठा लाए।

सात साल की उम्र में थाम ली एक्टिंग की राह

मीना कुमारी ने बहुत छोटी उम्र से ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। सिर्फ सात साल की उम्र में उन्होंने पहली फिल्म फरजंद-ए-हिंद में काम किया। इसके बाद उन्होंने अन्नपूर्णा, सनम, तमाशा, और लाल हवेली जैसी फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में अभिनय किया। लेकिन साल 1952 में आई फिल्म बैजू बावरा ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया

RELATED POSTS

Roshan Lal Nagrath musical journey and Bollywood legacy

ऋतिक रोशन के दादाजी ‘कव्वाली के उस्ताद’ रोशन लाल नागरथ की जयंती पर जानिए उनका संगीत भरा सफर

July 14, 2025
Nargis Dutt Padma Shri and Rajya Sabha member

Birthday special : फिल्म जगत की हसीन अदाकारा जिनको को मिला पद्म श्री और बनी भारत की पहली अभिनेत्री राज्यसभा सदस्य

June 1, 2025

परदे पर इमोशन की मल्लिका

मीना कुमारी को इमोशनल सीन करने में महारत हासिल थी। पाकीजा, साहब बीवी और गुलाम, आरती, दिल अपना और प्रीत पराई जैसी फिल्मों में उन्होंने इतने गहराई से किरदार निभाए कि दर्शकों की आंखें नम हो जाती थीं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कुल चार बार फिल्मफेयर अवॉर्ड जीते, जो उनके टैलेंट को साबित करता है।

अशोक कुमार के साथ बनी सुपरहिट जोड़ी

मीना कुमारी की जोड़ी को सबसे ज्यादा सराहा गया अभिनेता अशोक कुमार के साथ। दोनों ने साथ में कई यादगार फिल्में कीं और उनकी केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई।

निजी जिंदगी में भी दर्द ही रहा साथी

मीना कुमारी का जीवन जितना फिल्मों में दुखद दिखा, उतना ही असल जिंदगी में भी रहा। वो अकेलापन, टूटे रिश्ते और शराब की लत से जूझती रहीं। अंततः 31 मार्च 1972 को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया, लेकिन उनकी यादें आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं।

Tags: Bollywood legendsClassic Indian Cinema
Share197Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Roshan Lal Nagrath musical journey and Bollywood legacy

ऋतिक रोशन के दादाजी ‘कव्वाली के उस्ताद’ रोशन लाल नागरथ की जयंती पर जानिए उनका संगीत भरा सफर

by SYED BUSHRA
July 14, 2025

Roshan Lal Nagrath musical journey and Bollywood legacy: बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर ऋतिक रोशन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत...

Nargis Dutt Padma Shri and Rajya Sabha member

Birthday special : फिल्म जगत की हसीन अदाकारा जिनको को मिला पद्म श्री और बनी भारत की पहली अभिनेत्री राज्यसभा सदस्य

by SYED BUSHRA
June 1, 2025

Birthday special नरगिस दत्त, जिनका असली नाम फातिमा राशिद था, का जन्म 1 जून 1929 को कलकत्ता (अब कोलकाता) में...

Entertainment news : कौन सा फिल्मी खानदान चार पीढ़ियों से बॉलीवुड पर कर रहा राज जानिए किसने डाली थी उसकी बुनियाद

Entertainment news : कौन सा फिल्मी खानदान चार पीढ़ियों से बॉलीवुड पर कर रहा राज जानिए किसने डाली थी उसकी बुनियाद

by SYED BUSHRA
May 30, 2025

The First Superstar of Kapoor Family-हिंदी सिनेमा के इतिहास में कपूर परिवार का नाम बड़े सम्मान से लिया जाता है।...

Entertainment news : एक ठुकराई गई स्क्रिप्ट से बनी सुपरहिट फिल्म जिसने एक डूबते हुए प्रोड्यूसर को बर्बादी से बचाया

Entertainment news : एक ठुकराई गई स्क्रिप्ट से बनी सुपरहिट फिल्म जिसने एक डूबते हुए प्रोड्यूसर को बर्बादी से बचाया

by SYED BUSHRA
May 27, 2025

Amitabh Bachchan Don Movie Story: बॉलीवुड में कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जो न सिर्फ लोगों का दिल जीत लेती...

Sholay actor Mac Mohan life story

Birthday special : कर्नल का बेटा, रवीना टंडन से पारिवारिक नाता और शोले का आइकॉनिक किरदार जानिए सांभा की अनसुनी कहानी

by SYED BUSHRA
April 24, 2025

Sholay actor Mac Mohan life story : शोले वाले मैक मोहन की अनसुनी कहानी 24 अप्रैल 1938 को कराची में...

Next Post
PM Kisan Yojana:रक्षाबंधन से पहले अन्नदाताओं को 20वीं किस्त का तोहफा जानिए कब कहां से होगी जारी

PM Kisan Yojana:रक्षाबंधन से पहले अन्नदाताओं को 20वीं किस्त का तोहफा जानिए कब कहां से होगी जारी

पूजा के लिए हरिद्वार से गंगाजल लाना है सही, लेकिन काशी गंगाजल घर लाना क्यों है वर्जित, जानिए इसकी ख़ास वजह

पूजा के लिए हरिद्वार से गंगाजल लाना है सही, लेकिन काशी गंगाजल घर लाना क्यों है वर्जित, जानिए इसकी ख़ास वजह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version